September 2023 Current Affairs Quiz  | सितम्बर माह के करंट अफेयर्स

September 2023 Current Affairs Quiz में महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स की जानकारी को शामिल किया गया है और आप इन सवालों को सोल्वे करके अपनी GKको भी जाँच कर सकते है।

#1. एशियन गेम 2023 में महिला वुशू 60 किग्रा वर्ग में किस भारतीय ने रजत पदक जीता ?

चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में भारत को एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मिला। चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। वूशु में भारत की रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता।

#2. हाल ही में (सितंबर 2023 में) नई दिल्ली में ‘वन वीक वन लैब’ प्रोगाम को किसने लांच किया ?

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में वन वीक वन लैब कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान, देश भर में फैली 37 वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषदों की प्रयोगशालाएं अपने अनुसंधान परिणामों और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगी।

#3. हाल ही में (सितंबर 2023 में) आयोजित 2023 डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा ने कौनसा पदक जीता ?

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन शहर में 2023 डायमंड लीग फाइनल में 83.80 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता। पिछले डायमंड लीग में नीरज चैंपियन थे। वहीं चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेज्च ने 84.24 मीटर दूर भाला फेंककर ट्रॉफी अपने नाम की।

#4. कौन सा पर्वत जालौर पर्वतीय क्षेत्र में नहीं है ?

जालौर में रोजा भाकर, इसराना भाकर और झारोल पहाड़ स्थित है। जालौर पर्वत की सबसे ऊंची चोटी इसराना भाखर (839 m) है। गोगुन्दा (840 m ) उदयपुर जिले में स्थित है।

#5. कौन सी संस्था ‘बीमा सुगम’ नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए तैयार है ?

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) बीमा सुगम नामक एक अभूतपूर्व ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पेश करने के लिए तैयार है, जिसका लक्ष्य बीमा उत्पादों और सेवाओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाज़ार बनना है। यह प्लेटफ़ॉर्म ग्राहकों को मोटर और यात्रा बीमा सहित जीवन, स्वास्थ्य और सामान्य बीमा को कवर करने वाली विभिन्न कंपनियों की बीमा योजनाओं का पता लगाने और चुनने के लिए एक उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफ़ेस प्रदान करेगा।

#6. हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस संस्‍थान द्वारा मालवीय मिशन – शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है ?

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली के कौशल भवन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम – मालवीय मिशन का शुभारंभ किया।

#7. पीएम किसान एआई-चैटबॉट (किसान ई-मित्र) को किसने लांच किया ?

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने नई दिल्ली में किसान ई-मित्र – पीएम किसान एआई-चैटबॉट की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और प्रौद्योगिकी के उपयोग से शासन में सुधार लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

#8. हाल ही में (सितंबर 2023 में) एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक कहा आयोजित की गयी ?

भारतीय तटरक्षक बल ने 05-08 सितंबर 2023 को इस्तांबुल, तुर्किये में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19 वींबैठक (एचएसीजीएएम) में भाग लिया। भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक श्री राकेश पाल के नेतृत्व में चार सदस्यीय आईसीजी प्रतिनिधिमंडल ने तटरक्षक एजेंसियों के 23 सदस्यों और आरईसीएएपी और यूएनओडीसी के रूप में 2 सहयोगी सदस्यों वाले स्वतंत्र मंच के वार्षिक कार्यक्रम में भाग लिया।

#9. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री संपूर्ण पुष्टि योजना’ शुरू की ?

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने माताओं, किशोर लड़कियों और बच्चों जैसे लोगों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य में ‘मुख्यमंत्री संपूर्ण पुष्टि योजना’ शुरू की।

#10. हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस भारतीय को रमन मैग्सेसे पुरस्कार 2023 देने की घोषणा की गई है ?

असम के कैंसर विशेषज्ञ डॉक्‍टर आर रवि कन्‍नन को रेमोन मेगसाएसाए पुरस्‍कार 2023 देने की घोषणा की गई है।

#11. कौन-सी विमान निर्माता कंपनी भारतीय वायु सेना को C295 परिवहन विमानों की डिलीवरी शुरू कर दी है ?

भारत को स्‍पेन से पहला C-295 MW परिवहन विमान मिला है। वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन के सेविले में पहला सी-295 MW परिवहन विमान औपचारिक रूप से सौपे जाने के समारोह में भाग लिया। भारत ने वायु सेना के एवरो (AVRO) बेड़े को बदलने के लिए छप्‍पन एयरबस C-295 विमानों की खरीद के लिए अनुबंध किया है।

#12. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने किस संक्रमण का पता लगाने के लिए ट्रूनेट परीक्षण [Truenat test] करने की मंजूरी दी है ?

निपाह वायरस के प्रकोप से निपटने के केरल के प्रयासों का समर्थन करने के लिए, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने राज्य को कुछ अस्पतालों में ट्रूनेट परीक्षण करने की अनुमति दी है।

#13. राज्य का पहला जेम बोर्स कहाँ स्थापित किया जा रहा है ?

मंत्रिमंडल ने जयपुर में जेम बोर्स की स्थापना व विकास के लिये लगभग 44 हज़ार वर्ग मीटर भूमि आरक्षित दर पर उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

#14. भारत की पहली सोलर सिटी कौन-सी है ?

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की पहली सोलर सिटी सांची का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साँची जल्दी ही नेट जीरो शहर बन जायेगा।

#15. हाल ही में (सितंबर 2023 में) सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है?

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जानेमाने फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी को सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट सोसाइटी -एसआरएफआईटी के अध्यक्ष और तीन साल की अवधि के लिए सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामित होने पर बधाई दी है।

#16. हाल ही में (अगस्त 2023 में) चर्चा में रहा काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र की तीसरी इकाई के पूरी क्षमता के साथ शुरू होने पर देश के वैज्ञानिकों और अभियंताओं को बधाई दी है। सात सौ मैगावॉट का सबसे बडा पहला स्‍वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्र पूरा हुआ। काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र (KAPP) गुजरात के तापी जिले में स्थित है।

#17. डूंगरपुर - बाँसवाड़ा क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली ______ कहलाती है ?

डूंगरपुर और बांसवाड़ा क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली वागड़ी है। वागड़ी राजस्थानी भाषा की एक बोली है जो गुजराती भाषा से मिलती जुलती है।

#18. सरकार ने रेल दुर्घटनाओं में मृतक के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाकर कितना कर दिया है ?

सरकार ने रेल दुर्घटनाओं और अवांछित घटनाओं में मृतकों और घायल यात्रियों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में संशोधन किया है। रेल मंत्रालय ने कहा कि मृतक व्यक्ति के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। सामान्‍य रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

#19. 2022 में स्मार्ट सिटी मिशन में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए शीर्ष राज्य कौन सा है ?

इंदौर को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार दिया गया है जबकि मध्य प्रदेश को स्मार्ट सिटी मिशन में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए शीर्ष राज्य के रूप में चुना गया है। शहरों में सूरत और आगरा दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, जबकि तमिलनाडु राज्य श्रेणी में दूसरे स्थान पर है।

#20. जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थाल पर स्थापित की गई नटराज प्रतिमा को किस राज्य के तंजावुर जिले के स्वामीमलाई के कारीगरों द्वारा बनाया गया है ?

जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर स्थापित की गई नटराज प्रतिमा को तमिलनाडु के तंजावुर जिले के स्वामीमलाई के कारीगरों द्वारा बनाया गया है। इस प्रतिमा को बनाने में मूर्तिकार राधाकृष्णन स्टापथी और उनकी टीम ने सात महीने का रिकॉर्ड समय लिया।

#21. युद्धपोत महेंद्रगिरि को किस शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है ?

मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में तैयार किया गया युद्धपोत महेंद्रगिरि को 01 सितम्बर को लांच किया जायेगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ युद्धपोत का शुभारंभ करेंगी। समारोह में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे। यह भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए के तहत सातवां स्टील्थ फ्रिगेट है।

#22. हाल ही में (सितंबर 2023 में) केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘शिक्षकों और उद्यमियों’ को सशक्त बनाने के लिए किसके साथ समझौता किया है ?

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और मेटा के बीच 3 साल की साझेदारी “शिक्षा से उद्यमिता: छात्रों, शिक्षकों और उद्यमियों की एक पीढ़ी का सशक्तिकरण” की शुरुआत की। मेटा और एनआईईएसबीयूडी, एआईसीटीई और सीबीएसई के बीच 3 आशय पत्रों (एलओआई) का आदान-प्रदान किया गया।

#23. किस राज्य ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘मोबाइल वैन कार्यक्रम’ शुरू किया है ?

हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग ने पर्यावरण-अनुकूल और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को आगे बढ़ाने के लिए ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ के हिस्से के रूप में एक ‘मोबाइल वैन कार्यक्रम’ शुरू किया है। शिमला में शुरू की गई यह पहल जैविक और रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देते हुए सीधे उपभोक्ताओं तक ताजा, जैविक उत्पाद पहुंचाने पर केंद्रित है।

#24. हाल ही में किसके द्वारा राजघाट पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है ?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पर महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने एक गांधी वाटिका का भी उद्घाटन किया जहां विभिन्न मुद्राओं में महात्मा गांधी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।

#25. हाल ही में किस शहर में भारत का पहला भूमिगत बिजली ट्रांसफारमर स्टेशन स्थापित किया गया ?

बेंगलुरु में भारत का पहला भूमिगत बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जो शहर के बिजली वितरण बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

#26. भारत की G-20 अध्यक्षता पर ‘पीपुल्स G-20’ नामक ई-पुस्तक का अनावरण किसने किया ?

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने नई दिल्ली में भारत की जी20 अध्‍यक्षता पर पीपुल्स जी20 नामक एक ईबुक का अनावरण किया। इस पुस्तक में भारत की जी20 अध्‍यक्षता की पूरी यात्रा का विवरण है।

#27. आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण किस राॅकेट से किया गया है ?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी 57 के माध्यम से आदित्य एल-1 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। इसके साथ ही सूर्य के अध्ययन के मिशन की दिशा में भारत ने अपना कदम बढ़ा दिया है। आदित्य एल-1 चार महीने की अवधि में लैग्रेंज 1 बिंदु पर पहुंच जाएगा जहां सूर्य और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल आकर्षण और प्रतिकर्षण के उन्नत क्षेत्र उत्पन्न करते हैं।

#28. हाल ही में (सितंबर 2023 में) रेलवे बोर्ड की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष कौन बनी हैं ?

सरकार ने जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुश्री सिन्हा वर्तमान में रेलवे बोर्ड के संचालन और व्यवसाय विकास विभाग की सदस्य हैं। वे अनिल कुमार लाहोटी का स्थान लेंगी। उनका कार्यकाल अगले साल 31 अगस्त तक होगा।

#29. हाल ही में (सितंबर 2023 में) किसकी अध्यक्षता में एक राष्ट्र, एक चुनाव की संभावना का पता लगाने के लिए समिति गठित की गई है ?

सरकार ने एक राष्‍ट्र – एक चुनाव की संभावनाओं का पता लगाने के लिए आठ सदस्‍यों वाली एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को समिति का अध्यक्ष बनाया गया हैं।

#30. मिस अर्थ इंडिया 2023 का ख़िताब किसने जीता ?

राजस्थान के सीकर की रहने वाली प्रियन सेन ने नई दिल्ली में आयोजित मिस डिवाइन ब्यूटी 2023 राष्ट्रीय फाइनल के दौरान मिस अर्थ इंडिया (Miss Earth India) 2023 का खिताब जीता। उन्हें यह ताज कोरिया की मौजूदा मिस अर्थ मीना सू चोई ने पहनाया।

#31. हाल ही में भारत ने आधिकारिक तौर पर जी-20 की अध्यक्षता किस देश को सौप दी है ?

18वां जी-20 शिखर सम्मेलन नई दिल्‍ली में सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया है। भारत ने ब्राजील को जी-20 की अध्‍यक्षता सौंप दी है। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्राजील के राष्‍ट्रपति लुईस इनासियों लूला डी सिल्‍वा को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्‍यक्षता का प्रतीक हथौडा सौंपा।

#32. हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस ऑपरेशन के तहत QakBot नामक मैलवेयर नेटवर्क को नष्ट कर दिया गया है ?

ऑपरेशन डक हंट (Operation Duck Hunt) नामक एक समन्वित वैश्विक ऑपरेशन में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, लातविया, रोमानिया, नीदरलैंड और यू.के. की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने QakBot मैलवेयर नेटवर्क को नष्ट कर दिया है।

#33. आदिवासी क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं में इनोवेशन स्किल बढ़ाने के लिए किस जिले में इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर की स्थापना की जायेगी ?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के बांसवाड़ा ज़िले के गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर की स्थापना करने हेतु 6.89 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

#34. हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर अभियान शुरू किया है ?

असम सरकार “मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान” के शुभारंभ के साथ अपने युवाओं के लिए सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार है।

#35. हाल ही में (सितंबर 2023 में) डाॅली नामक क्लोन भेड़ बनाने वाले जीववैज्ञानिक ............. का निधन हो गया ?

वर्ष 1996 में अभूतपूर्व डॉली द शीप का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध क्लोनिंग अग्रणी इयान विल्मुट का हाल ही में 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वर्ष 1996 में स्कॉटलैंड के रोज़लिन इंस्टीट्यूट में एक क्लोन भेड़ डॉली के जन्म ने विश्व भर में सुर्खियाँ बटोरी, जिससे क्लोनिंग तकनीक की संभावनाओं के संदर्भ में उत्साह के साथ आशंकाएँ भी उत्पन्न हुईं।

#36. हाल ही में (सितंबर 2023 में) एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के लिए किसके साथ समझौता किया है ?

भारत की अग्रणी एकीकृत बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) और अंतरराष्ट्रीय स्तर की नए समय की डाउनस्ट्रीम ऊर्जा कंपनी नायरा एनर्जी ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

#37. हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस राज्य सरकार ने मेवेशियों की नस्ल बढ़ाने और दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नंदिनी कृषक समृद्धि योजना शुरू की है ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में मवेशियों की नस्ल बढ़ाने और दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नंद बाबा मिशन के तहत नंदिनी कृषक समृद्धि योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य दूध उत्पादन और डेयरी किसानों की आय बढ़ाने के लिए गाय की नस्लों, विशेष रूप से साहीवाल, गिर, थारपारकर और गंगातिरी में सुधार करना है। सरकार 25 दुधारू गायों की एक इकाई स्थापित करने के लिए 62.5 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर 50% सब्सिडी प्रदान करेगी, जिसमें प्रति लाभार्थी अधिकतम 31.25 लाख रुपये की सब्सिडी होगी।

#38. हाल ही में (सितंबर 2023 में) चर्चा में रहा माॅक्सी (MOXIE) किस अंतरिक्ष संस्थान का आक्सीजन निर्माण करने का उपकरण है ?

नासा ने पर्सिवरेंस मार्स रोवर (Perseverance Mars Rover) पर अपने Mars Oxygen In-Situ Resource Utilization Experiment (MOXIE) के सफल समापन की घोषणा की।

#39. लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO), किस एजेंसी द्वारा लॉन्च किया गया था ?

नासा के लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर (LRO) ने हाल ही में भारत के चंद्रयान-3 लैंडर की एक छवि खींची। 2009 में लॉन्च किया गया, LRO का प्राथमिक मिशन ध्रुवीय कक्षा से चंद्रमा की सतह का 3डी मानचित्र बनाना है।

#40. निम्नलिखित में से अरावली का कौन सा शिखर सेर से नीचा किन्तु अचलगढ़ से ऊँचा है ?

गुरु शिखर (सिरोही)-1722 मीटर, सेर(सिरोही)-1597 मी. , देलवाडा(सिरोही)-1442 मी. , जरगा-1431 मी. , अचलगढ़- 1380 मी. , कुंम्भलगढ़(राजसमंद)-1224 मी.

#41. हाल ही में (सितंबर 2023 में) भारत के किस स्थल को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया गया है ?

पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन के बाद अब कर्नाटक में ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने इसका एलान किया। यह निर्णय सऊदी अरब के रियाद में जारी विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र के दौरान लिया गया।

#42. हाल ही में (अगस्त 2023 में) राजस्थान प्रीमियर लीग जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में शुरू हुई, इसके ब्रांड एंबेसडर कौन है ?

#43. हाल ही में (सितंबर 2023 में) जम्मू-कश्मीर के किस रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन कर दिया गया है ?

केंद्र शासित क्षेत्र जम्‍मू-कश्‍मीर में उधमपुर रेलवे स्‍टेशन का नाम औपचारिक रूप से शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन रेलवे स्‍टेशन कर दिया गया। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में उधमपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीद कैप्टन तुषार महाजन को आतंकवाद विरोधी अभियान में अपने जीवन का बलिदान देने के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) मिला था।

#44. बालर नृत्य, मांदल नृत्य, लूर नृत्य और कूद नृत्य किस जनजाति के नृत्य हैं ?

गरासियों के नृत्य : वालर, कूद, मांदल, गौर, मोरिया, जवारा और लूर

#45. हाल ही में यूएस ओपन टेनिस में पुरूष डबल्स का खिताब किसने जीता ?

अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत के रोहन बोपन्‍ना और ऑस्‍ट्रेलिया के मैथ्‍यू एब्‍डेन की जोडी पुरुष डबल्‍स के फाइनल में हार गई है। बोपन्‍ना और एब्‍डेन की जोडी को फाइनल में ब्रिटेन के राजीव राम और अमरीका के जो-सैलीसबरी ने 2-6, 6-3, 6-4 से हराया।

#46. द नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (NASSCOM) का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

सिंधु गंगाधरन को नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (NASSCOM) के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। गंगाधरन SAP Labs इंडिया में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं और SAP उपयोगकर्ता सक्षमता के लिए भी जिम्मेदार हैं।

#47. किस राज्य ने ‘गृह आधार’ और ‘चावथ ई बाज़ार’ पहल शुरू की ?

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गृह आधार मंजूरी आदेश वितरित किए, एक कार्यक्रम जिसका उद्देश्य गृहिणियों को आर्थिक रूप से समर्थन देना और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। उन्होंने स्वयंपुरा गोवा कार्यक्रम के तहत गोवा के उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने वाली एक डिजिटल पहल “द चावथ ई बाज़ार” भी लॉन्च की।

#48. भारत ड्रोन शक्ति-2023 का आयोजन किस शहर में किया ?

वायु सेना और भारतीय ड्रोन संघ 25 सितम्‍बर से उत्तर प्रदेश के हिंडन गाजियाबाद में भारत ड्रोन शक्ति – 2023 की सह-मेजबानी करेंगे।

#49. किस भारतीय सशस्त्र बल ने ‘ऑपरेशन सजग’ ड्रिल का संचालन किया ?

भारतीय तट रक्षक ने तटीय सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिमी तट पर एक व्यापक अभ्यास ”ऑपरेशन सजग” चलाया। तटीय सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता का आकलन करने और सुधार के लिए क्षेत्रों की पहचान करने के लिए ‘ऑपरेशन सजग’ मासिक रूप से आयोजित किया जाता है। इसका ध्यान समुद्र में मछुआरों के बीच जागरूकता बढ़ाते हुए तटीय सुरक्षा तंत्र को फिर से वैध बनाने पर केंद्रित है।

#50. हाल ही में (सितंबर 2023 में) सिंगापुर के राष्ट्रपति का चुनाव किसने जीता है ?

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री और पूर्व वरिष्ठ मंत्री थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। श्री थर्मन ने 2011 के बाद से देश के पहले राष्ट्रपति पद के चुनाव में 70 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए। इससे पहले भारतीय मूल के सेल्लापन रामनाथन और चेंगारा वीटिल देवन नायर भी राष्ट्रपति बन चुके हैं।

#51. हाल ही में (सितंबर 2023 में) भारत और किस देश ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

भारत और सऊदी अरब ने ऊर्जा, डिजिटलीकरण और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

#52. हाल ही में (सितंबर 2023 में) खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है ?

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए है। इनमें प्रसार भारती, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन शामिल है।

#53. अशोक लीलैंड ने बस प्लांट स्थापित करने के लिए किस राज्‍य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है ?

अशोक लेलैंड, हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी, ने स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने और वाणिज्य वाहन उद्योग को मजबूत करने के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में ₹1,000 करोड़ का निवेश करने की योजना घोषित की। इस महत्वपूर्ण निवेश का उद्देश्य एक नवाचारी बस निर्माण सुविधा स्थापित करना है, जिससे कंपनी का पहला प्रयास उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

#54. सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए किस शहर को मेजबान के रूप में पहली बार जोड़ा गया है?

सुब्रतो कप 2023 19 सितंबर से 23 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। यह 62वां संस्करण है। इस साल, टूर्नामेंट में 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 109 टीमें भाग लेंगी। इस साल, टूर्नामेंट तीन स्थानों पर आयोजित किया जाएगा: दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु। यह पहली बार है जब बेंगलुरु मेजबान शहरों में से एक है।

#55. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत की रैंक ___ है ?

भारत ने वैश्विक नवाचार सूचकांक में चालीसवां स्‍थान बरकरार रखा है। नीति आयोग ने बताया कि वैश्विक नवाचार सूचकांक में शामिल 132 देशों की अर्थव्‍यवस्‍था में भारत का 40वां स्‍थान बरकरार है। 2023 ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में स्विट्जरलैंड लगातार 13वें साल पहले स्थान पर रहा।

#56. हाल ही में (सितंबर 2023 में) भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और किस बैंक के साथ समझौता किया है ?

भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के विकास में तेजी लाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने 5 सितंबर 2023 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

#57. हाल ही में (सितंबर 2023 में) लोकसभा में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण के लिए 128वां संशोधन विधेयक किस नाम से पेश किया गया है ?

यह कानून बनने के बाद लोकसभा में महिलाओं के लिए सीटों की संख्या 82 से बढ़कर 181 हो जाएगी। श्री अर्जुन मेघवाल ने इस विधेयक को नारी शक्ति वंदन अधिनियम कहा।

Finish

Results

-

Congratulations…

Dont Worry… Try Again

इसे भी जरूर चेक करें हर महीने के करंट अफेयर्स

Current Affairs 2023 Quiz | January

Current Affairs 2023 Quiz | February

Current Affairs 2023 Quiz | March

Current Affairs Quiz 2023 | April

हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें जहां आपको रोज नए सवाल मिलते हैं – टेलीग्राम चैनल

यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment