Current Affairs 2023 Quiz | January

हम प्रतिदिन सुबह जागते हैं और कुछ नयी एवं रोचक जानकारियाँ खोजने की उत्सुकता से उठते हैं। करंट अफ़ैयर्स विद्यार्थियों के अलावा एक आम नागरिक हों या कोई जरूरी निर्णय लेने वाले व्यक्ति हों, हमारे “Current Affairs 2023” आपके लिए हर क्षेत्र में उपयोगी सामग्री प्रदान करेंगे।

इस ब्लॉग में हम जनवरी महीने के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को बहुविकल्पिक क्विज़ के रूप में प्रस्तुत किया है जिससे आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का पैटर्न समझने में आसानी हो और आपको जल्दी याद हो जाये।

यहाँ पूछे गए सभी सवालों के जवाब व्याख्या के साथ दिया गया है नोट्स जरूर बना के रखें।

तो आइए, हम सब एक-दूसरे को Current Affairs 2023 Quiz January में एक उत्कृष्ट ज्ञान स्रोत के रूप में साझा करें और समृद्ध एवं अविरल ज्ञान को जोड़ें।

#1. हाल ही में (जनवरी 2023 में) जारी निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत किस देश को पछाड़कर वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन गया ?

निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पिछले साल गाड़ियों की बिक्री में जापान को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन गया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर चीन है, जबकि दूसरे स्थान पर अमेरिका है।

#2. साइक्लोन-I नामक सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण जनवरी 2023 में भारत ने किस देश के साथ शुरू किया ?

भारत और मिस्र की सेनाओं के बीच “अभ्यास साइक्लोन-I” 14 जनवरी, 2023 से राजस्थान के जैसलमेर में चल रहा है। यह सैन्याभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच अब तक का पहला संयुक्त अभ्यास है।

#3. हाल ही में (दिसंबर 2022 में) किस मंत्रालय द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने वाले विचारों, समाधानों और कार्यों को आमंत्रित करते हुए प्रज्ज्वला चैलेंज लॉन्च किया है ?

दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने वाले विचारों, समाधानों और कार्यों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से प्रज्ज्वला चैलेंज शुरू किया है।

#4. हाल ही में (जनवरी 2023 में) 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किस शहर में किया गया ?

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) को संबोधित किया। इस वर्ष के आईएससी का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी है। आ

#5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस राज्य में 18वें राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जम्बूरी का उद्घाटन किया ?

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 4 जनवरी, 2023 को राजस्थान के पाली में भारत स्काउट्स और गाइड्स के 18वें राष्ट्रीय जम्बूरी के उद्घाटन कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाईं। राजस्थान 66 वर्षों में पहली बार जंबूरी की मेजबानी कर रहा है।

#6. उस मंच का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जनवरी 2023 में) भारत सरकार (जीओआई) द्वारा पायलट मोड में भारत के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) को डिजिटाइज़ करने के लिए लॉन्च किया गया है ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने Co-WIN app की सफलता के बाद U-WIN प्लेटफॉर्म लांच किया है। U-WIN प्लेटफॉर्म को देश में महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए तैयार किया गया है।

#7. हाल ही में (दिसंबर 2022 में) किसे खाद्य नियामक FSSAI के सीईओ के रूप में पदभार संभाला ?

सरकार ने गंजी कमला वी राव को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी नियुक्त किया है।

#8. हाल ही में (जनवरी 2023 में) कैबिनेट ने मोपा हवाई अड्डे का नाम बदलकर मनोहर पर्रिकर करने की मंजूरी दी यह कहां स्थित है ?

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि के रूप में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोपा, गोवा का नामकरण मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट- मोपा, गोवा के रूप में करने को कार्योत्तर मंजूरी दे दी है।

#9. ूनेस्को द्वारा 24 जनवरी को मनाया जाने वाल अंतर्राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस, किस देश की बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया गया है ?

संयुक्‍त राष्‍ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्‍कृतिक संगठन – यूनेस्‍को ने इस वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाने वाल अंतर्राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस, अफगान बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है।

#10. सियाचिन बेटल फील्ड में तैनात होने वाली भारत की पहली महिला आर्मी ऑफिसर कौन है ?

नववर्ष के अवसर पर दो जनवरी को भारतीय सेना ने विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में पहली बार महिला अधिकारी को तैनात किया है। सियाचिन समर स्कूल में कड़े प्रशिक्षण के बाद कैप्टन शिवा चौहान सियाचिन में पहली महिला अधिकारी के रूप में तैनात की गई हैं।

#11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया ?

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट ‘सुरक्षित जाएं, प्रशिक्षित जाएं’ जारी किया और ‘आजादी का अमृत महोत्सव- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ विषय पर पहली बार डिजिटल पीबीडी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

#12. भारतीय सेन सेना ने “अभ्यास त्रिशात्री प्रहार” कहां आयोजित किया ?

21 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक उत्तर बंगाल में एक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “अभ्यास त्रिशात्री प्रहार” आयोजित किया गया था।

#13. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2023 से कितने बच्चों को सम्मानित किया गया है ?

राष्‍ट्रपति द्रौप‍दी मुर्मु ने नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार प्रदान किये। ग्‍यारह बच्‍चों को कला, संस्‍कृति, साहस, नवाचार, सामाजिक सेवा और खेल के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए ये पुरस्‍कार दिये गए। राष्‍ट्रपति ने पुरस्‍कार विजेताओं को एक पदक, प्रमाण-पत्र और एक लाख रूपये नगद प्रदान किये।

#14. हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसे अमूल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया ?

डेयरी सहकारी नेता शामल पटेल को सर्वसम्मति से गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) का अध्यक्ष फिर से चुन लिया गया। वलमजी हुम्बल को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

#15. हाल ही में (जनवरी 2023 में) संयुक्त राष्ट्र पीसकीपिंग मिशन के तहत भारत ने किस शहर/क्षेत्र में सबसे बड़ी सिंगल यूनिट महिला फ़ोर्स की तैनाती की है ?

भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिला शांति सैनिकों की तैनाती को बढ़ाने का फैसला किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्ठायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने ट्वीट करते हुए बताया कि भारत संवेदनशील क्षेत्र अबेई, सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में हमारी बटालियन के हिस्से के रूप में शांति सैनिकों की पूरी महिला टुकड़ी तैनात कर रहा है।

#16. हाल ही में (जनवरी 2023 में) जूली टर्नर को अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा किस देश में मानवाधिकारों के लिए विशेष दूत के रूप में नामित किया गया ?

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जूली टर्नर को उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों के लिए विशेष दूत नियुक्त किया है।

#17. रत ने किस देश को पेंटावालेंट टीके की 12 हजार पांच सौ खुराक दान स्‍वरूप देने की घोषणा की है ?

भारत ने क्‍यूबा को पेंटावालेंट टीके की 12 हजार पांच सौ खुराक दान स्‍वरूप देने की घोषणा की है। पेंटावेलेंट टीका बच्चे को 5 जानलेवा बीमारियों (डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस, हेपेटाइटिस बी और हिब) से सुरक्षा प्रदान करता है। विदेश राज्‍यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस महीने की 12 से 14 तारीख तक क्‍यूबा की अपनी अधिकारिक यात्रा के दौरान यह घोषणा की।

#18. निम्न में से किस संस्‍थान ने LHS 475b नामक पृथ्वी के आकार के एक स्थलीय ग्रह की खोज की ?

नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप जो कि अगली पीढ़ी की वेधशाला है, ने पृथ्वी से लगभग 15,00,000 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष के निर्वात में एक वर्ष से अधिक समय बिताने के बाद हमारे सौरमंडल के बाहर अपने पहले ग्रह की खोज की पुष्टि की है। यह खोज लॉरेल मैरीलैंड की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी में खगोलविदों की अगुवाई में की गई है। शोध टीम के अनुसार, एलएचएस 475 बी पृथ्वी के आकार का एक स्थलीय ग्रह है लेकिन शोधकर्त्ता अभी तक यह नहीं जानते हैं कि एक्सोप्लैनेट या नए ग्रह में वायुमंडल है या नहीं।

#19. भारतीय डाक द्वारा जनवरी 2023 में किस राज्य में समुद्र मार्ग से पार्सल और डाक पहुंचाने की तरंग मेल सेवा शुरू की है ?

गुजरात में, भारतीय डाक विभाग ने समुद्र मार्ग से पार्सल और डाक पहुंचाने की तरंग मेल सेवा शुरू की है। केन्‍द्रीय संचार राज्‍यमंत्री देवोसिंह चौहान ने सूरत में हाजिरा बंदरगाह से इस सेवा का शुभारंभ किया। भारतीय डाक विभाग ने सौराष्‍ट्र, दक्षिण गुजरात तथा मुंबई के बीच डाक पहुंचाने के लिए गोगा-हजिरा मार्ग पर रोपैक्‍स फेरी सेवा शुरू की है।

#20. ल्पसंख्यक मंत्रालय मामलों के मंत्रालय ने ‘पढ़ो परदेश स्कीम’ को बंद कर दिया, योजना को किस बैंक के जरिए से चलाई जा रही थी ?

अल्पसंख्यक मंत्रालय की तरफ से अल्पसंख्यक छात्रों को दी जाने वाली ‘पढ़ो परदेश स्कीम’ को बंद कर दिया गया है। मंत्रालय ने विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन पर लगने वाले ब्याज पर सब्सिडी देने वाली इस योजना को बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन बैंक एसोसिएशन द्वारा पिछले महीने सभी बैंकों को 2022-23 से ‘पढ़ो परदेश ब्याज सब्सिडी योजना’ को बंद करने के बारे में सूचित किया गया था। अब तक यह योजना नामित नोडल बैंक केनरा बैंक के जरिए से चलाई जा रही थी।

#21. हाल ही में (दिसंबर 2022 में) जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कौन सा राज्य RTI जवाबदेही में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य बन गया ?

हाल ही में सतर्क नागरिक संगठन (SNS) ने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम 2021-22 के तहत जवाबदेही रिपोर्ट कार्ड जारी किया है, जो दर्शाता है कि तमिलनाडु RTI जवाबदेही में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य है, जिसकी निपटान दर 14% है। महाराष्ट्र RTI जवाबदेही में दूसरा सबसे खराब स्थिति वाला राज्य है, जिसकी निपटान दर 23% है। इस मूल्यांकन के भाग के रूप में दायर RTI आवेदनों के जवाब में केवल 10 सूचना आयुक्तों ने पूरी जानकारी प्रदान की। इनमें आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल थे।

#22. हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसे हिमाचल प्रदेश विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना गया है ?

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पांच बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को सर्वसम्‍मति से राज्‍य विधानसभा का अध्‍यक्ष चुना गया। धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कुलदीप सिंह पठानिया को अध्‍यक्ष बनाने के तीन प्रस्‍ताव आए।

#23. राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए प्रति माह ₹1000 प्रदान करने के लिए लाडली बहना योजना शुरू की ?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी में बड़ा ऐलान करते हुए ‘लाडली बहना’ योजना शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा की लाडली बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाएंगे।

#24. हाल ही में (दिसंबर 2022 में) लोकायुक्त विधेयक पारित करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बना है ?

महाराष्ट्र विधानसभा ने 28 दिसंबर को लोकायुक्त विधेयक 2022 पारित किया, जो मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के दायरे में लाता है। ऐसा करने वाला वह देश का पहला राज्य है। शिक्षक प्रवेश परीक्षा में कथित घोटाले को लेकर विपक्ष के सदन से बहिर्गमन करने के कारण विधेयक बिना किसी चर्चा के पारित हो गया।

#25. हाल ही में (जनवरी 2023) किसने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट 2023 का खिताब जीता ?

डच खिलाड़ी अनीश गिरी (नीदरलैंड) ने रिचर्ड रैपॉर्ट पर अपनी जीत के साथ 2023 टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट जीता, पांच बार उपविजेता के रूप में इवेंट को समाप्त करने के बाद सुपर-टूर्नामेंट में यह उनकी पहली जीत है।

#26. भारत ने सालाना 12 चीतों को भारत लाने के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ?

दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और भारत गणराज्य ने एशियाई देश में चीते को फिर से लाने में सहयोग करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

#27. हाल ही में (जनवरी 2023 में) जारी ब्रांड गार्जियनशिप सूचकांक में निम्न में से कौन शीर्ष स्थान पर रहा ?

सूचकांक में एनविडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेनसेन हुआंग पहले और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट के मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर रहे हैं।

#28. भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा किस शहर में दिसंबर 2023 तक शुरू हो सकती है ?

कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC) ने हाल ही में बताया कि भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग दिसंबर 2023 तक पूरी हो सकती है। पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के अंदर से भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग बनाई जा रही है। इसका निर्माण कोलकाता के ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।

#29. हाल ही में (जनवरी 2023 में) इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने वोटरों को जागरूक करने के लिए, किसे बिहार का ‘स्टेट आइकन’ नियुक्त किया है ?

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को बिहार राज्य का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया है। वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करेंगी। मैथिली ठाकुर ने मैथिली, हिंदी और भोजपुरी में पारंपरिक लोकगीतों का गायन करती है।

#30. मानव सेवा के लिए बहरीन का आईएसए अवार्ड किसे प्रदान किया गया है ?

हिमालयन मोतियाबिंद परियोजना के सह-संस्थापक और प्रख्यात नेपाली नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सैंडुक रुइट ने मानवता की सेवा के लिए आईएसए पुरस्कार- 2021-2022 जीता है, जो बहरीन का एक शीर्ष नागरिक पुरस्कार है।

#31. ब्राज़ील के 39वें राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है ?

लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने ब्राज़ील के 39वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। 77 वर्षीय लूला ने अक्टूबर में जायर बोल्सोनारो को कड़े संघर्ष में हराकर तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था।

#32. हाल ही में (जनवरी 2023 में) नीलमणि फूकन का निधन हो गया उन्हें किस वर्ष ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया ?

असमी भाषा के जाने-माने कवि और ज्ञानपीठ पुरस्‍कार से सम्‍मानित नीलामणि फूकन का गुवाहटी मेडिकल कॉलेज, अस्‍पताल में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और वृद्धावस्‍था से जुड़ी बीमारियों से पीडि़त थे। श्री फूकन असम के सर्वाधिक सम्‍मानित कवि थे और उन्‍हें 11 अप्रैल 2022 को गुवाहटी में वर्ष 2021 के देश के सबसे बड़े साहित्‍यक पुरस्‍कार ज्ञानपीठ सम्‍मान से पुरस्‍कृत किया गया था।

#33. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह के कितने द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया गया ?

्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के नाम पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 बड़े द्वीपों का नामकरण किया। उन्होंने इस सिलसिले में पोर्ट ब्लेयर में आयोजित समारोह में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया।

#34. हाल ही में किस राज्य सरकार ने दृष्टिहीनता नियंत्रण के लिए नीति लागू की है ?

राजस्थान सरकार ने ‘राइट टू साइट’ के उद्देश्य से दृष्टिहीनता नियंत्रण के लिए नीति लागू की है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अंधेपन की रोकथाम के लिए नीति दस्तावेज जारी किया। नीति के तहत राजस्थान सरकार सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अनिवार्य रूप से केराटोप्लास्टी सेंटर और आई बैंक चलायेगी।

#35. कौन सा जिला स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तावित नवाचारी 5जी उपयोग मामलों की जमीनी स्तर पर तैनाती करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है ?

विदिशा, मध्य प्रदेश का एक आकांक्षी जिला है जो स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तावित नवाचारी 5जी उपयोग मामलों की जमीनी स्तर पर तैनाती करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है।

#36. CPCB की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा था ?

वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम द्वारा CPCB वायु गुणवत्ता डेटा विश्लेषण के अनुसार, दिल्ली 99.7 ug/m3 की वार्षिक औसत सघनता (PM 2.5) के साथ शीर्ष प्रदूषित शहर था। दिल्ली के अतिरिक्त इस रिपोर्ट में दूसरे स्थान पर फरीदाबाद (हरियाणा) शहर और तीसरे स्थान पर गाज़ियाबाद है।

#37. ब्रांड संरक्षकता इंडेक्स 2023 में किस भारतीय को ग्लोबल लेवल पर दूसरी रैंक प्राप्त हुई है ?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी ने ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी ब्रांड संरक्षकता (गार्जियनशिप) सूचकांक 2023 में माइक्रोसाफ्ट के सत्य नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है। मुकेश अंबानी इस सूचकांक में भारत में पहले और विश्व में दूसरे स्थान पर हैं। सूचकांक में एनविडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेनसेन हुआंग पहले स्थान पर रहे हैं।

#38. हाल ही में (जनवरी 2023 में) जारी ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2023 में भारत किस स्थान पर है ?

ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट 2023 में भारत को दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना के रूप में स्थान दिया है। ग्लोबल फायरपावर सेना की संख्या, राष्ट्रीय संसाधन, वित्तीय स्थिति, लॉजिस्टिक और भौगोलिक पैमाने के आधार पर देशों को रैंक करता है। दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसके बाद रूस, चीन, भारत का स्थान आता है।

#39. उस पौधे की प्रजाति का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जनवरी 2023 में) वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत संरक्षित पौधों की सूची में सूचीबद्ध किया गया है ?

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF) ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत नीलकुरिंजी (स्ट्रोबिलैंथेस कुंथियाना) को संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया है। आदेश के अनुसार, इस पौधे को उखाड़ने या नष्ट करने वालों पर तीन साल की कैद के साथ 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

#40. भारत के पहले स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ की सफल टेस्टिंग किस IIT संस्थान में की गयी ?

BharOS एक नया स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को IIT मद्रास की इनक्यूबेटेड फर्म JandK ऑपरेशंस ने बनाया है। तकनीकी रूप से, BharOS Android से बहुत अलग नहीं है। भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित परियोजना, BharOS एक AOSP (एंड्रॉइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट) आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है।

#41. राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर क्या रखा गया है ?

राष्ट्रपति भवन में बने मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ (Amrit Udyan) कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन में बने इस ‘अमृत उद्यान’ (पूर्व में मुग़ल गार्डन) को 1928-29 में बनाया गया था। यह लगभग 15 एकड़ में फैला हुआ है। इस गार्डन में मशहूर शख़्सियतों राजा राममोहन राय, जॉन एफ, कैनेडी, महारानी एलिज़ाबेथ, मदर टेरेसा और क्रिश्चियन डायोर जैसे लोगों के नाम पर गुलाब के फूलों का नामकरण किया गया है।

#42. 2025 में मैड्रिड इंटरनेशनल बुक फेयर में निम्न में से कौन सा देश थीम देश होगा ?

मैड्रिड पुस्तक मेला 1993 से स्पेन में आयोजित किया जा रहा है। दुनिया भर के प्रकाशकों द्वारा 350 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। मेले के दौरान पुस्तक हस्ताक्षर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। 2025 मैड्रिड इंटरनेशनल बुक फेयर का थीम देश भारत होगा। जनवरी 2023 में कोलकाता में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का थीम देश स्पेन था।

#43. हाल ही में (जनवरी 2023 में) कौन सा देश श्रीलंका के ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम का समर्थन करने वाला पहला देश बना ?

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत ने सक्रिय कदम उठाए हैं और किसी ऋणदाता की प्रतीक्षा किये बिना अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष को वित्तीय आश्वासन दिया है। इस घोषणा के साथ ही भारत ऋण पुनर्गठन के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष को आश्‍वासन देने वाला पहला ऋणदाता देश बन गया है।

#44. 83वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (All India Presiding Officers conference) किस शहर में आयोजित हुआ ?

उपराष्‍ट्रपति और राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड ने जयपुर में दो दिन के पीठासीन अधिकारियों के सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला राज्‍यसभा के उपसभापति सहित कई विधानसभाओं के अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष इस सम्‍मेलन में उपस्थित थे।

#45. हाल ही में (जनवरी 2023 में) ‘मुख्यमंत्री आवास भूमि अधिकार योजना’ किस राज्य में शुरू की गयी है ?

मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में मुख्‍यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना का शुभारंभ किया। टिकमगढ़ जिले में बगाज माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री ने चयनित लाभार्थियों को मुफ्ट में भूखंड के पट्टे सौंपे।

#46. हाल ही में (दिसंबर 2022 में) किस राज्य में SBI फाउंडेशन और HESCO के सहयोग से तैयार ‘आपदा प्रवण क्षेत्र के लिए जलवायु अनुकूल आजीविका’ परियोजना शुरू की गई है -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने चमोली (उत्तराखंड) के गांवों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करने के लिए ‘उत्तराखंड के आपदा प्रवण क्षेत्र के लिए जलवायु अनुकूल आजीविका’ परियोजना शुरू की। जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक में 10 आपदाग्रस्त गांवों में समान आर्थिक और पारिस्थितिक विकास को बढ़ावा देना। SBI फाउंडेशन, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) शाखा और हिमालयी पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण (HESCO) के सहयोग से तैयार की गई है।

#47. फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ को गोल्डन ग्लोब बेस्ट सॉन्ग अवार्ड मिला, इस गाने को किसने कंपोज़ किया है ?

भारतीय फिल्‍म आरआरआर के सुपरहिट गीत नाटु नाटु को सर्वश्रेष्‍ठ मौलिक गीत के लिए प्रतिष्ठित गोल्‍डन ग्‍लोब पुरस्‍कार मिला है। फिल्‍म निर्देशक एसएस राजामौली की इस सुपरहिट फिल्‍म के गीत का संगीत निर्देशन एमएम कीरावानी ने किया है। गाने के गायक हैं-काला भैरवा और राहुल सिपलीगुंज। इस गीत ने अपनी कोरियोग्राफी और संगीत से लोगों में काफी जोश भर दिया है।

#48. हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक के रूप में फिर से चुना गया ?

यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) ने डेनमार्क की इंगर एंडरसन को 15 जून 2023 से 14 जून 2027 तक दूसरे, 4 साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में चुना।

#49. हाल ही में (दिसंबर 2022 में) किस राज्य सरकार ने पाठ्य पुस्तकों में फातिमा शेख के योगदान पर एक पाठ शामिल किया ?

आंध्र प्रदेश सरकार ने आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में फातिमा शेख के योगदान पर एक पाठ शुरू किया है। फातिमा शेख भारत की पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका और भारत की सबसे महान समाज सुधारकों और शिक्षिकाओं में से एक थीं।

#50. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किस राज्य में जुआरी नदी पर नए जुआरी पुल का उद्घाटन किया ?

भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा में नए जुआरी पुल का उद्घाटन किया, जो उत्तर और दक्षिण गोवा को जोड़ता है।

#51. हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसने 71वां मिस यूनिवर्स खिताब जीता ?

71वां मिस यूनिवर्स खिताब USA की आर बॉनी गैब्रिएल ने अपने नाम किया है। भारत की हरनाज संधू ने उन्हें ताज पहनाया। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की अमेंडा दूदामेल और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रिना मार्टिनेज रहीं। यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ।

#52. हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसके द्वारा डिजिटल इंडिया पुरस्कार प्रदान किए गए ?

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में डिजिटल इंडिया पुरस्कारों के सातवां संस्करण के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। डिजिटल इंडिया पुरस्कार सात श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य सरकारी संस्थाओं के साथ स्टार्ट-अप्स और जमीनी स्तर की डिजिटल पहलों को भी प्रेरित-प्रोत्साहित करना है।

#53. हाल ही में (जनवरी 2023 में) निम्न में से कौन सा देश हाइड्रोजन चलित ट्रेन शुरू करने वाला एशिया का पहला देश बना ?

चीन हाइड्रोजन संचालित शहरी ट्रेनों को लॉन्च करने वाला एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा देश बन गया है। सितंबर 2022 में हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों की शुरुआत करने वाला जर्मनी विश्व का पहला देश था।

#54. वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कारों के तहत इस बार कितने लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है ?

वर्ष 2023 के लिए, राष्ट्रपति ने तीन द्वय मामलों (एक द्वय मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची में 19 महिलाएं हैं और विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।

Finish

Results

-

Congratulations…

Try Again…

इसे भी जरूर पढ़ें – स्टैटिक्स जीके भाग 1

सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें

हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें जहां आपको रोज नए सवाल मिलते हैं – टेलीग्राम चैनल

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment