आज हम Mp Tourism Quiz In Hindi PDF में मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी लाये है. क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जो पर्यटन की दृष्टि से देश में अपना विशिष्ट स्थान रखता है।
Mp Tourism Quiz In Hindi PDF
तो चलिए शुरू करते है आज के 50 सवाल -80 सेकेंड का समय है आपके पास, टाइम लिमिट है ध्यान पूर्वक सवालों का जवाब दीजिये और साथ ही इस क्विज का PDF डाउनलोड करना न भूले जो आपके नोट्स बनाए के काम आएगा।
#1. उदयगिरि की गुफाएँ मध्य प्रदेश के कौन-से ज़िले में है?
#2. . भीमबेटका की गुफाएँ कहाँ स्थित हैं?
#3. अशर्फी महल कहाँ स्थित है?
#4. यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल मध्य प्रदेश का प्रथम स्थल है?
#5. तानसेन का मकबरा——-में स्थित है?
#6. मध्य प्रदेश का प्रथम पर्यटन नगर कौन-सा है?
#7. किस शासक द्वारा मंदसौर के किले का निर्माण कराया गया?
#8. राजवाड़ा ……में स्थित है।
#9. मध्य प्रदेश के किस जिले में ‘भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान’ स्थित है?
#10. उज्जैन स्थित ‘महाकाल’ का मंदिर किस नदी के किनारे स्थित है?
#11. मध्य प्रदेश में बाघ की गुफाएँ कहाँ स्थित हैं?
#12. विदेशी पर्यटकों के लिये मध्य प्रदेश का कौन-सा पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है?
#13. प्राचीन भैंसदेही का शिव मंदिर किस जिले में अवस्थित है?
#14. रूपमती मंडप ……में स्थित है?
#15. वर्तमान मध्य प्रदेश में कौन-सा स्थान चेदि जनपद की राजधानी थी?
#16. मध्य प्रदेश में ‘बिलौआ की गुफाएँ’ कहाँ स्थित हैं?
#17. पचमढ़ी में प्रियदर्शिनी पॉइंट को ……के नाम से भी जाना जाता था?
#18. खजुराहो के मंदिर किस जिले में स्थित है?
#19. एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद ‘ताज-उल-मस्जिद’ कहाँ स्थित है?
#20. निम्न में से कौन-सा शहर बौद्ध धर्म का एक पवित्र शहर के रूप में विख्यात है?
#21. असीरगढ़ का किला किस जिले में है?
#22. गुजरी महल किसने बनवाया था?
#23. यदि आप डचेज़ झरना, महादेव पहाड़ी, अप्सरा विहार और पांडव गुफाओं को देख रहे हैं, तो आप…… में है?
#24. पचमढ़ी किस पहाड़ी पर स्थित है?
#25. ‘भेड़ाघाट’ कहाँ स्थित है?
#26. मध्य प्रदेश में गौस मोहम्मद का मकबरा कहाँ है?
#27. निम्न में से मांडू में क्या स्थित है?
#28. ….. को ‘सतपुड़ा की रानी’ के रूप में जाना जाता है?
#29. आप करैरा जाएँ, तो निकटतम पर्यटन स्थल …… हैं?
#30. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व धरोहर स्थल (वर्ल्ड हेरीटेज साइट) नहीं है?
#31. राहतगढ़ का किला कहाँ स्थित है?
#32. निम्न में से कौन-सा पर्यटन स्थल ग्वालियर में स्थित नहीं है?
#33. मध्य प्रदेश के किस किले को ‘भारत का जिब्राल्टर’ कहा जाता है?
#34. होशंगशाह का मकबरा ……में स्थित है।
#35. कंदरिया महादेव मंदिर स्थित है?
#36. दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय कहाँ स्थित है?
#37. बाज बहादुर का महल….. में पाया जाता है?
#38. भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से मध्य प्रदेश में स्थापित ज्योतिर्लिंगों की संख्या कितनी है?
#39. भीमबेटका प्रसिद्ध है, क्योंकि?
#40. महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि कहाँ स्थित है?
#41. मांडू निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
#42. इनमें से कौन सा संग्रहालय राजा मानसिंह तोमर द्वारा बनाया गया था?
#43. भोपाल की प्रसिद्ध ‘जामा मस्जिद’ का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया है?
#44. भर्तृहरि गुफाएँ कहाँ स्थित हैं?
#45. निम्न में से कौन-सी जगह मध्य प्रदेश में नहीं है?
#46. हिंडोला महल कहाँ है?
#47. मध्य प्रदेश के किस जिले में आप सतखंडा महल पाएंगे?
#48. धार के किले का निर्माण किसने कराया था ?
#49. मध्य प्रदेश में साँची स्तूप का निर्माण किस शताब्दी में हुआ था?
#50. मध्य प्रदेश में कितने विश्व धरोहर स्थल हैं?
Results
Congratulations.
Don’t worry. Try Again.
MP Tourism Quiz In Hindi PDF Download
परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण तथ्य
- मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का गठन भोपाल में 2017 में किया गया है।
- भीमबेटका गुफा की खोज विष्णु वाकणकर महोदय ने की थी।
- काबरा की गुफाएँ मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले में स्थित है।
- भीमबेटका की गुफा पुरापाषाण संस्कृति तथा यूनेस्को के विश्व धरोहर में शामिल है।
- उदयगिरि की गुफाएँ विदिशा में हैं, यहाँ कुल 20 गुफाएँ हैं।
- 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में स्थित हैं।
- प्रदेश में विदेशी पर्यटकों के लिये खजुराहो सबसे आकर्षण का केंद्र रहा है।
- भर्तृहरि गुफाएँ उज्जैन में हैं, परमार वंश के शासकों द्वारा इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में किया गया।
- कन्हरगढ़ का दुर्ग दतिया जिले में सिंध नदी के तट पर बना है। इसका निर्माण सेवड़ा के महाराजा पृथ्वीसिंह ने करवाया था।
- मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की स्थापना 1978 में की गई।
- बिलौआ गुफाएँ ग्वालियर तथा मृगेंद्रनाथ की गुफाएँ रायसेन जिले में स्थित हैं।
- मुक्तागिरि एक जैन तीर्थ स्थल है, जो बैतूल में स्थित है।
- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम भैंसदेही में प्राचीन शिव मंदिर है।
- आशेकनगर के चंदेरी किले में ‘हवा महल’ स्थित है।
- गुप्तकाल निर्मित ‘बाघ की गुफाएँ’ धार के पास बाघनी नदी के तट पर स्थित हैं। इनकी तुलना अजंता की गुफाओं से की जाती है।
- खरगौन के महेश्वर में नवदाटोली नामक स्थान से ताम्रपाषाणकालीन सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
- बुरहानपुर में स्थित असीरगढ़ के किले को ‘दक्षिण का प्रवेश द्वार’ कहते हैं।
- कालीसिंध नदी के किनारे स्थित कायथा (उज्जैन) से तथा चंबल नदी के किनारे बसे नागदा से ताम्रपाषाण युगीन सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
- ग्वालियर के राजा मानसिंह के द्वारा गुजरी महल मृगनयनी के लिये बनवाया गया था।
- बड़वानी जिले में बावनगजा पहाड़ी पर भगवान आदिनाथ की 72 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित है। यह प्रतिमा श्रवणबेलगोला स्थित प्रतिमा के बाद दूसरी सबसे ऊँची प्रतिमा है।
- वर्तमान महेश्वर के नाम से जाना जाने वाला माहिष्मति, चेदि जनपद की राजधानी रहा है।
- खंडवा में स्थित दरबार महान संत धुनीवाले ‘दादाजी’ का समाधि स्थल है।
- सोनगिरि-दतिया, गोम्मट गिरी-इंदौर तथा पुष्पगिरि-सोनकच्छ में स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ हैं।
- रायसेन जिले के पाटनी गाँव के समीप स्थित मृगेंद्रनाथ की गुफाओं का संबंध जैन धर्म से है।
- चंदेरी का किला बेतवा नदी के किनारे अवस्थित है।
- मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रसिद्ध पशुपति नाथ का मंदिर, नेपाल की राजधानी काठमांडू के मंदिरों की आकृति में बना है।
- भोपाल की प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण 1937 में कुदुसिया बेगम ने करवाया था। यह दिल्ली की जामा मस्जिद के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है। (कहीं-कहीं पर इसे देश की सबसे बड़ी मस्जिद भी बताया गया है।)
इस लेख को अवश्य पढ़े – मध्य प्रदेश के 52 जिलों की जानकारी
CGBIGUL का ONELINK जिसमें आपको सभी जानकारी एक ही पेज में मिल जायेगा।
इसके अलावा सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें।
आज के इस प्रश्नोत्तरी भाग को हल करके आपको अपने तैयारी का लेवल तो पता चल ही गया होगा, पुरे जवाब नहीं दे पाए तो दुबारा क्विज को दीजिये आप जितना ऐसे online Test देते रहेंगे आपकी जानकारी और भी ज्यादा strong होगी।
हर बार आपसे अनुरोध किया जाता है की टेस्ट आपको कैसा लगा अपने विचार जरूर कमेंट में दिया कीजिए ताकि आपके लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी हम तैयार कर सके।
जय हिन्द !