Current Affairs Quiz In Hindi | May 2023

May 2023 के Current Affairs Quiz In Hindi में महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स की जानकारी को शामिल किया गया है और आप इन सवालों को सोल्वे करके अपनी GKको भी जाँच कर सकते है।

#1. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस भारतीय जोड़ी ने 58 साल बाद देश को एशियाई बैडमिंटन चैंपिशनशिप का खिताब दिलाया है ?

सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग़ शेट्टी की जोड़ी ने दुबई में बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय जोड़ी ने 58 साल के बाद देश को एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब दिलाया। इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश खन्ना ने 1965 में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक दिलाया था।

#2. हाल ही में (मई 2023 में) चर्चा में रहा ‘कुकीलैंड’ किस राज्य से संबंधित है ?

कुकी-ज़ोमी विधायकों द्वारा मणिपुर में एक अलग प्रशासन की मांग ने कुकी-ज़ोमी जनजातियों और मेइती समुदाय के बीच संघर्ष के बाद ध्यान आकर्षित किया है।

#3. हाल ही में (मई 2023) नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमण्ड लीग का खिताब जीत लिया। उन्होंने कितने मीटर भाला फेंक कर यह खिताब जीता?

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमण्ड लीग का खिताब जीत लिया है। उन्होंने 88 दशमलव छह सात मीटर भाला फेंक कर यह खिताब जीता।

#4. हाल ही में (मई 2023 में) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की पहली महिला चेयरपर्सन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

रवनीत कौर को केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (Competition Commission of India- CCI) की नई चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वह इस पद पर पहुँचने वाली पहली महिला अधिकारी बन गयी है।

#5. हाल ही में (मई 2023 में) ट्विटर की नई CEO के रूप में एलन मस्क ने किसको नियुक्त किया है ?

एलन मस्क ने स्पष्ट कर दिया कि लिंडा याकारिनो ट्विटर की नई सीईओ होंगी। लिंडा अभी एनबीसी यूनिवर्सल में वैश्विक विज्ञापन और भागीदारी विभाग की चेयरमैन हैं।

#6. कौन सा देश वर्ष 2022 में एशियाई विकास बैंक (एडीबी)-वित्त पोषित कार्यक्रमों/परियोजनाओं का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बन गया है ?

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की वार्षिक रिपोर्ट 2022 के अनुसार 40 देशों को कुल 31.8 अरब डालर का कर्ज दिया गया जिसमें से सिर्फ पाकिस्तान को 5.58 अरब डालर का ऋण प्राप्त हुआ है। जिससे यह वर्ष 2022 में एडीबी-वित्त पोषित कार्यक्रमों / परियोजनाओं का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बन गया।

#7. देश के नए कानून मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को अपने मौजूदा मंत्रालय के अलावा स्वतंत्र प्रभार का विधि और न्याय मंत्री का कार्यभार दिया गया है। श्री रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान का कार्यभार संभालेंगे। प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री नियुक्‍त किया गया है।

#8. किस संगठन ने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) ‘World Development Report 2023: Migrants, Refugees, and Societies’ रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार 184 मिलियन लोग प्रवासी हैं ?

विश्व बैंक (WB) की वार्षिक रिपोर्ट ‘World Development Report 2023: Migrants, Refugees, and Societies’ के अनुसार, 184 मिलियन लोग (विश्व की जनसंख्या का 2.3%) ऐसे हैं जो प्रवासी हैं (उनके पास उस देश की नागरिकता नहीं है जिसमें वे रहते हैं) उनमें से 43% का सबसे बड़ा हिस्सा निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रह रहे थे।

#9. किस मंत्रालय ने लर्निंग मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम ‘सक्षम’ लांच किया है ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रशिक्षण की ऑनलाइन प्रणाली सक्षम (स्टिम्युलेटिंग एडवांस्ड नॉलेज फॉर सस्टेनेबल हेल्थ मैनेजमेंट) शुरु की है। यह डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्ल्यू) नई दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है।

#10. हाल ही में (मई 2023 में) राजस्थान के किस जिले में लिथियम भंडार की खोज की गई है ?

भारत ने हाल ही में राजस्थान के डेगाना (नागौर) में लिथियम भंडार की खोज की, जो देश के शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक और कदम है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में तीन महीने पहले 5.9 मिलियन टन लिथियम भंडार पाए जाने के बाद भारत में खोजा जाने वाला यह दूसरा लिथियम रिजर्व है।

#11. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) नशा मुक्त भारत अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने किस संगठन के साथ समझौता किया है ?

नशा मुक्त भारत अभियान को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग के बीच नशा मुक्त भारत अभियान-एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए।

#12. हाल ही में (मई 2023 में) किस राज्य को पूर्ण ई-गवर्नेंस राज्य घोषित किया गया है ?

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य को पूर्ण ई-गवर्नेंस राज्य घोषित किया है। यह शत-प्रतिशत डिजिटल साक्षरता हासिल करने की दिशा में एक प्रमुख कदम है।

#13. हाल ही में (मई 2023 में) गिरिजन सहकारी निगम (GCC) को किस राज्य की अराकू कॉफ़ी के लिए जैविक प्रमाणपत्र मिला है ?

गिरिजन सहकारी निगम (GCC) को चिंतापल्ली डिवीजन, आंध्र प्रदेश (AP) के आदिवासी कॉफी किसानों से कॉफी और काली मिर्च GCC खरीद के लिए राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (NPOP) प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।

#14. हाल ही में (मई 2023 में) भारत सरकार ने किस संस्थान के साथ आंध्र प्रदेश में औद्योकिगक गलियारे के विकास के लिये 141.12 मिलियन डाॅलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये ?

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने 23.05.2023 को 141.12 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। यह समझौता आंध्र प्रदेश में तीन औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कें, जलापूर्ति संयंत्रों और विद्युत वितरण तंत्र जैसे उच्च गुणवत्ता वाली आंतरिक बुनियादी सुविधाओं के विकास को समर्थन देने के लिये किया गया है।

#15. किस कंपनी ने अप्रैल 2023 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लॉन्च किया गया दुनिया का पहला तरल नैनो डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट) विकसित किया है ?

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) द्वारा विकसित दुनिया का पहला तरल नैनो डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट) इफको नैनो डीएपी (तरल) लॉन्च किया।

#16. अवैध सीमा पार करने से रोकने के लिए अमेरिका और किस देश ने नई आप्रवासन नीतियों (immigration policies) पर सहमति व्यक्त की ?

अवैध रूप से सीमा पार करने से रोकने के लिए अमेरिका और मेक्सिको हाल ही में नई आप्रवासन नीतियों पर सहमत हुए हैं। देशों ने पांच सूत्री योजना बनाई है, जो अवैध अप्रवासन को रोकेगी और हैती, क्यूबा और अन्य देशों से अप्रवासियों को स्वीकार करना जारी रखने के लिए अन्य रास्ते खोलेगी।

#17. हाल ही में (मई 2023 में) किस शतरंज चैंपियन ने 2023 सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज पोलैंड जीता है ?

विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने पोलिश यहूदियों के इतिहास के संग्रहालय में ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) के दूसरे चरण 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता।

#18. हाल ही में (मई 2023 में) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहां पर भारतीय वायु सेना के हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया ?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में भारतीय वायु सेना हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायुसेना के बीच पिछले वर्ष हुए एक समझौते के तहत इस हैरीटेज सेंटर को स्थापित किया गया है। यह विरासत केंद्र 17 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें वर्ष 1965 और 1971 के संग्राम तथा करगिल युद्ध और बालाकोट एयर स्‍ट्राइक की निर्णायक स्‍मृतियों को दीवार पर बने चित्रों तथा प्रतिमानों के माध्यम से दर्शाया गया है।

#19. हाल ही में (मई 2023 में) दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किस भारतीय खिलाड़ी ने रजत पदक जीता ?

भारोत्तोलन में, भारत की बिंदयारानी देवी ने दक्षिण कोरिया के जिंजू में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप-2023 में महिलाओं के 55 कि. ग्रा. वर्ग में रजत पदक जीता।

#20. कौनसा शहर सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) प्रगति को ट्रैक करने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है ?

भोपाल ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनिवार्य सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को स्थानीय बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। SDG हासिल करने के लिये अपनी प्रतिबद्धता और क्षमता प्रदर्शित करने हेतु स्वैच्छिक स्थानीय समीक्षा (Voluntary Local Reviews- VLR) को अपनाने वाला यह भारत का पहला शहर बन गया है।

#21. हाल ही में (मई 2023 में) किस मंत्रालय ने मेरी लाइफ नामक मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ किया है ?

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में मेरी लाइफ नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारम्भ किया। यह मेरी लाइफ कॉप- 26 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित लाइफ की अवधारणा से प्रेरित है, जो नासमझ और बेकार खपत के बजाय सचेत और जानबूझकर उपयोग पर बल देती है। प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2022 में केवडिया, गुजरात में मिशन लाइफ का उद्घाटन किया था।

#22. किस संस्था ने ‘100 Days 100 Pays’ अभियान शुरू किया ?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में बैंकों द्वारा ‘100 Days 100 Pays’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य 100 दिनों के भीतर देश के प्रत्येक जिले में प्रत्येक बैंक के शीर्ष 100 लावारिस जमा का पता लगाना और उनका निपटान करना है।

#23. हाल ही में (मई 2023 में) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के किस शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण किया ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है। पीएम मोदी G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान की यात्रा पर थे। हालांकि भारत G-7 ग्रुप का सदस्य नहीं है, लेकिन भारत, जापानी प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर इस बैठक में शामिल हुए। गौरतलब है कि G-7 देशों के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता जापान द्वारा की गयी।

#24. हाल ही में (मई 2023 में) आयुष मंत्रालय ने एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है ?

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आई.सी. एम. आर) और आयुष मंत्रालय ने एकीकृत चिकित्सा के क्षेत्र में स्वास्थ्य अनुसंधान पर सहयोग बढाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

#25. ‘समुद्र शक्ति-2023’ भारत और किस देश की सेना के मध्य एक नौसैन्य अभ्यास है ?

भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास समुद्र शक्ति का चौथा संस्करण 14 से 19 मई 2023 तक आयोजित किया गया.

#26. ‘कर्तव्य पथ’ के पॉकेट मैप का अनावरण किसके द्वारा किया गया ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ के एक पॉकेट मैप का अनावरण किया, जिसमें इंडिया गेट परिसर के आसपास स्थित विभिन्न स्थलों और ऐतिहासिक सांस्कृतिक संस्थानों की जानकारी है।

#27. हाल ही में (मई 2023 में) किस देश के उच्चयोग ने कारगिल में ‘जड़ों की ओर लौैटो’ नाम की परियोजना के लिए सरकारी मदद की घोषणा की है ?

लद्दाख के इतिहास में पहली बार भारत स्थित ऑस्‍ट्रेलिया के उच्‍चायोग ने कारगिल में एक परियोजना के लिए सरकारी मदद की घोषणा की है। भारत में ऑस्‍ट्रेलिया के उच्‍चायुक्‍त बैरी ओ’फैरल की अध्‍यक्षता में श्रीनगर में हुई एक विशेष बैठक में यह घोषणा की गई। ‘जड़ों की ओर लौटो’ नाम की इस परियोजना का उद्देश्‍य पारंपरिक ज्ञान को स्‍कूली शिक्षा के विज्ञान के पाठ्यक्रम से जोड़ना है।

#28. भारत की पहली अंतःसमुद्रीय सुरंग का निर्माण किस शहर में किया गया है ?

बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा मुंबई तटीय सड़क परियोजना पर दो वर्ष से अधिक के कार्य के पश्चात भारत की पहली अंतःसमुद्रीय जुड़वां सुरंगें मुंबई में खुलने वाली हैं।

#29. हाल ही में (मई 2023 में) भारत के किस खिलाड़ी ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 595 अंक प्राप्त कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया है ?

अजरबैजान के बाकू में निशानेबाजी विश्व कप में रिदम सांगवान महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में आठवें स्थान पर रहीं। हालांकि रिदम ने क्वालिफिकेशन में 595 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया और 29 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुल्गारिया की डायना इरगोवा ने 1994 में मिलान में 594 अंक का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

#30. हाल ही में (मई 2023 में) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस देश को तेज गश्ती जहाज ‘हुरवी’ और एक लैंडिंग क्राॅफ्ट आक्रमण जहाज सौपा है ?

मालदीव की अपनी 3 दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 02 मई, 2023 को मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) को एक तेज गश्ती जहाज और एक लैंडिंग क्राफ्ट आक्रमण जहाज सौंपा। फास्ट पेट्रोल वेसल उच्च गति पर तटीय और अपतटीय निगरानी में सक्षम है और उसे एमएनडीएफ के तट रक्षक जहाज ‘हुरवी’ के रूप में कमीशन किया गया।

#31. हाल ही में (मई 2023 में) किस राज्य ने ग्रीन हाइड्रोजन नीति तैयार करने की घोषणा की है ?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में ‘ग्रीन हाइड्रोजन’ नीति तैयार करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य राज्य को हरित हाइड्रोजन उत्पादन के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

#32. हाल ही में (मई 2023 में) दूरसंचार विभाग ने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रैक करने के लिए कौन सा पोर्टल लांच किया है ?

मोबाइल फोन उपभोक्‍ता अब एक पोर्टल के जरिये अपने खोये हुए हैंडसेट की खोज कर सकेंगें और उसे ब्‍लाक करना उनके लिये आसान होगा। केन्‍द्रीय संचार मंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव ने नई दिल्‍ली में एक समारोह में नागरिक केन्द्रित पोर्टल – संचार साथी का उदघाटन किया। यह पोर्टल दूरसंचार विभाग की एक पहल है।

#33. ‘टाइगर शर्क-40 बांग्लादेश को किस देश के बीच एक नौसेना अभ्यास है ?

‘टाइगर शार्क 40’ संयुक्त बांग्लादेश-अमेरिका नौसेना ड्रिल अभ्यास चट्टोग्राम के बीएनएस निर्विक में शुरू हुआ। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की रणनीतिक क्षमताओं को बढ़ाना और तकनीकी और प्रक्रियात्मक ज्ञान के पारस्परिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

#34. हाल ही में (मई 2023 में) चर्चा में रहा तुंगनाथ मंदिर किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है ?

उत्तराखंड के पुरातत्व विभाग के प्रभारी अधिकारी देवराज सिंह रौतेला ने कहा कि पंचकेदारों में तीसरे केदार तुंगनाथ मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा।

#35. हाल ही में (मई 2023 में) चर्चा में रहा ‘एओलस सैटेलाइट’ (Aeolus Satellite) किस अंतरिक्ष एजेंसी का है ?

एओलस सैटेलाइट ESA द्वारा विकसित सबसे प्रभावी मौसम उपग्रहों में से एक है। यह वर्तमान में पृथ्वी के वायुमंडल में लौटने के पथ पर है। इसे नई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। 1360 किलोग्राम का यह उपग्रह पृथ्वी पर टकराने जा रहा है।

#36. हाल ही में (मई 2023 में)भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ?

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष आर. दिनेश ने 2023-24 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है।

#37. एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत ने कुल कितने पदक जीते ?

दक्षिण कोरिया के जिंजू में चल रही एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारतीय अभियान समाप्त हो गया है। भारतीय खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते हैं जो सभी रजत पदक हैं। बिंदयारानी देवी और जेरेमी लालरिनुंगा ही चैम्पियनशिप में अपना पूरा दम खम दिखा सके। बिंदयारानी ने शनिवार को महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक के साथ भारत के जीत की शुरुआत की। उन्होंने क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में भी 111 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किलोग्राम स्नैच वर्ग में रजत पदक जीता।

#38. कपिलेश्वर मंदिर (Kapileshwar temple), जिसे ASI की संरक्षित स्मारकों की सूची में शामिल किया जा रहा है, किस राज्य में स्थित है ?

कपिलेश्वर मंदिर ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित है। इसे ASI के संरक्षित स्मारकों की सूची में शामिल किया जाएगा। 5वीं शताब्दी के पुराने कपिलेश्वर मंदिर का 14वीं शताब्दी में गजपति कपिलेंद्र देव द्वारा जीर्णोद्धार किया गया था और यह अपनी नक्काशी और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। कपिलेश्वर मंदिर वास्तुकला की कलिंग शैली का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो अपनी भव्यता और सादगी के लिए जाना जाता है।

#39. हाल ही में (मई 2023 में) किस मेट्रो रेल निगम ने क्यूआर कोड आधारित पेपर टिकट की शुरूआत की है ?

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने अपने सभी मार्गों पर यात्रा के लिए क्यूआर कोड आधारित पेपर टिकट की शुरुआत की है। इस सुविधा के शुरू होने से यात्री अब टोकन के अलावा क्यूआर कोड आधारित पेपर टिकट का उपयोग कर सकेंगे।

#40. “मेड इन इंडिया: 75 ईयर्स ऑफ बिजनेस एंड एंटरप्राइज” पुस्तक किसने लिखी है ?

नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) (2016-2022) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्य करने वाले सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अमिताभ कांत ने रूपा प्रकाशन इंडिया द्वारा प्रकाशित “मेड इन इंडिया: 75 ईयर्स ऑफ बिजनेस एंड एंटरप्राइज” नामक एक नई पुस्तक लिखी है।

#41. हाल ही में (मई 2023 में) संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार संभाला है ?

डॉ मनोज सोनी ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। आयोग की वरिष्ठतम सदस्य श्रीमती स्मिता नागराज ने उन्हें शपथ दिलाई । डॉ मनोज सोनी 28 जून,2017 को आयोग में सदस्य के रूप में शामिल हुए और बाद में पांच अप्रैल, 2022 को संविधान के अनुच्छेद 316 (ए) के तहत यूपीएससी के अध्यक्ष के पद के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किए गए।

#42. हाल ही में (मई 2023 में) केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में किसने शपथ ली है ?

श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्‍तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्‍त के रूप में शपथ ली। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री श्रीवास्‍तव 1988 बैच के असम मेघालय कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्‍त अधिकारी हैं।

#43. ाल ही में (मई 2023 में) किस भारतीय मुल की अमेरीकी नागरिक को अमरीकी विदेश विभाग में महिला संबंधी मुद्दों के लिए दूत नियुक्त किया गया है ?

भारतीय मूल की अमरीकी नागरिक गीता राव गुप्ता को अमरीकी विदेश विभाग ने महिला संबंधी मुद्दों के लिए अपना दूत नियुक्त किया है।

#44. हाल ही में (मई 2023 में) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है ?

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सूद को दो वर्ष के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई का अगला निदेशक नियुक्त किया गया है।

#45. उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन किन दो शहरों को जोड़ेगी ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से देहरादून से दिल्‍ली के लिए वंदे भारत एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्‍तराखंड के लिए यह पहली वंदे भारत रेलगाड़ी है।

#46. पूर्वोत्तर भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस किन दो शहरों के बीच चलाई गयी है ?

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से गुवाहाटी में असम की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रैस ट्रेन को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन गुवाहाटी से न्‍यू जलपाईगुड़ी को जोडेगी और यात्रा समय घटकर पांच घंटे 30 मिनट रह जाएगा। बता दें कि यह पूर्वोत्तर की पहली और पश्चिम बंगाल की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी।

#47. हाल ही में (मई 2023 में) राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किस नियुक्त किया गया है ?

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह को राजस्थान हाईकोर्ट, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस मामिदन्ना सत्य रत्न श्री रामचंद्र राव को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। केरल हाईकोर्ट के जस्टिस सरस वेंकटनारायण भट्टी को उसी अदालत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

#48. चक्रवात मोचा से प्रभावित म्यांमार में भारत ने कौन-सा बचाव अभियान चलाया है ?

भारत ने चक्रवात मोखा से प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए ऑपरेशन करूणा शुरू किया है।

#49. दुनिया की सबसे बड़े एकल स्थान रिफाइनरी परिसर रत्नागिरी रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड परियोजना किस राज्य में स्थापित की जाएगी ?

महाराष्ट्र सरकार ने रत्नागिरी रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (RRPCL) परियोजना का प्रस्ताव दिया है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े एकल स्थान रिफाइनरी परिसर के रूप में जाना जाता है। यह रिफाइनरी महाराष्ट्र के तटीय रत्नागिरी जिले के बारसू गांव में स्थापित की जाएगी।

#50. हाल ही में (अप्रैल 2023में) किस क्रिकेट स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा गया है ?

सचिन तेंदुलकर की यादगार इनिंग की 25वीं बरसी पर शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक स्टैंड का नाम मास्टर ब्लास्टर के नाम पर कर दिया गया है। यानि, अब शारजाह क्रिकेट स्टेडियम का एक स्टैंड सचिन तेंदुलकर स्टैंड नाम से जाना जाएगा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम को सचिन तेंदुलकर की दो तूफानी पारियों के लिए जाना जाता है।

Finish

Results

-

Congragrulation…

Don’t Worry… Try Again

इसे भी जरूर चेक करें हर महीने के करंट अफेयर्स

Current Affairs 2023 Quiz | January

Current Affairs 2023 Quiz | February

Current Affairs 2023 Quiz | March

Current Affairs Quiz 2023 | April

हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें जहां आपको रोज नए सवाल मिलते हैं – टेलीग्राम चैनल

यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment