Current Affairs Quiz In Hindi June 2023

June 2023 के Current Affairs Quiz In Hindi June 2023 में महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स की जानकारी को शामिल किया गया है और आप इन सवालों को सोल्वे करके अपनी GKको भी जाँच कर सकते है।

सभी उत्तर व्याख्या के साथ दिया गया है ध्यानपूर्वक पढ़े और नोट्स जरूर बना के रखे।

 

#1. ‘द योग सूत्र फॉर चिल्ड्रन’ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है ?

बेस्टसेलिंग पुस्तक ‘द गीता फॉर चिल्ड्रन’ के बाद, लेखिका रूपा पाई की आगामी बच्चों की पुस्तक पतंजलि के योग पर 2,000 साल पुराने पाठ के रहस्यों को उजागर करेगी। हैचेट इंडिया द्वारा प्रकाशित ‘द योग सूत्र फॉर चिल्ड्रेन’ का उद्देश्य बच्चों के रोजमर्रा के जीवन में योग के अभ्यास को जोड़ना है और उन्हें अपने आप में सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए अपनी मानसिक शक्ति का उपयोग करने में मदद करना है।

#2. केंद्र सरकार ने किसके नेतृत्व में मणिपुर में शांति समिति का गठन किया है?

भारत सरकार ने मणिपुर की राज्यपाल की अध्यक्षता में मणिपुर में शांति समिति का गठन किया है। समिति के सदस्यों में मुख्यमंत्री, राज्य सरकार के कुछ मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं।

#3. किसे रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है ?

1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा अनुसंधान और विश्लेषण विंग के नए प्रमुख होंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने दो वर्ष के लिए श्री सिन्हा की नियुक्ति का अनुमोदन किया है। अनुसंधान और विश्लेषण विंग के पदासीन प्रमुख सामंत कुमार गोयल का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

#4. प्रधानमंत्री ने पहले नेशनल ट्रेनिंग कॉन्क्लेव का उद्घाटन कहां किया ?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र में पहले नेशनल ट्रेनिंग कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। नेशनल ट्रेनिंग कॉन्क्लेव का उद्देश्य पूरे भारत में सिविल सेवा के अधिकारीयों के लिए प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है. इस कार्यक्रम की मेजबानी क्षमता निर्माण आयोग (CBC) द्वारा की गई थी।

#5. एलिजाबेथ लॉन्गफोर्ड पुरस्कार 2023 किसने जीता है ?

इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा की पुस्तक रिबेल्स अगेंस्ट द राज: वेस्टर्न फाइटर्स फॉर इंडियाज फ्रीडम ने ऐतिहासिक जीवनी 2023 के लिए एलिजाबेथ लॉन्गफोर्ड पुरस्कार जीता है। गुहा को 5,000 पाउंड (लगभग 5 लाख रुपये) और एलिजाबेथ लॉन्गफोर्ड के संस्मरण की बाउंड कॉपी से सम्मानित किया गया है।

#6. हाल ही में (जून 2023 में) किस खिलाडी ने 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 200 अंतर्राष्ट्रीय कैप हासिल करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह आइसलैंड के खिलाफ पुर्तगाल के यूरो 2024 क्वालीफायर के दौरान इस मुकाम पर पहुंचे। रोनाल्डो अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

#7. भारत ने किस टीम को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप का टाइटल जीता ?

भारत ने इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में फाइनल में भारत ने लेबनान को 2-0 से पराजित किया। दूसरे हाफ के 46वें मिनट में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।

#8. किसे हाल ही में न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया ?

न्‍यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को कोरोना महामारी और 15 मार्च 2019 की गोलीबारी की घटना के दौरान देश के नेतृत्‍व और सेवा के लिए देश का दूसरा सर्वोच्च सम्‍मान प्रदान किया गया है। सम्राट चार्ल्‍स के जन्‍मदिन के अवसर पर दिए जाने वाले सम्‍मानों के क्रम में उन्‍हें डेम ग्रैंड चैम्पियनशिप से सम्‍मानित किया गया।

#9. हाल ही में (जून 2023 में) किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में नशीली दवाओं के खतरे पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू किया गया है ?

राष्ट्रीय राजधानी में नशीली दवाओं के खतरे को कम करने के लिए ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन के तहत, दिल्ली पुलिस ने नशीली दवाओं के अपराधों में शामिल कुल 776 व्यक्तियों को पकड़ा।

#10. “India’s Finance Ministers: From Independence To Emergency (1947-1977)” नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है ?

वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार भट्टाचार्य (एके भट्टाचार्य) ने “India’s Finance Ministers: From Independence to Emergency (1947-1977)” नामक एक नई पुस्तक लिखी है, जो भारत के वित्त मंत्रियों की भूमिका पर प्रकाश डालती है, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद पहले 30 वर्षों (1947 से 1977 तक) में भारत की अर्थव्यवस्था को आकार दिया।

#11. किसे हाल ही में (जून 2023 में) इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है ?

भारतीय की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

#12. किस देश ने हेलीकॉप्टरों के लिए एशिया के पहले प्रदर्शन-आधारित नेविगेशन (performance-based navigation) का प्रदर्शन किया –

GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) एक भारतीय उपग्रह-आधारित ऑगमेंटेशन सिस्टम है जो उड़ान के लिए GPS पर भरोसा करने के लिए आवश्यक सटीकता प्रदान करती है। हाल ही में, भारत द्वारा GAGAN उपग्रह तकनीक का उपयोग करके हेलीकॉप्टरों के लिए प्रदर्शन-आधारित नेविगेशन का एशिया का पहला प्रदर्शन किया गया।

#13. डिप्लोमेसी में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (IDWID) कब मनाया जाता है ?

डिप्लोमेसी में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (IDWID) दुनिया भर में कूटनीति और निर्णय लेने के क्षेत्र में उल्लेखनीय महिलाओं को सम्मानित करने और पहचानने के लिए 24 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस इंटरनेशनल ट्रस्ट (आरएएसआईटी) द्वारा आयोजित इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति में महिला दिवस (आईडीडब्ल्यूआईडी) उद्घाटन मंच का थीम “Breaking Barriers, Shaping the Future: Women in Diplomacy for Sustainable Development.” है।

#14. माइक्रोसॉफ्ट और एयरजल्दी (AirJaldi) नेटवर्क्स ने किस प्रोग्राम के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधा के लिए साझेदारी की है ?

माइक्रोसॉफ्ट और एयरजल्दी (AirJaldi) नेटवर्क्स, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी समाधानों की एक प्रमुख प्रदाता, ने ‘कंटेंटफुल कनेक्टिविटी’ नामक तीन साल के समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से एक साथ काम किया है।

#15. हाल ही में (जून 2023 में) कौन सा चक्रवात अरब सागर में सबसे लंबे जीवन काल वाला चक्रवात बना है ?

चक्रवात बिपारजॉय, जो 6 जून को सुबह 5:30 बजे दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बना था, ने अब अरब सागर में चक्रवात की सबसे लंबी अवधि के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 15 जून तक, चक्रवात लगभग 10 दिनों तक सक्रिय रहा है। बिपरजॉय नाम बांग्लादेश द्वारा साइक्लोन को दिया गया था।

#16. हाल ही में (जून 2023 में) ब्रिक्स सीसीआई वी के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ब्रिक्स सीसीआई) ने रूबी सिन्हा को तीन वर्षों के लिए ब्रिक्स सीसीआई की महिला शाखा ब्रिक्स सीसीआई वी का अध्यक्ष बनाया है।

#17. सोलर एनर्जी काॅरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड का प्रबंध निदेशक किस नियुक्त किया गया है ?

बिहार कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी श्री अजय यादव ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) के प्रबंध निदेशक का पद भार ग्रहण किया।

#18. किस देश ने स्वस्तिक और नाजी प्रतीकों पर प्रतिबन्ध लगाने की योजना बनाई है ?

ऑस्‍ट्रेलिया ने घोषणा की है कि वह सभी नाज़ी प्रतीकों पर राष्‍ट्रीय प्रतिबंध लगाएगा। इसका लक्ष्‍य अति-राष्‍ट्रवादी, नस्‍लवादी और धार्मिक कट्टरपंथी समूहों पर रोक लगाना है। ऐसे प्रतीकों का सार्वजनिक प्रदर्शन करने पर एक वर्ष तक के कारागार की सजा होगी।

#19. ‘एडवांस्ड और हाई-इम्पैक्ट रिसर्च पर राष्ट्रीय मिशन (MAHIR)’ नामक एक नई पहल किसके द्वारा शुरू की गयी है ?

विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ‘एडवांस्ड और हाई-इम्पैक्ट रिसर्च पर राष्ट्रीय मिशन (MAHIR)’ नामक एक नई पहल पर सहयोग कर रहे हैं।इस मिशन का उद्देश्य भारत के भीतर और बाहर बिजली क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों की पहचान करना और विकसित करना है।

#20. सभी ICC ख़िताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम कौन बनी है ?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब ट्रैविस हेड को दिया गया।

#21. मणिपुर में पुलिस महानिदेशक किस बनाया गया है ?

त्रिपुरा कैडर के 1993 के आईपीएस अधिकारी राजीव सिंह को मणिपुर में पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

#22. किस राज्य ने 2022-23 के दौरान उच्चतम पवन क्षमता वृद्धि दर्ज की ?

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय 15 जून के विश्वव्यापी समारोह में वैश्विक पवन दिवस में शामिल हुआ। राजस्थान को उच्चतम पवन क्षमता वृद्धि प्राप्त करने के लिए, गुजरात को मुक्त पहुंच के माध्यम से उच्चतम पवन क्षमता वृद्धि प्राप्त करने के लिए और तमिलनाडु को पवन टर्बाइनों की पुनर्शक्तिकरण शुरू करने के लिए सम्मानित किया गया।

#23. 8 जून, 2023 से पहली प्रीमियर हैंडबॉल लीग कहाँ शुरू हुवा ?

प्रीमियर हैंडबॉल लीग (पीएचएल) ने अपने उद्घाटन सीजन के शेड्यूल की घोषणा की। लीग की शुरुआत 8 जून, 2023 से होगी। भारत में पहली बार आयोजित की जा रही इस बहुप्रतीक्षित लीग के मैच जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

#24. नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है ?

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी- (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसाइटी कर दिया गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एनएमएमएल सोसायटी की एक बैठक के दौरान नाम बदलने का यह निर्णय लिया गया।

#25. किस संगठन/बैंक ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के साथ साझेदारी की है ?

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) ने उद्यमिता के क्षेत्र में सुविज्ञ कैरियर विकल्प बनाने में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक सहयोग साझेदारी की है।

#26. प्रधानमंत्री मोदी को हाल ही में (जून 2023 में) किस देश ने अपने सर्वोच्च राजकीय सम्मान से सम्मानित किया है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍देल फतेह अल सीसी से काहिरा में द्विपक्षीय वार्ता की। श्री सीसी ने श्री मोदी को मिस्र के सर्वोच्‍च सम्‍मान ऑर्डर ऑफ द नाइल प्रदान किया।

#27. भारत में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से हाल ही में (जून 2023 में) किसने 255.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर मंजूर किये है ?

विश्व बैंक ने भारत में सरकारी संस्थानों में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 255.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के लोन को मंजूरी दी है। यह लोन अगले पांच साल में, देश भर के चयनित राज्यों में लगभग 275 सरकारी-संचालित तकनीकी संस्थानों को सहायता प्रदान करेगी।

#28. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जारी 5 वें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक में बड़े राज्यों में कौनसा राज्य शीर्ष पर रहा ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में राज्यों का पांचवां खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया। बड़े राज्यों में, केरल ने शीर्ष रैंकिंग हासिल की, उसके बाद पंजाब और तमिलनाडु, छोटे राज्यों में गोवा ने शीर्ष पर रहा और मणिपुर तथा सिक्किम क्रमश इसके बाद के क्रम में रहे। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों के बीच जम्मू और कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ ने क्रमशःपहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

#29. राष्ट्रपति मुर्मू को हाल ही में किस देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान- द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चैन ऑफ येलो स्‍टार से सम्‍मानित किया गया है। पारामारिबो में सूरीनाम गणतंत्र के राष्‍ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने उन्‍हें यह सम्‍मान प्रदान किया। राष्‍ट्रपति मुर्मू यह सम्‍मान प्राप्‍त करने वाली पहली भारतीय हैं।

#30. वनडे विश्व कप-2023 के शेड्यूल के अनुसार फाइनल मैच भारत के किस स्टेडियम में खेला जायेगा ?

वनडे विश्व कप-2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। वनडे विश्व कप-2023 का आयोजन भारत की मेजबानी में किया जायेगा। वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा जबकि सेमीफाइनल मैच की मेजबानी मुंबई और चेन्नई करेंगे।

#31. किस देश ने सरकार की उधार सीमा बढ़ाने के लिए ‘Debt Ceiling Deal’ को मंजूरी दी है ?

अमेरिकी कांग्रेस ने सरकार की उधार सीमा को बढ़ाने और अमेरिकी ऋण चुकौती पर संभावित विनाशकारी डिफ़ॉल्ट को विफल करने के लिए ऋण सीमा सौदे को मंजूरी दे दी है। यह संघीय सरकार को नवंबर 2024 में अगले राष्ट्रपति चुनाव के बाद तक धन उधार लेने की अनुमति देगा।

#32. किस केंद्रीय मंत्री ने आपदा प्रबंधन के लिए 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की घोषणा की ?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार शहरी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने, अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने और भूस्खलन से निपटने के लिए राज्यों को आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की मदद देगी।

#33. मिस वर्ल्ड पेजेंट 2023 का आयोजन किस देश में किया जायेगा ?

भारत में 27-साल के अंतराल के बाद मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन किया जायेगा। भारत में पिछली बार वर्ष 1996 में इस इंटरनैशनल पेजेंट का आयोजन किया गया था।

#34. भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय समुद्री पर्यटन पोत- एम. वी. एम्प्रेस को किस देश के लिए रवाना किया गया है ?

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने चेन्नई में भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय समुद्री पर्यटन पोत- एम. वी. एम्प्रेस को चेन्नई से श्रीलंका के लिए रवाना किया। इसके साथ ही चेन्नई से अंतरराष्ट्रीय क्रूज पर्यटन टर्मिनल की शुरुआत हो गई है।

#35. ग्रीन डायमंड, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन और प्रथम महिला को प्रस्तुत किया था, किस राज्य में विकसित किया गया था ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन को एक अनोखा उपहार दिया। इसका उत्पादन सूरत, गुजरात स्थित एक प्रयोगशाला द्वारा किया गया था। प्रयोगशाला में विकसित 7.5 कैरेट के हरे हीरे में पृथ्वी से प्राकृतिक रूप से खनन किए गए हीरे के समान रासायनिक और ऑप्टिकल विशेषताएं हैं। यह हीरा पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि इसके निर्माण में सौर और पवन ऊर्जा जैसे संसाधनों का उपयोग किया गया था।

#36. गीतांजलि अय्यर का निधन हो गया है उनका सम्बन्ध किस क्षेत्र से है ?

दूरदर्शन की पहली अंग्रेजी न्यूज एंकरों में से एक गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया। गीतांजलि अय्यर ने 30 से ज्‍यादा साल तक दूरदर्शन पर एंकरिंग की। 1971 में वह दूरदर्शन से जुड़ी थीं। अपने दशकों लंबे करियर के दौरान उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर के पुरस्कार से नवाजा गया।

#37. किस लेखक को प्रतिष्ठित ‘जर्मन पीस प्राइज’ से सम्मानित किया गया है ?

प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी को उनके साहित्यिक कार्यों के लिए प्रतिष्ठित जर्मन पीस प्राइज से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड इस वर्ष 22 अक्टूबर को फ्रैंकफर्ट में दिया जायेगा। यह घोषणा सलमान रुश्दी के 76वें जन्मदिन पर की गई। रुश्दी का जन्म 19 जून, 1947 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था।

#38. उस संस्थान का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जून 2023 में) राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो बांधों की भूकंप सुरक्षा के लिए भारत का अपनी तरह का पहला राष्ट्रीय केंद्र स्थापित करने के लिए है?

जयपुर, राजस्थान में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) और राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए), जल शक्ति मंत्रालय (एमओजेएस) ने भारत की अपनी तरह की पहली राष्ट्रीय स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे।

#39. हाल ही में (जून 2023 में) किस राज्य सरकार ने उधारकर्ताओं की सहायता के लिए आरबीआई के दंगा प्रावधानों को लागू किया है ?

हाल ही में मणिपुर सरकार ने दंगों और हिंसा से प्रभावित राज्य में गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दंगा प्रावधानों को लागू किया है। दिशा-निर्देश में संकट के कारण उधारकर्त्ताओं द्वारा ऋण चुकाने में असमर्थता को स्वीकार किया गया और प्रभावित व्यक्तियों के लिये राहत उपायों की मांग की गई।

#40. प्रिंटर कंपनी एप्सन इंडिया ने हाल ही में (जून 2023 में) किस अभिनेत्री को ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है ?

प्रिंटर कंपनी एप्सन इंडिया ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। अभिनेत्री इस महीने अपने ‘इकोटैंक’ प्रिंटर के लिए एक मल्टी-मीडिया अभियान में अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कंपनी के साथ सहयोग करेंगी।

#41. अपनी खुद की इंटरनेट सेवा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना है ?

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विधानसभा के शंकरनारायणन थम्बी हॉल में केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क परियोजना क्‍फोन का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य राज्य में सभी के लिए सस्ती दरों पर इंटरनेट सुविधाएं सुनिश्चित करना है। इसके तहत 20 लाख से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त इंटरनेट उपलब्‍ध कराया जायेगा।

#42. किस देश में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) ‘विश्व संरक्षण कांग्रेस’ 2025 का आयोजन किया जायेगा ?

प्रकृति संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ की वर्ष 2025 में आयोजित की जाने वाली विश्व संरक्षण कांग्रेस का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन अबू धाबी में 10-21 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

#43. किस संस्था ने प्लास्टिक प्रदूषण को संबोधित करने के लिए ‘मानक IS 18267: 2023’ जारी किया ?

प्लास्टिक प्रदूषण को संबोधित करने और टिकाऊ प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आईएस 18267: 2023 “कृषि उप-उत्पादों से बने भोजन परोसने वाले बर्तन” जारी किया गया है। यह मानक पूरे देश में लगातार गुणवत्ता मानकों को बढ़ावा देते हुए निर्माताओं और उपभोक्ताओं को विस्तृत निर्देश प्रदान करता है।

#44. गोवा में आयोजित होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर है ?

गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत ने तालेईगांव के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आगामी 37वें राष्‍ट्रीय खेलों का शुभंकर ‘मोगा’ जारी किया। आधिकारिक शुभंकर जंगली भैंसा ‘मोगा’ गोवा की विशिष्ट पहचान का प्रतिनिधित्व करता है, खेलों और राज्य की विरासत के बीच मजबूत संबंध को मजबूत करता है।

#45. लातविया देश के नए राष्ट्रपति कौन बने हैं ?

100 सीटों वाली सेइमा विधायिका ने 2011 से देश के शीर्ष राजनयिक एडगर्स रिंकेविक्स को चार साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में चुना।

#46. किस भारतीय फिल्म ने WHO के मुख्यालय में आयोजित चौथे वार्षिक हेल्थ फॉर ऑल फिल्म फेस्टिवल में ‘Health for All’ श्रेणी में एक विशेष पुरस्कार जीता ?

जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्यालय में आयोजित चौथे वार्षिक हेल्थ फॉर ऑल फिल्म फेस्टिवल में ‘When Climate Change Turns Violent’ नामक एक वृत्तचित्र ने ‘Health for All’ श्रेणी में एक विशेष पुरस्कार जीता है। डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन राजस्थान की वंदिता सहरिया ने किया है। वह विजेताओं में एकमात्र भारतीय थीं।

#47. किस देश ने भारतीय क्षेत्र के माध्यम से बांग्लादेश को जलविद्युत निर्यात करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए ?

भारत और नेपाल ने भारतीय क्षेत्र के माध्यम से बांग्लादेश को नेपाल के जलविद्युत के निर्यात सहित ऊर्जा और परिवहन पर कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

#48. हाल ही में (जून 2023 में) राज्य स्तर पर, योग सत्र के लिए सबसे अधिक लोगों के एकत्र होने का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ किस शहर में बना ?

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में सूरत में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह ने डेढ लाख लोगों ने एक साथ योगा अभ्यास करके एक नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

#49. अमेरिका ने हाल ही में (जून 2023 में) किस देश के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, और इस पर चीन द्वारा चेतावनी दी गई थी ?

अमेरिका और ताइवान ने दोनों पक्षों के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने के उद्देश्य से एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिस पर चीन से चेतावनी दी है।

#50. खबरों में रहा सबांग बंदरगाह (Sabang port) किस देश में स्थित है ?

इंडोनेशिया में सबांग बंदरगाह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 700 किमी दूर स्थित है। हाल ही में, भारत और इंडोनेशिया ने इस बंदरगाह के विकास पर एक संयुक्त व्यवहार्यता अध्ययन पूरा किया है।

#51. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के महानिदेशक के रूप में अतुल वर्मा का कार्यकाल कितने महीने के लिया बढ़ाया गया है ?

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के महानिदेशक के रूप में अतुल वर्मा का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। महानिदेशक कार्यालय निष्पक्ष व्यापार नियामक की नामित जांच शाखा है। महानिदेशक के रूप में अतुल वर्मा की प्रतिनियुक्ति के विस्तार को 31 मई की पिछली समाप्ति तिथि के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित किया गया है।

#52. किस राज्य के पांच भवनों को उनकी सुंदरता के लिए इंटरनेशनल ग्रीन एप्पल अवार्ड के लिए चुना गया है?

तेलंगाना के पांच भवनों को उनकी सुंदरता के लिए इंटरनेशनल ग्रीन एप्पल अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्‍कार लंदन के एक स्वतंत्र संगठन ग्रीन आग्रेनाइजेशन की ओर से दिया जाता है। चुने गए भवनों में तेलंगाना राज्‍य सचिवालय भवन भी शामिल है। राज्‍य के दो मंदिरों को भी धार्मिक श्रेणी के अंतर्गत चुना गया है। पहली बार किसी भारतीय इमारत को यह सम्मान दिया गया है।

#53. हाल ही में (जून 2023 में) हेलियोपोलिस मेमोरियल (Heliopolis Memorial), जो खबरों में देखा गया था, किस देश में स्थित है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र और फिलिस्तीन में प्रथम विश्व युद्ध में लड़ने वाले लगभग 4,000 भारतीय सैनिकों की स्मृति का सम्मान करने के लिए मिस्र के काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया। हेलियोपोलिस (पोर्ट टेवफिक) मेमोरियल बड़े हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कब्रिस्तान का हिस्सा है। यह कब्रिस्तान उन 1,700 राष्ट्रमंडल सैनिकों को भी श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में अपनी जान गंवाई थी।

#54. महाराष्ट्र सरकार ने किसे ‘स्माइल एंबेसडर’ के रूप में नामित किया है ?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किये है। जिसके तहत उन्हें ‘स्माइल एंबेसडर’ के रूप में नामित किया गया है। अगले पांच वर्षों के लिए वह अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे।

#55. कौनसा रेलवे स्टेशन ‘ईट राइट स्टेशन’ दर्जा पाने वाला पूर्वोत्तर रेलवे का पहला स्टेशन बन गया है?

पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के तहत असम में गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उच्च-गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण-एफएसएसएआई द्वारा ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन से सम्मानित किया गया है।

#56. जून 2023 में) भारत सरकार ने किस देश के साथ वाणिज्य, सीमापार पेट्रोलियम पाइपलाइन, एकीकृत चेकपोस्ट, पनबिजली और भुगतान प्रणाली के क्षेत्र में सात समझौते किये हैं ?

भारत और नेपाल के बीच व्यापार और वाणिज्य, सीमापार पेट्रोलियम पाइपलाइन बिछाने, एकीकृत चेकपोस्ट विकसित करने, पनबिजली परियोजनाओं और भुगतान प्रणाली के क्षेत्र में सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

#57. हाल ही में (जून 2023 में) भारत के किस गायक-संगीतकार को बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है ?

प्रसिद्ध गायक-संगीतकार शंकर महादेवन को इंग्लैंड में बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी (बीसीयू) द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

#58. इंडिगो एयरलाइन ने 500 A320 विमानों की खरीद के लिए किसके साथ डील की है ?

भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने एयरबस को 500 A320 फैमिली एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है जो वाणिज्यिक विमानन इतिहास का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है। इसके साथ ही इंडिगो A320 फैमिली एयरक्राफ्ट के सबसे बड़े खरीदारों में शामिल हो गया है। इस आर्डर के साथ ही इंडिगो द्वारा ऑर्डर किए गए एयरबस विमानों की कुल संख्या 1,330 हो गयी है। एयरबस दुनिया की एक प्रमुख वाणिज्यिक विमानन निर्माता कंपनी है।

#59. इफको ने हाल ही में नैनो लिक्विड यूरिया के निर्यात के लिए किस देश के साथ समझौता किया है ?

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने अमेरिका में नैनो लिक्विड यूरिया के निर्यात के लिए कैलिफोर्निया स्थित कपूर एंटरप्राइजेज इंक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जून 2021 में, इफको ने दुनिया का पहला नैनो लिक्विड यूरिया लॉन्च किया था साथ ही इस साल अप्रैल में नैनो डीएपी को भी लांच कर दिया था। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी दोनों कृषि उद्योग में परिवर्तनकारी नवाचार हैं।

#60. जोहा चावल, जो हाल ही में (जून 2023 में) खबरों में देखा गया, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से है ?

Institute of Advanced Study in Science and Technology के वैज्ञानिकों ने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र, विशेषकर असम में उगाए जाने वाले सुगंधित चावल, जोहा चावल (Joha rice) के न्यूट्रास्यूटिकल गुणों पर शोध किया। उन्होंने पाया कि जोहा चावल रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और मधुमेह की शुरुआत को रोकने में प्रभावी है, जिससे यह मधुमेह के प्रबंधन के लिए एक आशाजनक विकल्प बन गया है।

#61. इंडोनेशिया बैडमिंटन ओपन के डबल्स का खिताब किस जोड़ी ने जीता ?

फाइनल में सात्विक और चिराग की जोडी ने मलेशिया के एरोन चिया और वूई यिक सोह की विश्‍व चैंपियन जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराया। सात्विक और चिराग यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी है।

#62. महाराष्ट्र सरकार ने किसके साथ 5,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता किया है ?

महाराष्‍ट्र सरकार ने मुंबई में बजाज फिनसर्व के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए। समझौते के अंतर्गत गैर-बैंकिंग वित्‍तीय कंपनी पुणे में पांच हजार करोड रुपये का निवेश करेगी, जिससे चालीस हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

#63. निबंध ‘आजादी’ के फ्रांसीसी अनुवाद के लिए 45वां यूरोपीय निबंध पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है ?

अरुंधति रॉय को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 45वां यूरोपीय निबंध पुरस्कार मिला और यह पुरस्कार चार्ल्स वीलन फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।

#64. किस केंद्रीय मंत्रालय ने UAV निर्यात नीति को सरल और उदार बनाने के लिए इसमें बदलाव की घोषणा की ?

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने भारत की विदेश व्यापार नीति 2023 के फोकस के अनुरूप, भारत से नागरिक ड्रोन/यूएवी के लिए निर्यात नीति को सरल और अधिक उदार बना दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा देना है।

#65. स्क्वैश विश्व कप 2023 का आयोजन भारत के किस शहर में किया जा रहा है ?

तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में स्क्वैश विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। स्क्वैश विश्व कप का चौथा संस्करण 13 जून से 17 जून तक चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू, रॉयपेटा में आयोजित किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में भारत, चीन, जापान, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र सहित आठ देश भाग ले रहे हैं।

#66. हाल ही में (जून 2023 में) मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने पशु चिकित्सा दवाओं और टीकों के लिए नियामक अनुमोदन प्रक्रिया के लिए कौन सा पोर्टल लांच किया है ?

मत्स्य, पशुपालन पालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने नई दवाओं और टीकाकरण प्रणाली के लिए एनओसी अनुमोदन-नंदी पोर्टल की शुरुआत की। नंदी पोर्टल को नियामक अनुमोदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और उसका डिजिटलीकरण करके लचीले पशु स्वास्थ्य क्षेत्र का मार्ग प्रशस्त करने के लिए विकसित किया गया है।

#67. RSL क्रिस्टोफर ब्लैंड पुरस्कार 2023 किसने जीता है?

अभिनेता-लेखक पैटरसन जोसेफ ने अपने पहले उपन्यास ‘द सीक्रेट डायरीज ऑफ चार्ल्स इग्नाटियस सांचो’ के लिए RSL क्रिस्टोफर ब्लैंड पुरस्कार 2023 जीता है।

#68. पर्वतारोहण का कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला NCC कैडेट कौन बनी है ?

शालिनी सिंह ने देश की पहली महिला एनसीसी कैडेट के रूप में उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में पर्वतारोहण पाठ्यक्रम पूरा करते हुए इतिहास रचा।

#69. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए किसके साथ एमओयू साइन किया है?

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए अमेज़न किसान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

#70. हाल ही में (जून 2023 में) भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए सीनियर आइएएस अधिकारी अमित अग्रवाल को आधार सेवा देने वाली यूआइडीएआइ का सीईओ बनाया है। वहीं वरिष्ठ आइएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया है।

#71. भारत ने किस टीम को हराकर पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप का खिताब जीता ?

भारत ने चौथी बार पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी का खिताब जीत लिया है। ओमान के सालालाह में फाइनल में उसने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल देश बन गया। भारत ने इससे पहले 2004, 2008 और 2015 में खिताब जीता था। पाकिस्तान ने भी तीन बार खिताब जीता है।

#72. विश्व बैंक के 14वें अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है ?

भारतीय मूल के अमरीकी अजय बांगा ने विश्‍व बैंक के 14वें अध्‍यक्ष का पदभार संभाला। विश्‍व बैंक के कार्यकारी निदेशक रहे 63 वर्षीय श्री बांगा का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। श्री अजय बांगा भारतीय मूल के पहले अमरीकी हैं जो विश्‍व बैंक के अध्‍यक्ष बने हैं। उन्‍होंने डेविड मैलपस का स्‍थान लिया है।

#73. आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है ?

भारत सरकार ने स्वामीनाथन जानकीरमन (Swaminathan Janakiraman) को तीन साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया है।

#74. हाल ही में (जून 2023 में) संयुक्त राष्ट्र के आउटर स्पेस अफेयर्स के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

भारतीय मूल की उपग्रह उद्योग विशेषज्ञ आरती होला-मैनी को वियना में बाहरी अंतरिक्ष कार्यों के लिए संयुक्तराष्ट्र कार्यालय निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। संयुक्तराष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। पंजाब मूल की ब्रिटिश नागरिक आरती इटली की सिमोनिटा डि पिप्पो की जगह लेंगी।

#75. हाल ही में (जून 2023 में) फ्रेंच ओपन पुरुष एकल का ख़िताब किस खिलाड़ी ने जीता ?

नोवाक जोकोविच ने रोलां गैरों में कैस्पर रूड को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन 2023 के पुरुष एकल का खिताब जीता। नोवाक जोकोविच का यह तीसरा फ्रेंच ओपन और 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। इसके साथ ही उन्होंने टेनिस में इतिहास रच दिया। वह 23 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दुनिया के पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

#76. मई 2023 में) राजस्थान सरकार ने विज्ञान और मानविकी व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए किस विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया है?

विज्ञान और मानविकी व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान के चिकित्सा शिक्षा विभाग और मैनचेस्टर विश्वविद्यालय (यूके) के बीच एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।

#77. किस संस्था ने ‘उच्च समुद्रों की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय संधि’ (International Treaty to Protect the High Seas) को अपनाया ?

उच्च समुद्रों की रक्षा के लिए दुनिया की पहली अंतर्राष्ट्रीय संधि 19 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाई गई। यह दूरस्थ पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा करने में मदद करेगी जो मानवता के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह संधि, जिसे “Biodiversity Beyond National Jurisdiction” (BBNJ) पर संधि के रूप में जाना जाता है, अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में प्रस्तावित गतिविधियों के लिए पर्यावरणीय प्रभाव अध्ययन करने की आवश्यकताओं पर फोकस करती है।

#78. लंदन में सेंट्रल बैंकिंग द्वारा ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड किसे दिया गया ?

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को लंदन में सेंट्रल बैंकिंग द्वारा ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दास दूसरे ऐसे आरबीआई गवर्नर हैं जिन्हें यह अवॉर्ड मिला है। वर्ष 2015 में तत्कालीन आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को यह पुरस्कार मिला था। सेंट्रल बैंकिंग ने चुनौतीपूर्ण समय में दास के लीडरशिप की तारीफ की है।

#79. महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2023 का खिताब किस टीम ने जीता ?

जापान के काकामिगाहारा में भारत ने चार बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर पहली बार महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता। इससे पहले महिला जूनियर एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में था जब टीम बैंकॉक में पहली बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन चीन से 2-5 से हार गई।

#80. हाल ही में (जून 2023 में) हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना के हल्के लड़ाकू विमान के उत्पादन के लिए किसके साथ समझौता किया ?

भारतीय वायुसेना के लिए लड़ाकू जेट इंजन बनाने के वास्ते प्रमुख अमरीकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने भारतीय एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

#81. किस राज्य सरकार ने राज्य के पद्म अवार्ड विजेताओं के लिए मासिक पेंशन की घोषणा की है ?

हरियाणा सरकार ने राज्य के पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित लोगों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की है। इन्हें राज्य सरकार की वॉल्वो बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ये घोषणा करनाल में की।

Previous
Finish

इसे भी जरूर चेक करें हर महीने के करंट अफेयर्स

Current Affairs 2023 Quiz | January

Current Affairs 2023 Quiz | February

Current Affairs 2023 Quiz | March

Current Affairs Quiz 2023 | April

हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें जहां आपको रोज नए सवाल मिलते हैं – टेलीग्राम चैनल

यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment