Maths & Reasoning Quiz

गणित एवं तर्क प्रश्नोत्तरी बैंकिंग परीक्षाओं में पूछे जाने वाले तर्कपूर्ण सवाल का संग्रह।

#1. एक वस्तु को 144रु पर बेचने पर, एक व्यक्ति को इस प्रकार लाभ होता है की उसका लाभ प्रतिशत वस्तु की लागत मूल्य के बराबर है. वस्तु की लागत मूल्य क्या है?

#2. शांति 20% के लाभ पर एक घड़ी बेचना चाहती है। उसने वह घड़ी 10% कम पर खरीदी और 30 कम पर बेची, फिर भी उसे 20% का अभिलाभ हुआ। घड़ी का लागत मूल्य क्या है ? SSC CGL Mains 2015

#3. कोई धनराशि 5 वर्षो में स्वयं दुगनी हो जाती है, यह राशि कितने वर्षो में स्वयं की 6 गुना हो जायेगी?

#4. एक धनात्मक संख्या तथा उसके घन का योग 10 है।संख्या का मान क्या है?

#5. यदि एक घन की भुजा को 10% से बढ़ाया जाता है, तो उसके आयतन में कितने प्रतिशत की व्रद्धि होगी ?

#6. एक नाव धारा की दिशा में 21 किमी. दूरी 3 घंटे में तथा धारा के विरूद्ध इतनी ही दूरी 7 घंटे में तय करती है, तो शान्त जल में नाव की चाल कितनी होगी ?

#7. 10000 के समीपतम कौनसी संख्या है जो 3, 4, 5, 6, 7, 8 में से प्रत्येक से पूर्णतया विभक्त हो?

#8. दो संख्याओं का गुणनफल 36 है और उनका योग 13 है। तदनुसार उन दोनों संख्याओं के बीच का घनात्मक अंतर कितना होगा ?

#9. 13 कुर्सियों तथा 5 मेजों का कुल मूल्य 8280 रु हैं, यदि प्रत्येक मेज का औसत मूल्य 1227 रु हो, तो प्रत्येक कुर्सी का औसत मूल्य कितना है?

#10. जस्टिन की वर्तमान आयु दीपिका की दो वर्ष पूर्व के आयु की दोगुनी है। यदि उनकी वर्तमान आयु का अंतर 2 वर्ष हो, तो जस्टिन की वर्तमान उम्र क्या है ?

#11. पुरुषों के एक समूह ने 7 दिनों में एक काम करने का फैसला किया। लेकिन हर दिन 10 पुरुष बाहर हो गए, काम 13वें दिन के अंत में पूरा हुआ। शुरू में कितने पुरुष थे?

#12. निशा ने एक रुपए में 2 के हिसाब से कुछ संतरे खरीदे और उतने ही संतरे एक रुपए में 3 की हिसाब से खरीदे। 20% का लाभ कमाने के लिए उसे एक दर्जन संतरे कितने रुपए में बेचने चाहिए ?

#13. अनिल किसी स्थान पर शुक्रवार को पहुंचा। उसे पता चला कि वह नियत दिन से तीन दिन पहले आ गया है। यदि वह वहां अगले रविवार को पहुंचता है तो वह कितने दिन बाद या पहले पहुंचता है?

#14. एक ग्लास का विक्रय मूल्य 1965 रुपए है और हानि प्रतिशत 25% है। यदि विक्रय मूल्य 3013 रुपए है तो लाभ प्रतिशत क्या होगा ?

#15. किसी चिड़ियाघर में कुछ कबूतर और खरगोश है। यदि उनके सिर को गिना जाता है तो वे 300 हैं एवं यदि उनके पैरों को गिना जाता है तो वे 750 हैं। चिड़ियाघर में कबूतरों की संख्या क्या है ?

#16. 32000 रुपये की राशि कितने प्रतिशत ब्याज दर पर 3 वर्षों में 5044 रूपए का चक्रवृद्धि ब्याज अर्जित करेगी?

#17. वह छोटी से छोटी संख्या कौनसी होगी जिसे 5, 6, 7, 8 से भाग देने पर प्रत्येक दशा में 3 शेष बचे परन्तु 9 से भाग देने पर शून्य शेष बचे?

#18. 8% प्रति वर्ष साधारण ब्याज पर एक राशि 51/2 वर्षों में 6516 रूपए हो जाती है. शुरू में निवेश की गयी राशि कितनी थी?

#19. एक टैंक 5 घंटे में तीन पाइप A, B और C द्वारा भरा जाता है. पाइप C, B से दो गुना तेज है और बी, A से दो गुना तेज है. पाइप A कितने समय में अकेले टैंक को भरेगा?

#20. 1043 को किसी संख्या से भाग देने पर भागफल 11 तथा शेषफल 20 प्राप्त होता है, भाजक ज्ञात कीजिए ?

#21. एक बेलनाकार टंकी की धारिता 1848 मीटर तथा इसका व्यास 14 मीटर है. टंकी की गहराई ज्ञात कीजिए?

#22. यदि किसी वृत की त्रिज्या को 10 प्रतिशत की वृद्धि कर दी जाती है तो उसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी?

#23. एक समूह में विधार्थियों के औसत अंक 63 है इनमें से 3 के प्राप्तांक 78 ,69 तथा 48 है शेष 6 विधार्थियों के औसत अंक कितने है?

#24. एक कार के पहिए का व्यास 21 सेमी. है। कार चालक 66 किमी. प्रति घण्टे की गति से चलने पर एक गंतव्य तक पहुँचने के लिए 36 सेकण्ड होता है। यात्रा के दौरान पहिया कितने चक्कर लगाएगा ? SSC CHSL 2018

#25. दो पाइप N तथा Q एक पानी की टँकी को क्रमशः 90 तथा 10 घण्टे में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाता है तो टँकी कितने घण्टे में भर जाएगी ?

Finish

Results

-
Congratulations..

Don’t Worry… Try again

सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें

हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें जहां आपको रोज नए सवाल मिलते हैं – टेलीग्राम चैनल

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment