Madhya Pradesh Janjati Quiz In Hindi PDF | MP GK PDF | मध्य प्रदेश की जनजातियाँ MCQ PDF

आज के इस नए क्विज शृंखला Madhya Pradesh Janjati Quiz In Hindi PDF में हम मध्य प्रदेश के जनजाति से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी को शामिल किये है. मध्य प्रदेश की एक पहचान उसकी अनूठी जनजातीय संस्कृति है।

जनजातीय लोगों को आदिवासी भी कहा जाता है। ये दोनों शब्द इन जातियों की प्राचीनता का बोध कराते हैं। भारतीय संविधान की अनुसूची में अंकित होने के कारण ही आदिवासी समुदायों को अनुसूचित जनजातियाँ कहा जाता है।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 341 में सूचीबद्ध जातियाँ अनुसूचित जातियाँ कहलाती हैं। मध्यप्रदेश में जनसंख्या की दृष्टि से सर्वाधिक अनुसूचित जाति इंदौर में तथा न्यूनतम अनुसूचित जाति झाबुआ जिले में है।

आज इस क्विज में 34 सवालों को शामिल किया गया है ये वो सवाल है जो पिछले सालों की परीक्षाओं में पूछे जा चुके है आपके पास मात्र 60 सेकेण्ड का टाइम है आसान सवाल है ध्यान पूर्वक पढ़कर जवाब दीजिये।

 
QUIZ START

#1. भीलों का निवास स्थल क्या कहलाता है?

#2. मध्य प्रदेश में मान्य अनुसूचित जनजातियों की संख्या है ?

#3. भगोरिया हाट किस जिले में होता है?

#4. बूढ़ा देव मध्य प्रदेश की किस जनजाति के प्रमुख देवता हैं?

#5. घोटुल प्रथा किस जनजाति में पाई जाती है?

#6. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति मध्य प्रदेश में है?

#7. कौन-सा क्षेत्र भारिया आदिवासियों के नाम से जाना जाता है?

#8. मध्य प्रदेश के किस जिले मे जनजातीय जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत है?

#9. मध्य प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति कौन-सी नहीं है?

#10. गोंड जनजाति के प्रमुख देवता हैं?

#11. निम्नलिखित में से सबसे कम अनुसूचित जाति वाला जिला कौन-सा है?

#12. भगोरिया मेला किस जाति से संबंधित है?

#13. विशेष जनजाति की जनसंख्या में नंबर एक स्थान पर राज्य है?

#14. सर्वाधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या प्रतिशत वाले मध्य प्रदेश के जिले का नाम है?

#15. निम्नलिखित में से कौन-सी मध्य प्रदेश की एक जनजाति नहीं है?

#16. भीलों के मकानों को क्या कहा जाता है?

#17. कौन-सी जनजाति ‘लोहासुर’ को अपना देवता मानती है?

#18. किस जनजाति में ‘सेवा विवाह’ की प्रथा है?

#19. इनमें से मध्य प्रदेश की कौन-सी विशेष पिछड़ी जनजाति है?

#20. इनमें से कौन-सी जनजाति मध्य प्रदेश में नहीं है?

#21. मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है?

#22. भारिया जनजाति मध्य प्रदेश के किस जिले में पाई जाती है?

#23. मध्य प्रदेश के आदिवासियों में किन महिलाओं को गोधारिन कहा जाता है?

#24. गोंड जनजाति से ‘दूध लौटावा’ प्रथा संबंधित है?

#25. मध्य प्रदेश में अधिकतम आदिवासी बहुल जिले हैं?

#26. मध्य प्रदेश के जनजातीय लोगों द्वारा मनाए जाने वाले ‘भगोरिया हाट महोत्सव’ का मुख्य आकर्षण क्या है?

#27. बैगा जनजातियाँ मुख्य रूप से कहाँ मिलती हैं?

#28. निम्न में से कौन-सी जनजाति मध्य प्रदेश की नहीं है?

#29. भारत वर्ष का सबसे अधिक आदिवासी जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है?

#30. मध्य प्रदेश में ‘जनजाति कल्याण विभाग’ जनजातीय बच्चों की शिक्षा की सुविधा हेतु कौन-सी योजनाओं को चलाता है?

#31. आदिम जनजाति कोरकू मध्य प्रदेश के मुख्यतः किन जिलों में पाई जाती है?

#32. गौर नृत्य किस जनजाति से संबंधित है?

#33. जनजातियाँ, जिनका नाम उन्हें प्रायद्वीपीय भारत के पुराने हिस्से से मिला है?

#34. भीलों के द्वारा की जाने वाली कृषि को क्या कहते हैं?

Previous
Finish

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • देश का पहला आदिवासी संचार केंद्र झाबुआ में स्थापित किया गया है।
  • मध्य प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या वाली दो जनजातियाँ क्रमशः भील एवं गोंड हैं।
  • मध्य प्रदेश की अधिकांश जनजातियों की उत्पत्ति नीग्रटो एवं प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड प्रजातियों से हुई है।
  • सहरिया जनजाति का प्रमुख नृत्य लहंगी है।
  • घोटुल एवं बाड़ा (धुरी) परंपराएँ गौंड जनजाति में पाई जाती हैं।
  • मध्य प्रदेश में बैगा, भारिया, सहरिया को विशेष पिछड़ी जनजातियाँ घोषित किया गया है।
  • बैगा जनजाति झूम खेती करती है, जिसे बैवार एवं पोंडू कहा जाता है।
  • गोंडों में प्रचलित विवाह पटौनी, चढ़ विवाह एवं लमसेना विवाह है।
  • केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों पर शोध हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना मध्य प्रदेश के अमरकंटक में की गई है।
  • दूध लौटावा प्रथा गोंडों में प्रचलित है।
  • गंधर्व विवाह, अपहरण विवाह, सेवा विवाह, शक्ति विवाह, गोल गधेड़ों विवाह का प्रचलन भीलों में है।
  • गल, भगोरिया, चलावणी, जातरा आदि भीलों के प्रमुख पर्व हैं।
  • भील जनजाति में प्रचलित मुख्य विवाह चिथौड़ा, राजीबाजी, हठ, घर दामाद आदि हैं।
  • बिदरी, करमा, मढ़ई, हरादिला, छेरता, नवाखानी, मेघनाद आदि गोंडों के प्रमुख पर्व हैं।
  • बैगाओं में मंगली, उठावा, चोर, पैंदूल, लमसेना तथा उधारिता आदि विवाह प्रचलित हैं।
  • बंजारा जनजाति घुमंतू जनजाति है।
  • मध्य प्रदेश में राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1% अनुसूचित जनजाति निवास करती है।
  • मध्य प्रदेश में कुल 46 जनजातियाँ केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हैं, इनमें से 3 जनजातियों (बैगा, सहरिया और भारिया) को विशेष पिछड़ी जनजाति घोषित किया गया है।

Madhya Pradesh Janjati Quiz In Hindi PDF

  • अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश का भारत में पहला स्थान है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार भील मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति है। गोंड मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति है तथा भारत की सबसे बड़ी जनजाति है।
  • होली के अवसर पर भील गोल गधेड़ा उत्सव मनाते हैं।
  • भीलों का विश्व प्रसिद्ध चित्रकला पिथौरा भित्ति चित्रकला है और श्री पेमा फाल्या उसके श्रेष्ठ कलाकार हैं।
  • गोंड जनजाति मध्य प्रदेश की सबसे प्रमुख जनजाति है। गोंडों द्वारा मंडप में किये जाने वाले विवाह के तरीके को मंडवा विवाह कहा जाता है।
  • मढ़ई मेला, गोंड जनजाति का प्रमुख मेला है।
  • बैगा जनजाति विश्व की सबसे अधिक गोदना प्रिय जनजाति है।
  • मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन 1995-96 में किया गया।
  • मध्य प्रदेश जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, भोपाल में स्थित है।
  • बैगा जनजाति की कृषि पद्धति को बेवार या पोंडू कहा जाता है।
  • बैगा जनजाति में साज वृक्ष को पवित्र माना जाता है, क्योंकि इनका प्रमुख देवता, बूढ़ा देव इनमें ही निवास करता है।
  • सहरिया जनजाति के निवास स्थान को सहराना कहते हैं।
  • सर्वाधिक जनजाति जनसंख्या वाले 3 ज़िले क्रमशः झाबुआ, खरगोन एवं शहडोल हैं।
  • गोंड़ जनजाति में भाई के लड़के और बहन की लड़की अथवा भाई की लड़की और बहन के लड़के में विवाह का प्रचलन है, जिसे दूध लौटावा कहा जाता है।
  • अगरिया जनजाति अपना मुख्य देवता लोहासुर को मानती है।
  • आदिम जाति कल्याण विभाग की स्थापना 1964 में की गई थी।
  • मुड़िया जनजाति मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में पाई जाती है।

MP Janjati Quiz PDF Download

इस लेख को अवश्य पढ़े – मध्य प्रदेश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी

CGBIGUL का ONELINK जिसमें आपको सभी जानकारी एक ही पेज में मिल जायेगा।

इसके अलावा सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें।

कमेंट करके बताइये ईमानदारी से अपने कितने सवालों के जवाब सही दिए , इस प्रश्नोत्तरी भाग को हल करके आपको अपने तैयारी का लेवल तो पता चल ही गया होगा, पुरे जवाब नहीं दे पाए तो दुबारा क्विज को दीजिये आप जितना ऐसे online Test देते रहेंगे आपकी जानकारी और भी ज्यादा strong होगी।

हर बार आपसे अनुरोध किया जाता है की टेस्ट आपको कैसा लगा अपने विचार जरूर कमेंट में दिया कीजिए ताकि आपके लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी हम तैयार कर सके।

जय हिन्द !

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment