Maths Reasoning Questions | 25 Maths Reasoning Questions And Answers in Hindi

आज के प्रश्नोत्तरी का विषय है Maths Reasoning Questions, यहाँ हर सवाल महत्वपूर्ण है ध्यान से पढ़ियेगा और जवाब दीजियेगा।

चलिए शुरू करते है आज के सवाल

 

#1. यदि किसी वस्तु का क्रय मूल्य उसके विक्रय मूल्य का 90% है तब लाभ का प्रतिशत क्या है?

#2. एक परीक्षा में रितिज ने 52%, सुनील ने 64% तथा रवि ने 74% अंक प्राप्त किये. यदि परीक्षा में अधिकतम अंक 750 हों, तो तीनों लड़कों के औसत प्राप्तांक कितने हैं?

#3. एक पेड़ की ऊँचाई में प्रतिवर्ष उसकी ऊँचाई का 1/8 वृद्धि होती है, यदि अब इस पेड़ की ऊँचाई 8 मीटर हो, तो 2½ वर्ष में इसकी ऊँचाई में कितनी वृद्धि होगी?

#4. दो संख्या A तथा B का औसत 20, B तथा C का औसत 19, C तथा A का औसत 21 है A का मान कितना है?

#5. चार लड़कों का औसत वजन 42किग्रा है पहले दूसरे और तीसरे लड़के का वजन औसत वजन से क्रमश: 2, 5 और 3 किग्रा.अधिक है तो चौथे लड़के का वजन क्या होगा?

#6. यदि किसी वस्तु को 240 रु० में बेचने पर 20% की हानि हो तो वस्तु का क्रय मूल्य क्या होगा?

#7. यदि सभी 8 संख्याओं का औसत 472 है तो निम्नलिखित में से लुप्त संख्या है- 623, 564, 529, 425, ……, 205, 401, 324 ?

#8. एक जिले की जनसंख्या 296000 है जिनमें से 166000 पुरुष हैं, कुल जनसंख्या का 50% शिक्षित हैं, यदि कुल पुरुषों का 70% शिक्षित हों, तो शिक्षित स्त्रियों की संख्या कितनी है?

#9. 21 लड़कियों का भार 58 किलोग्राम रिकॉर्ड किया गया था| यदि अध्यापक का भार भी उसमे जोड़ दिया जाये तो औसत भार में 1 किलोग्राम की वृद्धि होती है,अध्यापक का भार क्या है?

#10. यदि एक प्लाँट 22500 रु० में बेचा जाता है तो इसके स्वामी को 20% की हानि होती है| 20% का लाभ प्राप्त करने के लिए प्लाँट को किस मूल्य में बेचा जाना चाहिए?

#11. एक विक्रेता 15 रू० में 10 सेब के हिसाब से कुछ सेब खरीदता है तथा 10 रू० में 8 सेब के हिसाब से बेचता है उसका लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात करो?

#12. चार क्रमागत समसंख्याओं का औसत 27 है, इनमें से सबसे बड़ी संख्या कौनसी है?

#13. एक चुनाव में दो उम्मीदवार थे, इनमें कुल 7500 मत पड़े, इन मतों में से 20% मतों को अवैध घोषित कर दिया गया, यदि एक उम्मीदवार को वैध मतों के 55% मत मिलें हों तो दूसरे उम्मीदवार को कितने वैध मत मिले?

#14. यदि एक किताब का क्रय मूल्य 15 रु तथा विक्रय मूल्य 40 रु हो तो उस पर होने वाले लाभ प्रतिशत की गणना करें ?

#15. 5 संख्याओ का योग 306.4 है इनमे से पहली दो संख्याओ का औसत 431 है तथा अंतिम दो संख्याओ का औसत 214.5 है, तो तीसरी संख्या क्या होगी?

#16. एक कक्षा के 31 छात्रों का औसत भार 30 किग्रा. हैं यदि अध्यापक का भार सम्मिलित कर लिया जाए तो औसत भार में 500 ग्राम की वृद्धि हो जाती हैं अध्यापक का भार ज्ञात कीजिए?

#17. किसी वर्ष में एक परिवार के प्रथम 3 माह,अगले 4 माह तथा अंतिम 5 माह के औसत खर्चे 8400 रु मासिक, 10080रु मासिक, 10608 रु. मासिक हैं तथा वार्षिक बचत 8640 रु. हैं तो इस परिवार की औसत मासिक आय कितनी हैं?

#18. एक समूह में विधार्थियों के औसत अंक 63 है इनमें से 3 के प्राप्तांक 78 ,69 तथा 48 है शेष 6 विधार्थियों के औसत अंक कितने है?

#19. 9 संख्याओं का औसत 8 है औसत को 9 बनाने हेतु कौन सी दसवीं संख्या जोड़नी होगी?

#20. एक विक्रेता 15% की हानि पर एक वस्तु बेचता है यदि विक्रय मूल्य 200 रू० बढ़ा दिया जाये तो 5% का लाभ होता है, वस्तु का क्रय मूल्य क्या था?

#21. किसी बल्लेबाज की 11वीं पारी में उसके 100 रनों के कारण औसत रन में 5 रन बढ़ जाता है| 11वीं पारी के बाद उसका औसत रन क्या था?

#22. 11 परिणामो का औसत 50 हैं यदि प्रथम 6 परिणामो का औसत 49 हो और अंतिम 6 का औसत 52 हो, तो छठा परिणाम ज्ञात कीजिए?

#23. एक व्यक्ति को किसी संख्या को 27 से गुणा करने को कहा गया, गलती से उस ने उस संख्या को 72 से गुणा कर दिया, इस प्रकार उसका उत्तर सही उत्तर से 405 अधिक आया, जिस संख्या को गुणा करना था वह क्या है?

#24. 120 छात्रों का औसत प्राप्तांक 35 था यदि उत्तीर्ण हुए छात्रों का औसत प्राप्तांक 39 हो तथा अनुत्तीर्ण हुए छात्रों का औसत प्राप्तांक 15 हो, तो कितने छात्र उत्तीर्ण हुये?

#25. मोहन 5500 रू० में एक पुराना स्कूटर खरीदता है तथा इसकी मरम्मत पर 1200 रू० खर्च करता है, यदि वह स्कूटर को 7200रू में बेचता है तो उसका लाभ प्रतिशत क्या है?

Previous
Finish

इस प्रश्नोत्तरी को भी अवश्य चेक करें – Lucent’s General Knowledge

आज का प्रश्नोत्तरी आपको कैसा लगा कमेंट जरूर करके बताया करे.

CGBIGUL का ONELINK जिसमें आपको सभी जानकारी एक ही पेज में मिल जायेगा।

इसके अलावा सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें।

जय हिन्द !

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

1 thought on “Maths Reasoning Questions | 25 Maths Reasoning Questions And Answers in Hindi”

Leave a Comment