November Current Affairs 2023 Quiz | नवंबर करंट अफेयर्स उत्तर व्याख्या के साथ

November Current Affairs 2023 में महत्वपूर्ण जानकारी को शामिल किया गया है जिनका उत्तर व्याख्या के साथ दिया गया है जिससे आपको याद करने की जरुरत नहीं पड़ेगी उत्तर अगर आपने सही दिया हो तो भी व्याख्या जरूर पढ़े इससे जानकारी पुख्ता हो जाती है।

November Current Affairs 2023 Quiz

#1. हाल ही में (नवंबर 2023 में) शी-गार्ड को बायोडिग्रेडेबल और प्लास्टिक-मुक्त सैनिटरी उत्पाद के लिए ‘क्लाइमेट लाॅन्चपैड एशिया-पैसिफिक’ का विजेता घोषित किया गया! शी-गार्ड किस देश का स्टार्टअप है ?

पाकिस्तान स्थित क्लीनटेक स्टार्टअप शी-गार्ड अपने अभिनव बायोडिग्रेडेबल और प्लास्टिक-मुक्त सैनिटरी उत्पाद का प्रदर्शन करते हुए ‘क्लाइमेट लॉन्चपैड एशिया-पैसिफिक’ फाइनल में विजयी हुआ।

#2. एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने किस राज्य में 50 मेगावाट की दयापार पवन परियोजना के संचालन की घोषणा की है ?

एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड, जोकि एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने 4 नवंबर, 2023 को गुजरात के कच्छ इलाके के दयापार में स्थित अपनी पहली परियोजना -50 मेगावाट की पवन परियोजना- के वाणिज्यिक संचालन की घोषणा की है।

#3. हाल ही में (नवंबर 2023 में) आईबीएम ने भारत में इनोवेशन लैब लाॅन्च करने के लिए किस कंपनी के साझ साझेदारी की है ?

आईबीएम और अमेज़ॅन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने भारत के बेंगलुरु में आईबीएम क्लाइंट एक्सपीरियंस सेंटर में स्थित एक इनोवेशन लैब शुरू करने की घोषणा की है। यह जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की क्षमताओं के माध्यम से आपसी ग्राहकों को सशक्त बनाने पर ध्यान देने के साथ उनकी सहयोगी सेवाओं के एक महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक है।

#4. हाल ही में माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से कूदने वाली दुनिया की पहली महिला कौन बनी ?

भारतीय स्काइडाइवर शीतल महाजन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने 21 हजार 500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाई। ऐसा करने वाली वह पहली महिला हैं। महाजन 17 हजार 444 फीट की ऊंचाई पर काला पत्थर चोटी पर उतरी। शीतल महाजन एक प्रसिद्ध भारतीय स्काइडाइवर हैं, जिन्‍होंने इस विधा में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्‍हें वर्ष 2001 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया।

#5. चुनाव आयोग ने चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है ?

भारत के चुनाव आयोग ने देश भर के स्कूलों में चुनावी साक्षरता लाने के लिए शिक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है। इसका उद्देश्य सभी स्कूलों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में मतदाता शिक्षा और चुनावी साक्षरता को शामिल करना है।

#6. (नवंबर 2023 में) महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल किसने जीता ?

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रांची में जापान को हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारत ने 2016 में सिंगापुर में यह टाइटल जीता था, वहीं जापान ने 2013 और 2021 में दो बार यह टाइटल अपने नाम किया था। एशियाई खेलों के चैंपियन चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

#7. 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ ?

सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता माइकल डगलस को गोवा में 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

#8. हाल ही में (नवंबर 2023 में) विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिणी पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निर्देक के रूप में किसे चुना गया है ?

बंगलादेश की साइमा वाजिद विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन में दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निर्देशक होंगी। इस पद के लिए नई दिल्‍ली में हुए चुनाव में उन्‍हे नेपाल के शम्‍भू प्रसाद आचार्य से छह वोट अधिक मिले।

#9. हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) भारतियों को बिना वीजा यात्रा करने की सुविधा दी है ?

थाईलैंड अपने पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्‍या में भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा संबंधी जरूरत को समाप्‍त कर रहा है। प्रधानमंत्री स्रेत्‍था थाविसिन ने बताया कि इस साल 10 नवंबर से अगले साल 10 मई तक भारतीय पर्यटक बिना वीजा के थाइलैंड में प्रवेश कर सकेंगे।

#10. ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किसने किया ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इसका आयोजन 03 से 05 नवम्बर तक नई दिल्ली में किया जा रहा है। पीएम मोदी ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के हिस्से के रूप में फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन किया। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने 2017 में वर्ल्ड फूड इंडिया का पहला संस्करण लॉन्च किया।

#11. अक्टूबर 2023 में, _____सभी जिलों में हॉलमार्किंग केंद्र बनाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया?

केरल भारत का पहला राज्य बन गया है जिसके सभी 14 जिलों में हॉलमार्किंग केंद्र हैं। यह उपलब्धि केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली में एक हॉलमार्किंग केंद्र के उद्घाटन के बाद हासिल हुई।

#12. जीआई-टैग प्राप्त ओनाटुकारा तिल का संबंध किस राज्य से है ?

केरल में GI-टैग ओनाटुकारा तिल के पंजीकृत मालिक ओनाटुकारा विकास एजेंसी (OVA) इस अद्वितीय तिल किस्म की कृषि का विस्तार करने हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। ओनाटुकारा तिल भारत के केरल में उगाया जाने वाला एक प्रकार का तिल है। ओनाटुकारा विकास एजेंसी ने तिल की खेती का क्षेत्र 600 हेक्टेयर से बढ़ाकर 2,000 हेक्टेयर करने की योजना बनाई है।

#13. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तीन एस-400 वायु रक्षा मिसाइल स्क्वाड्रन तैनात किए हैं। एस-400 किस देश द्वारा निर्मित वायु रक्षा प्रणाली है ?

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तीन एस-400 वायु रक्षा मिसाइल स्क्वाड्रन तैनात किए हैं, जो भारत की रक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण वृद्धि का प्रतीक है। 2018-19 में, भारत ने ₹35,000 करोड़ मूल्य की एस-400 मिसाइलों की खरीद के लिए रूस के साथ एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता किया था।

#14. किस भारतीय राज्य/उत्तर प्रदेश ने ‘अबुआ बीर दिशोम अभियान’ शुरू किया ?

झारखंड सरकार ने वन अधिकार अधिनियम के अनुसार व्यक्तियों और समुदायों को भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए अबुआ बीर दिशोम अभियान नामक एक विशेष पहल शुरू की। 2006 का वन अधिकार अधिनियम, जिसे अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम के रूप में भी जाना जाता है, व्यक्तिगत वन अधिकार (आईएफआर) और सामुदायिक वन अधिकार (सीएफआर) के माध्यम से स्व-खेती और निवास के अधिकार प्रदान करता है।

#15. जम्मू-कश्मीर के किस जिले के केसर को जियोग्राफिकल इंडिकेशन का टैग दिया गया है ?

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड जिले के पहाडी क्षेत्रों में केसर की खेती की जाती है। इसे भौगोलिक संकेत पंजीकरण कार्यालय द्वारा किश्‍तवाड जिले को जीआई टैग का नाम दिया गया है। केसर की खेती जम्‍मू के किश्‍तवाड क्षेत्र और कश्‍मीर के कुछ भागों में की जाती है।

#16. ‘अटल इनोवेशन मिशन’-नीति आयोग ने सर्कुलर इकोनॉमी स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया में सर्कुलर इकोनॉमी प्रौद्योगिकियों और समाधानों पर काम करने वाले स्टार्टअप और छोटे से मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) को दोनों देशों के बीच अवसरों का पता लगाने के लिए नए एक्सेलेरेटर कार्यक्रम से लाभ होगा। इस एक्सेलेरेटर को अवसरों के नए दरवाजे खोलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एआईएम, नीति आयोग ने ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय सर्कुलर इकोनॉमी स्टार्टअप्स को मदद के लिए रैपिड इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सपेंशन (राइज) नामक एक नया एक्सेलेरेटर प्रारंभ किया।

#17. हाल ही में (नवंबर 2023 में) भारत के आयुष मंत्रालय ने किस संगठन के साथ पारंपरिक तथा पूरक चिकित्सा ‘परियोजना सहयोगात्मक समझौता’ पर हस्ताक्षर किए हैं ?

आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जिनेवा में पारंपरिक और पूरक चिकित्सा ‘परियोजना सहयोग समझौता’ पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक और पूरक चिकित्सा प्रणालियों का मानकीकरण करना, उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा पहलुओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ना तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्‍हें प्रसारित करना है।

#18. एक माह में 16 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) कार्गो संभालने वाला देश का पहला बंदरगाह कौन सा है ?

गुजरात का मुंद्रा बंदरगाह अक्टूबर 2023 में एक महीने में 16 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) कार्गो संभालने वाला देश का पहला बंदरगाह बन गया हैं । यह भारत में किसी भी बंदरगाह द्वारा संचालित अब तक की सबसे अधिक मात्रा थी। मुंद्रा पोर्ट का स्वामित्व अदानी समूह के पास है और यह अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) का प्रमुख है। इसकी प्रति वर्ष 338 एमएमटी कार्गो को संभालने की क्षमता है, जो भारत के सभी परिचालन बंदरगाहों में सबसे बड़ा है।

#19. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित जोखिम रोकने के लिए ब्रिटेन में पहले ‘एआई सेफ्टी समिट-2023’ में किस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए गए ?

भारत ने 27 अन्‍य देशों और यूरोपीय संघ के साथ ब्रिटेन में एक बैठक में विश्‍व के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुरक्षा समझौता किया है। इस समझौते में संकल्प लिया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित जोखिमों के आकलन का काम मिलकर किया जाएगा।

#20. विश्व का सबसे बड़ा एकल-साइट सौर ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है ?

संयुक्‍त अरब अमीरात ने एक ही जगह पर दुनिया के सबसे बडे सौर विद्युत संयत्र का उद्घाटन किया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन – सीओपी 28 से पहले यह शुरूआत की गई है। दो गिगा वॉट क्षमता वाला अल दाफरा सोलर फोटोगोल्टिक बिजली परियोजना आबू धाबी से 35 किलोमीटर दूर है और इसके माध्‍यम से लगभग दो लाख घरों के लिए बिजली का उत्‍पादन किया जाएगा।

#21. भारत में राज्य खाद्य सूचकांक कौनसी संस्था जारी करती है ?

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा जारी राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI) 2022-2023 खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय राज्यों के प्रदर्शन पर प्रकाश डालता है। वर्ष 2022- 2023 सूचकांक ने एक नया पैरामीटर, ‘SFSI रैंक में सुधार’ पेश किया, जो विगत वर्ष से तुलना कर राज्य की प्रगति का आकलन करता है। इस परिवर्तन को समायोजित करने के लिये अन्य मापदंडों के भार को संशोधित किया गया।

#22. नवंबर 2023 में) सृजनात्मक शहर नेटवर्क की सूची में केरल के कोझिकोड को साहित्यक शहर घोषित किया गया है और मध्य प्रदेश के ग्वालियर को ..... के रूप में स्थान दिया गया है ?

यूनेस्‍को ने सृजनात्‍मक शहर नेटवर्क की अपनी नवीनतम सूची में केरल के कोझिकोड को साहित्यिक शहर घोषित किया है। कोझिकोड के अलावा मध्य प्रदेश के ग्‍वालियर को इस नेटवर्क में संगीत के शहर के रूप में स्‍थान दिया गया है। यूनेस्‍को के महानिदेशक ऑड्रे अजोले ने 55 शहरों को विभिन्‍न सृजनात्‍मक क्षेत्रों के लिए नामित किया है।

#23. किसके द्वारा प्रतिष्ठित बैलोन डी’ओर पुरस्कार 2023 जीता गया है ?

फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने एक बार फिर प्रतिष्ठित बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीत लिया है। मेसी को आठवीं बार बैलोन डी’ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बार्सिलोना की ऐलाना बोनमाती को महिला बैलन डी’ओर से सम्मानित किया गया।

#24. हाल ही में किस राज्य को ‘टोबेको कंट्रोल एक्सीलेंस अवाॅर्ड’ से सम्मानित किया गया है ?

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तंबाकू नियंत्रण एवं रोकथाम की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिये राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर ‘टोबेको कंट्रोल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

#25. हाल ही में (नवंबर 2023 में) कौन सा देश ‘यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों की संधि’ से बाहर हो गया है ?

रूस ने आधिकारिक तौर पर पारंपरिक हथियारों के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने वाले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समझौते से खुद को यह कहते हुए अलग कर लिया है कि नाटो के विस्तार ने इस तरह के सहयोग को असंभव बना दिया है। नाटो ने रूस के समझौते से बाहर निकलने के जवाब में शीत युद्ध-युग की एक प्रमुख सुरक्षा संधि को औपचारिक रूप से निलंबित करने की घोषणा की। नाटो के 31 सहयोगियों में से अधिकांश ने यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों की संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य शीत युद्ध के प्रतिद्वंद्वियों को आपसी सीमाओं पर या उसके निकट सेना इकट्ठा करने से रोकना था। इस पर नवंबर 1990 में हस्ताक्षर किये गये थे।

#26. हाल ही में (नवंबर 2023 में) किस मंत्रालयन ने जल दिवाली - ‘महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं’ अभियान शुरू किया है ?

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय अपनी प्रमुख योजना – अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (एएमआरयूटी) के तहत एक प्रगतिशील पहल “महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान” को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस योजना में मंत्रालय के राष्‍ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) की भी भागीदारी है।

#27. यौन अपराधों से जुड़े मामलों के लिए बने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट को अगले कितने वर्ष तक जारी रखने को मंजूरी दी गयी है ?

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यौन अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय देने के लिए बने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स को अगले तीन वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली में निर्भया केस के बाद 2018 में केंद्र ने 1,023 फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसे 2019 में गांधी जयंती पर एक साल के लिए शुरू की गई थी और बाद में इसे इस साल 31 मार्च तक अतिरिक्त दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था।

#28. किस लेखक को प्रतिष्ठित केरल ज्योति पुरस्कार के लिए चुना गया है ?

केरल सरकार ने प्रसिद्ध लेखक टी. पद्मनाभन को प्रतिष्ठित केरल ज्योति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में चुना है। केरल सरकार ने प्रसिद्ध लेखक टी. पद्मनाभन को प्रतिष्ठित केरल ज्योति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में चुना है। राज्य का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मनाभन को मलयालम साहित्य में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

#29. हाल ही में (नवंबर 2023 में) किस कंपनी को “विविधता और समावेशन में नीतियों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता” पुरस्कार प्राप्त हुआ है ?

आरईसी लिमिटेड, विद्युत् मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक महारत्न सीपीएसई है जिसे गुरुवार को एसोचैम द्वारा आयोजित चौथे विविधता और समावेश उत्कृष्टता पुरस्कार एवं सम्मेलन में विविधता और समावेश में नीतियों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

#30. किस भारतीय मूल के लेखक को ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है ?

भारत में जन्मी लेखिका नंदिनी दास को उनकी पुस्तक ‘कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर’ के लिये वैश्विक सांस्कृतिक सूझ-बूझ के लिये ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया।

#31. भारत ने हाल ही में (नवंबर 2023 में) किस देश के साथ ‘मोबिलिटी एंड माइग्रेशन एग्रीमेंट’ पर हस्ताक्षर किए है ?

भारत और यूरोपीय देश इटली ने हाल ही में ‘मोबिलिटी एंड माइग्रेशन एग्रीमेंट’ (Mobility and Migration Partnership Agreement) पर हस्ताक्षर किये है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रोम में इटली के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री के साथ एक सार्थक बैठक की थी।

#32. भारत ने किस देश की नौसेना के साथ BONGOSAGAR-23 और CORPAT अभ्यास किया ?

हाल ही मे द्विपक्षीय अभ्यास, बोंगोसागर-23 का चौथा संस्करण और भारतीय और बांग्लादेश नौसेनाओं के बीच समन्वित गश्ती (कॉर्पैट) का 5वां संस्करण बंगाल की उत्तरी खाड़ी में हुआ। इस अभ्यास के दौरान, दोनों नौसेनाओं के जहाजों और विमानों ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पर गश्त की और अंतरसंचालनीयता को बढ़ावा देने के लिए समुद्री अभ्यास में लगे रहे।

#33. भारत के उस व्यक्तित्व का नाम बताइए जिसे हाल ही में (नवंबर 2023 में) 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) बाहरी लेखा परीक्षकों के पैनल के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था?

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू ने संयुक्त राष्ट्र पैनल के बाह्य लेखा परीक्षकों के उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होकर एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। चुनाव 20-21 नवंबर, 2023 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित पैनल के 63वें सत्र के दौरान हुआ।

#34. हाल ही में (नवंबर 2023 में) वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन बने है ?

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एक मैच में मैक्सवेल ने यह उपलब्धि हासिल की। मैक्सवेल का 201* का स्कोर वनडे की दूसरी पारी में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया उच्चतम स्कोर भी है। मैक्सवेल पुरुष वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले गैर-सलामी बल्लेबाज भी बन गए है।

#35. विश्व क्रिकेट इतिहास में टाइम आउट होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर कौन बने है ?

श्रीलंका के मध्यक्रम बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में टाइम आउट होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए है। वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें टाइम आउट दिया गया। नियमों में ‘टाइम आउट’ भी एक प्रकार का आउट माना जाता है। ICC के 40.1.1 के अनुसार, विकेट गिरने के बाद 3 मिनट के भीतर बल्लेबाज को अगली गेंद खेलने के लिए आना होता है। गौरतलब है कि इस विश्व कप में यह समय 2 मिनट निर्धारित किया गया है।

#36. सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई) दिल्ली-एनसीआर ने तकनीकी स्टार्टअप को की सफलता में सहायता करने और उसमें तेजी लाने के लिए कौनसी पहल शुरू की है ?

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव श्री एस कृष्णन ने देश भर में तकनीकी स्टार्टअप की सफलता में सहायता करने और उसमें तेजी लाने के लिए लीप अहेड शिखर सम्मेलन में लीप अहेड पहल शुरू की, जो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई) दिल्ली-एनसीआर का संयुक्त सहयोग है।

#37. हाल ही में (नवंबर 2023 में) किस संस्थान ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल में पारर्शिता लाने के लिए सीएसआर पोर्टल लान्च किया है ?

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार का एक मिनी रत्न (श्रेणी – I) उद्यम, भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (आईआरईडीए) ने अपनी सीएसआर पहल में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पोर्टल लॉन्च किया है।

#38. दक्षिण पूर्व एशिया की पहली नाइट स्काई सेंचुरी किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में खोली जाएगी ?

लद्दाख के हैनले में शीघ्र ही दक्षिण पूर्व एशिया की पहली नाइट स्काई सेंचुरी खोली जाएगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्‍ली में लद्दाख गौरव प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर इसकी जानकारी दी। डार्क स्काई रिजर्व पूर्वी लद्दाख के हानले गांव में चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के एक हिस्से के रूप में होगा। इसे भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान बेंगलुरु के सहयोग से बनाया जा रहा है जो कि भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से संबद्ध है।

#39. हाल ही में (नवंबर 2023 में) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्था ने धान की पुसा-44 की कौनसी सुधरी हुई किस्म विकसित की है ?

धान की पराली जलाने के कारण राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में वायु प्रदूषण की चुनौती के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान ने धान की अधिक उत्‍पादन देने वाली और कम समय में उगाई जाने वाली किस्‍म- 2090 विकसित की है। इससे वायु प्रदूषण से निपटने में मदद मिलेगी। आमतौर पर जून में उगाई जाने वाली धान की फसल अक्‍टूबर के अंत में कटाई के लिए तैयार होती है।

#40. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय ‘इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो’ का उद्घाटन कहा पर किया है ?

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में तीन दिवसीय इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो का उद्घाटन किया। इस शो का लघु उद्योग भारती और आईएमएस फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया गया है और यह रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा समर्थित है। इस आयोजन का केंद्रीय विषय ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ है।

Finish

Results

-

Congratulations…

Don’t Worry… Try again.

सभी महीनो के करंट अफेयर्स को जरूर पढ़ें –

  1. JANUARY
  2. FEBRUARY
  3. MARCH
  4. APRIL
  5. MAY
  6. JUNE
  7. JULY
  8. AUGUST
  9. SEPTEMBER
  10. OCTOBER

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment