Madhya Pradesh Vanya Jeev Abhyaran Quiz । मध्यप्रदेश वन्य जीव अभ्यारण्य प्रश्नोत्तरी

आज हम Madhya Pradesh Vanya Jeev Abhyaran Quiz पर मध्यप्रदेश वन्यजीव अभ्यारण्य पर आधारित है। प्रश्नोत्तरी से पहले हम वन लाइनर महत्वपूर्ण जानकारी को जानेंगे। तो चलिए शुरू करते है आज के सवाल जवाब।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • मध्य प्रदेश में 1970 में वनों का राष्ट्रीयकरण किया गया। यह वनों का राष्ट्रीयकरण करने वाला देश का प्रथम राज्य है।
  • वन अनुसंधान संस्थान देहरादून का क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित है।
  • मध्य प्रदेश शासन की पहली वन नीति 1952 में तथा दूसरी वन 2005 में बनी।
  • मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा वनवृत्त खंडवा है एवं सबसे छोटा होशंगाबाद है ।
  • मध्य प्रदेश में 11 राष्ट्रीय उद्यान हैं एवं 24 अभयारण्य हैं, जिनमें 2 खरमोर पक्षी अभयारण्य, 2 सोन चिड़िया अभयारण्य तथा 3 घड़ियाल अभयारण्य एवं 7 टाइगर रिज़र्व शामिल हैं।
  • मध्य प्रदेश में 1976 में सामाजिक वानिकी योजना प्रारंभ की गई।
  • मध्य प्रदेश में कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 30.72% भाग वनों से ढका है।
  • मध्य प्रदेश में सर्वाधिक वन सागौन (29.6%) के हैं तथा दूसरे स्थान पर साल (8.4%) के वन हैं।
  • ‘वन राजिक महाविद्यालय’ की स्थापना 1979 में बालाघाट में की गई।
  • मध्य प्रदेश के जिन जिलों में वन क्षेत्र 33% से कम है, उनमें वनरोपण हेतु सन् 1976-77 से पंचवन योजना प्रारंभ की गई है।

Madhya Pradesh Vanya Jeev Abhyaran Quiz

  • मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड की स्थापना 24 जुलाई, 1975 को हुई।
  • मध्य प्रदेश में एकमात्र रेप्टाइल पार्क पन्ना जिले में अवस्थित है।
  • मध्य प्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान (फॉसिल) डिंडोरी तथा सबसे छोटा वन्यजीव अभयारण्य रालामंडल (इंदौर) है।
  • मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली (मंडला) है तथा सबसे बड़ा अभयारण्य नौरादेही अभयारण्य, सागर जिले में स्थित है।
  • घड़ियाल के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य, केन अभयारण्य व सोन अभयारण्य बनाए गए हैं।
  • मंदसौर में राज्य का एकमात्र उद्यानिकी महाविद्यालय है।

इसे भी अवश्य पढ़ें – मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व

  • मध्य प्रदेश का पहला वन्य जीव जागरूकता केंद्र रालामंडल, इंदौर में स्थापित किया गया।
  • ‘कान्हा राष्ट्रीय उद्यान’ के बीचों बीच बंजर नदी और सुरपन नदी बहती है।
  • पेंच राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की सीमा से लगे हुए है।
  • खरमौर पक्षी का संरक्षण सरदारपुर (धार) तथा सैलाना (रतलाम) अभयारण्य में किया जाता है।
  • करैरा (शिवपुरी) तथा घाटीगाँव (ग्वालियर) अभयारण्य में लुप्तप्राय सोन चिड़िया का संरक्षण किया जाता है।
  • केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पचमढ़ी को देश का 11वाँ तथा मध्य प्रदेश का पहला बायोस्फीयर रिज़र्व घोषित किया गया है।
  • अचानकमार (अमरकंटक) को प्रदेश का दूसरा तथा पन्ना को तीसरा बायोस्फीयर रिज़र्व घोषित किया गया।
  • दुलर्भ ब्रेडरी प्रजाति का बारहसिंगा मध्यप्रदेश के एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान ‘कान्हा किसली’ में पाया जाता है।
  • बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में बाघों का घनत्व सर्वाधिक पाया जाता है।
  • मध्य प्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत सतना जिले के मुकुंदपुर में विश्व की पहली ‘सफेद बाघ सफारी’ शुरू की गई है। दुनिया को 1951 में सफेद बाघ का तोहफा देने वाला यही क्षेत्र था।
  • मध्य प्रदेश का पहला बाँस ट्रीटमेंट प्लांट वन परिक्षेत्र सतना के सोनौरा स्थित नर्सरी में लगाया गया है।
  • मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का गठन सितंबर 1974 में इसका मुख्यालय भोपाल में है।
  • राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों में सर्वाधिक संख्या में पाया जाने वाला जीव चीतल है।

इसे भी अवश्य पढ़े – Madhya Pradesh Ke Abhyaran – Ek Nazar Me

  • आगर मालवा में 22 नवंबर, 2020 को गौ कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की गई।
  • देश का पहला पर्यटन स्थल कान्हा टाइगर रिज़र्व जहाँ बैगा महिलाएँ गाइड का कार्य कर रही हैं।

मध्यप्रदेश वन्य जीव अभ्यारण्य प्रश्नोत्तरी

 

#1. आप करैरा अभयारण्य की यात्रा करना चाहते हैं, तो सबसे नजदीक हवाई अड्डा होगा?

#2. सतपुड़ा राष्ट्रीय जीव उद्यान किस जिले में है?

#3. भारत के किस राज्य का सर्वाधिक क्षेत्र वन आच्छादित है?

#4. नदी केन ____से होकर गुजरती है?

#5. उत्कृष्ट इमारती लकड़ी प्रदान करने वाले वृक्ष का नाम है?

#6. मध्य प्रदेश में कितने अभयारण हैं?

#7. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में हैं?

#8. निम्नलिखित में से कौन-सा/से अभयारण्य सोन चिड़िया का संरक्षण स्थान है?

#9. मध्य प्रदेश के किस जिले में वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून की क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं में से एक स्थित है?

#10. मध्य प्रदेश में जैव मंडलीय आरक्षित क्षेत्र कहाँ है?

#11. मध्य प्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान को प्रोजेक्ट टाइगर में सबसे पहले शामिल किया गया?

#12. जीवाश्मीय अवशेषों के लिये प्रसिद्ध है?

#13. भारत के वन क्षेत्र का_______% क्षेत्र, मध्य प्रदेश में है?

#14. फेन अभयारण्य ______में हैं?

#15. हॉलो घाटी किस राष्ट्रीय उद्यान का भाग है मध्य प्रदेश में?

#16. ______नदी गांधी सागर अभयारण्य के पश्चिमी और पूर्वी भाग को अलग करती है?

#17. जॉर्ज कैसल_______राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है?

#18. इन राष्ट्रीय उद्यानों में से कौन-सा मध्य प्रदेश में नहीं है?

#19. कौन सा राष्ट्रीय उद्यान प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल नहीं है ?

#20. मध्य प्रदेश का सबसे छोटा अभयारण्य है?

#21. निम्न में किस वृक्ष का वानस्पतिक नाम टेक्टोना ग्रान्डिस है ?

#22. बांधवगढ़ अभयारण्य ____में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था?

#23. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट कहाँ पर स्थित है?

#24. मध्य प्रदेश का पहला वन्य जीवन जागरूकता केंद्र कहाँ स्थित हैं?

#25. भूरसिंह बारहसिंगा निम्न में से कौन-से अभयारण्य का शुभंकर के रूप में चुना गया है?

Previous
Finish

आज का प्रश्नोत्तरी आपको कैसा लगा कमेंट जरूर करके बताया करे.

CGBIGUL का ONELINK जिसमें आपको सभी जानकारी एक ही पेज में मिल जायेगा।

इसके अलावा सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें।

जय हिन्द !

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment