Madhya Pradesh Ki Nadiya MCQ । मध्यप्रदेश की नदियाँ MCQ

Madhya Pradesh Ki Nadiya पर आधारित MCQ टेस्ट में आपका स्वागत है पुराने प्रश्नों एवं नए प्रश्नों का संग्रह है, ध्यान से सवालों को पढ़े और नोट्स जरूर बना के रखें ताकि दुबारा रिविज़न किया जा सके।

मध्यप्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है, यहाँ की कृषि पर नदियों और सिचाई के अन्य साधनों का महत्वपूर्ण योगदान है. नदियाँ न सिर्फ सिंचाई करती हैं, बल्कि जल विद्युत् उत्पादन, मत्स्योत्पादन भी इन्ही के माध्यम से होता है।

मध्यप्रदेश की नदियों के महत्वपूर्ण तथ्य

  • नर्मदा नदी जबलपुर के निकट भेड़ाघाट पर धुआँधार जलप्रताप का निर्माण करती है।
  • नर्मदा नदी देश की पाँचवी सबसे बड़ी तथा प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है।
  • राजगढ़ में मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना शुरू की गई है।
  • चंबल नदी पर मंदसौर में गांधी सागर बांध, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में राणा सागर बांध तथा कोटा (राजस्थान) में जवाहर सागर बांध निर्मित हैं।
  • राज्य में अनेक नदियों के उद्गम व प्रवाह के कारण मध्य प्रदेश को ‘नदियों का मायका’ कहा जाता है।
  • नर्मदा नदी का जो की मध्य प्रदेश की ‘जीवन रेखा’ कहलती है का उद्गम अनूपपुर जिले की अमरकंटक चोटी से होता है।
  • नर्मदा नदी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात से बहते हुए भड़ौच के निकट खंभात खाड़ी में एस्चुरी का निर्माण करते हुए अरब सागर में समाहित हो जाती है।
  • नर्मदा के अन्य नाम रेवा, मैकलसुता, सोगो देवी एवं नामोदास भी हैं।
  • मध्य प्रदेश की पहली जल विद्युत परियोजना गांधी सागर बांध है।
  • म.प्र. एवं राजस्थान की सीमा चंबल नदी निर्धारित करती है।
  • सरदार सरोवर परियोजना मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान एवं महाराष्ट्र की अंतर्राज्यीय बहुउद्देशीय परियोजना है। यह नर्मदा नदी पर स्थित है।
  • सोन नदी का उद्गम अनूपपुर जिले की अमरकंटक चोटी से होता है तथा यह नदी पटना के समीप गंगा नदी में मिल जाती है।
  • सोन नदी पर निर्मित बाणसागर परियोजना मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा बिहार की संयुक्त परियोजना है।
  • बैतूल जिले के मुल्ताई नगर के समीप से ताप्ती नदी का उद्गम होता है तथा यह नदी गुजरात में सूरत के निकट खंभात की खाड़ी में गिरती है।
  • राज्य में अत्यधिक भूमिगत जल का दोहन इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, शाजापुर और रतलाम जिलों में होता है। इसी कारण इन पाँच ज़िलों को काला ज़िला या सूखा ज़िला कहा जाता है।
  • मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील की जनापाव पहाड़ी से चंबल नदी का उद्गम होता है तथा यह नदी इटावा के पास यमुना में मिल जाती है।
  • प्राचीन काल में चंबल नदी को धर्मावती (चर्मावती/चर्मण्वती) के नाम से जाना जाता था।

#1. बेतवा नदी के किनारे स्थित शहर है ? MPPSC (Pre.), 2014

#2. रजत प्रपात भारत के किस स्थान में है? PEB Exam, 2016, 2015

#3. नर्मदा और ताप्ती के अतिरिक्त मध्य प्रदेश की नदियाँ ? PEB Exam, 2010

#4. निम्नलिखित में से कौन-सा बांध चंबल नदी पर निर्मित नहीं है?

#5. जंगल, सिंध, बेतवा केन नदियाँ उत्तर की ओर बहती है और नदी से मिलती हैं? PEB Exam, 2017, 2016

#6. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी चंबल में नहीं मिलती है? MPPSC (Pre.), 2018

#7. ताप्ती नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश के किस जिले में है? State Engg. Services, 2014; PEB Exam, 2014

#8. बाणसागर बांध कौन-सी नदी पर बना हुआ है? State Engg. Services, 2014: State Forest Services, 2010; PEB Exam, 2013, 2012

#9. नर्मदा नदी अपने उद्गम स्रोत? PEB Exam, 2017,PEB Exam, 2016, 2015

#10. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है? PEB Exam, 2000

#11. नर्मदा नदी की मध्य प्रदेश में कुल लंबाई है? MPPSC (Pre.), 2010; PEB Exam, 2016, 2010

#12. चंबल नदी कहाँ से निकलती है? MPPSC (Pre.), 2000; PEB Exam, 2016, 2012, 2010

#13. निम्नलिखित में से कौन-सी नर्मदा की सहायक नदी नहीं है?

#14. चचाई जलप्रपात किस जिले में है? PEB Exam, 2017, 2016, 2014

#15. मध्य प्रदेश में कुएँ एवं नलकूप द्वारा कितने प्रतिशत भूमि की सिंचाई की जाती है?

#16. झाबुआ शहर किस नदी के तट पर बसा है?

#17. पांडव फॉल्स------ में निहित है? PEB Exam, 2017

#18. तवा नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के किस जिले से होता है? PBE EXAM. 2015

#19. मध्य प्रदेश की सबसे लंबी नदी कौन-सी है? PEB Exam, 2017, 2016, 2014, 2013

#20. सतपुड़ा तथा विंध्याचल के मध्य कौन-सी नदी बहती है? PEB Exam, 2005

#21. किस नदी की घाटी गहरी खड्डभूमि (Ravines) के लिये विख्यात है? MPPSC (Pre.), 2019

#22. भेड़ाघाट पर कौन-सा जलप्रपात स्थित है? MPPSC (Pre.), 2016

#23. 'तवा' किस नदी की सहायक नदी है? MPPSC (Pre.), 2016; PEB Exam, 2016, 2014

#24. महेश्वर (महिष्मती) निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर स्थित है? PEB Exam, 2010

#25. निम्न में से कौन-सा बांध नर्मदा नदी पर नहीं है? MPPSC (Pre.), 2008, 2003

#26. प्रदेश की कौन-सी नदी सर्वाधिक अवनालिका अपरदन करती है?

#27. दर्दी जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

#28. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी मध्य प्रदेश में नहीं बहती है? MPPSC (Pre.), 2010

#29. सरदार सरोवर बांध------की एक डाउनस्ट्रीम परियोजना है? PEB Exam, 2017

#30. निम्नलिखित में से कौन-सा जलप्रपात नर्मदा नदी पर नहीं है?

#31. निम्न में से कौन-सा जलप्रपात नर्मदा नदी पर नहीं है? MPPSC (Pre.), 2019

#32. राज्य में सिंचाई का प्रमुख साधन कौन-सा है?

#33. अमरकंटक -----महत्त्वपूर्ण नदियों का स्रोत है? PEB Exam, 2017

#34. कपिलधारा झरना किस नदी पर स्थित है? PEB Exam, 2017, 2016

#35. तवा जलाशय-------के मध्य स्थित है?

Finish

Results

-
Congratulations…

Don’t Worry…Try again.

मध्यप्रदेश की नदियों के महत्वपूर्ण तथ्य

  • बेतवा नदी का उद्गम रायसेन जिले के कुमरागाँव की विंध्याचल पर्वत श्रेणी से होता है। यह मध्य प्रदेश से प्रवाहित होते हुए उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के निकट यमुना नदी में मिल जाती है।
  • बेतवा नदी मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के बीच सीमा बनाती है तथा इस नदी पर निर्मित माताटीला व राजघाट बांध मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की संयुक्त सिंचाई परियोजना है तथा इसी नदी पर झाँसी (उत्तर प्रदेश) में परीछा बांध निर्मित है।
  • केन नदी, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुज़रती है।
  • क्षिप्रा नदी का उद्गम इंदौर के समीप काकरी बारड़ी पहाड़ी से होता है।
  • उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर क्षिप्रा नदी के किनारे ही अवस्थित है।
  • बेतवा नदी को ‘मध्य प्रदेश की गंगा’ कहते हैं।
  • पांडव जल प्रपात, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के पास केन नदी पर स्थित है।
  • तवा एवं नर्मदा नदी के संगम पर मंधार जल प्रपात स्थित है।
  • सिवनी के परसवाड़ा पठार से वैनगंगा का उद्गम होता है।
  • वैनगंगा, गोदावरी नदी की सहायक नदी है तथा यह दक्षिण की ओर बहने वाली प्रदेश की एकमात्र नदी है।
  • कालीसिंध नदी का उद्गम देवास जिले के बागली गाँव के समीप विंध्याचल पर्वत से होता है। यह राजस्थान में चंबल नदी में समाहित हो जाती है।
  • चंबल नदी पर स्थित चंबल घाटी परियोजना मध्य प्रदेश की पहली परियोजना है तथा यह परियोजना मध्य प्रदेश और राजस्थान की एक संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना है।
  • मध्य प्रदेश का सबसे लंबा बांध तवा नदी पर होशंगाबाद जिले में स्थित सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान तथा बोरी अभयारण्य के मध्य स्थित है।
  • मध्य प्रदेश में सबसे पहली नहर (1923) बालाघाट जिले में वैनगंगा नहर बनाई गई थी।
  • मध्य प्रदेश में सिंचाई के साधन के रूप में सबसे अधिक कुओं एवं नलकूपों का प्रयोग किया जाता है तथा इनके बाद नहरों का स्थान आता है।
  • पचमढ़ी के पास महादेव पर्वत श्रेणियों की कालीभीत पहाड़ियों से तवा नदी का उद्गम होता है तथा बाद में यह होशंगाबाद के समीप नर्मदा नदी में मिल जाती है।

सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें

हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें जहां आपको रोज नए सवाल मिलते हैं – टेलीग्राम चैनल

हमारे Instagram पेज को join करने के लिए इस link को click करें – CGbigul

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment