Current Affairs 2023 Quiz | February

Current Affairs 2023 Quiz की सीरीज़ में अपने कल पढ़ा January महीने के करंट अफेयर्स आज हम आपके लिए February महीने की जानकारी लाये है पढ़े देखें और सोल्व करें अपनी जानकारी को update रखें।

यह शृंखला इसलिए महत्वपूर्ण है क्युकी यहाँ जवाब के साथ-साथ उसकी सम्पूर्ण व्याख्या भी बताई गई है जिससे आप किसी भी उत्तर को रटने की जरुरत न पढ़े।

चलिए शुरू करते है February महीने के करंट अफेयर्स

#1. हाल ही में (फरवरी 2023 में) कौन से शहर में धारा-2023 (शहरी नदियों के लिए समग्र अभियान) सम्मेलन आयोजित किया गया ?

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुणे में आयोजित धारा-2023 (शहरी नदियों के लिए समग्र अभियान) के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। इसका आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (एनआईयूए) ने किया।

#2. हाल ही में (फरवरी 2023 में) आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

#3. तुर्किये और सीरिया में हाल ही में (फरवरी 2023 में) आये भूकंप के कारण, भारत द्वारा चलाये जा रहे अभियान को क्या नाम दिया गया है ?

भारत ऑपरेशन दोस्त के अंतर्गत भूकंप से प्रभावित तुर्किए के लिए राहत सामग्री, उपकरण और कर्मियों को लेकर एक और सी-17 विमान भेजेगा।

#4. हाल ही में (फरवरी 2023 में) ITBP ने नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीता इसका आयोजन कहां किया गया ?

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की केंद्रीय आइस हॉकी टीम ने राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। लद्दाख के लेह में आयोजित यह प्रतियोगिता का 12वां संस्करण था। फाइनल मुकाबले में आईटीबीपी टीम ने में लद्दाख स्काउट्स को 1-0 मात दी।

#5. हाल ही में (फरवरी 2023 में) पीएम मोदी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, ग्रीनफील्‍ड हेलिकॉप्‍टर फैक्‍ट्री का उद्घाटन किस राज्य में किया ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 06 फरवरी, 2023 को कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की एक हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का लोकार्पण किया।

#6. हाल ही में (फरवरी 2023 में) किसे प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया ?

अर्थशास्त्र की प्रोफेसर और शोधकर्ता शमिका रवि को प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

#7. कौन सा बैंक क्यूआर कोड आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन लॉन्च करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा ?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि क्यूआर कोड आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन लॉन्च करने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू किया जायेगा।

#8. हाल ही में (फरवरी 2023 में) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने किस देश के साथ मिलकर क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी लांच किया है ?

UPI भारत में मोबाइल भुगतान विधि है। इसी तरह, सिंगापुर में PAYNOW एक मोबाइल भुगतान पद्धति है। देशों ने इन दो मोबाइल भुगतान विधियों को जोड़ने की योजना बनाई है।

#9. हाल ही में (फरवरी में 2023) गल्फूड-2023 का अयोजन किस देश में किया गया ?

कृषि और प्रक्रिया खाद्य निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाले गल्फूड 2023 के 28वें संस्करण में भाग ले रहा है।

#10. हाल ही में (फरवरी 2023 में) किसने छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है ?

श्री विश्‍व भूषण हरीचंदन ने छत्‍तीसगढ़ के नौवे राज्‍यपाल पद और गोपनीयता की शपथ ली।

#11. हाल ही में (फरवरी 2023 में) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने किसे ‘स्केलिंग अप न्यूट्रिशन मूवमेंट’ अभियान का संयोजक नियुक्त किया है ?

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारतीय-कनाडाई अफशां खान को पोषण अभियान ‘स्केलिंग अप न्यूट्रिशन मूवमेंट’ का संयोजक नियुक्त किया है।

#12. रूस हाल ही में (फरवरी 2023 में) न्यू स्टार्ट संधि से अलग हो गया है, यह संधि किस वर्ष लागू की गयी थी ?

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि रूस अमरीका के साथ हुए शस्‍त्र नियंत्रण समझौते में अपनी भागीदारी स्‍थगित कर रहा है। नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि – न्‍यू स्‍टार्ट रूस और अमरीका के बीच परमाणु शस्‍त्र संधि है, जिसकी अवधि 2021 में पांच वर्षों के लिए बढ़ाई गई थी। पराग में वर्ष 2010 में इस संधि पर हस्‍ताक्षर किए गए थे और 2011 से इसे लागू कर दिया गया था।

#13. वित्तीय वर्ष 2023-24 बजट के अंतर्गत कितनी आय वाले व्यक्ति को कोई कर नहीं देना होगा ?

केंद्रीय बजट प्रस्तुति के दौरान, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि 7 लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को करों का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

#14. हाल ही में (फरवरी 2023 में) भारत और अमेरिका के बीच TARKASH अभ्यास का छठा संस्करण कहां संपन्न हुआ ?

संयुक्त अभ्यास तारकश का छठा संस्करण हाल ही में चेन्नई में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और यूएस स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स (SOF) द्वारा संपन्न हुआ।

#15. बार्ड (Bard) एक AI चैटबॉट है जिसे किस तकनीकी कंपनी द्वारा विकसित किया जा रहा है ?

बार्ड (Bard) एक AI चैटबॉट है जिसे Google द्वारा लोकप्रिय Microsoft समर्थित ChatGPT के प्रतियोगी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रश्न टाइप किए जाने पर बार्ड टेक्स्ट में उत्तर उत्पन्न करने के लिए AI का उपयोग करेगा। यह चैटबॉट LaMDA नामक एआई मॉडल के आधार पर कार्य करेगा, जिसे Google द्वारा 2021 में संवाद अनुप्रयोगों के लिए एक जनरेटिव भाषा मॉडल के रूप में पेश किया गया था।

#16. किसने लगातार छठे वर्ष ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023’ जीता है ?

देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को अमेरिकी स्थित एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी) ने एटीडी बेस्ट अवार्ड्स- 2023 से सम्मानित किया है।

#17. मार्च 2023 में कोबरा वॉरियर युद्धाभ्यास किस देश में आयोजित किया जायेगा ?

भारत से 145 वायु सैनिकों की एक टुकड़ी इंग्‍लैंड में होने वाले कोबरा वॉरियर युद्धाभ्यास में भाग लेने जामनगर से रवाना हो गई। यह अभ्यास 6 से 24 मार्च तक इंग्‍लैंड के वाडिंगटन वायुसेना अड्डे पर होगा। इस युद्धाभ्यास में फिनलैंड, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और सिंगापुर की वायु सेनाएं इंग्‍लैंड और भारतीय वायु सेना के साथ भाग लेंगी।

#18. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की नई राजधानी किस शहर को घोषित किया गया ?

हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य की नई राजधानी विशाखापत्तनम होगी। अविभाजित आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद अब तेलंगाना की राजधानी है जिसे दोनों राज्य अस्थायी रूप से राजधानी के रूप में अब तक साझा कर रहे हैं।

#19. हाल ही में (फरवरी 2023 में) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित नई गेहूं की किस्म का नाम क्या है ?

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने गेहूं की एक नई किस्म विकसित की है। यह नई किस्‍म मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी की चुनौतियों का सामना कर सकती है। एचडी-3385 किस्‍म अगैती बुवाई के लिए अनुकूल है। इसकी फसल को मार्च खत्‍म होने से पहले काटा जा सकता है।

#20. हाल ही में (फरवरी 2023 में) 78% अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में कौन उभरे ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 78 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ विश्व के अत्यंत लोकप्रिय नेता बन गए है। अमरीका में स्थित परामर्श कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा वैश्विक नेता अप्रूवल रेटिंग जारी करने से यह पता चला है।

#21. किस वर्ष तक भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हेरिटेज रूट्स पर चलेंगी ?

भारतीय रेलवे दिसंबर 2023 तक अपने नैरो गेज विरासत मार्गों पर हाइड्रोजन ट्रेनें चलाएगा।

#22. किस भारतीय राज्य ने 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया ?

मध्य प्रदेश में हाल ही में संपन्न पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र 56 स्वर्ण पदक सहित 161 पदकों के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र ने पहले ही 2019 और 2020 में खिताब जीत लिया था। हरियाणा ने 128 पदकों के साथ प्रथम उपविजेता ट्रॉफी का दावा किया, उसके बाद मेजबान मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।

#23. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है ?

हैदराबाद स्थित नवरत्न खनन कंपनी पी एस यू-एन एम डी सी लिमिटेड ने विश्व चैंपियन मुक्केबाज निखत ज़रीन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

#24. हाल ही में (फरवरी 2023 में) किस देश में मारवर्ग वायरस रोग प्रकोप की पुष्टि की गई है ?

मध्य अफ्रीका के भूमध्यरेखीय गिनी में मारबर्ग वायरस रोग के प्रकोप की पुष्टि की गई है।

#25. जनवरी में लापता हुए रेडियोएक्टिव कैप्सूल को किस देश ने खोज निकाला है ?

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने घोषणा की कि उन्हें एक छोटा रेडियोधर्मी कैप्सूल मिला है जो पिछले महीने गायब हो गया था। यह कैप्सूल तब मिला जब विशेषज्ञ उपकरणों से लैस एक वाहन ने विकिरण का पता लगाया। इसमें थोड़ी मात्रा में सीज़ियम-137 होता है, जो त्वचा को नुकसान, जलन या विकिरण बीमारी का कारण बन सकता है।

#26. हाल ही में (फरवरी 2023 में) 14वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव कहाँ शुरू हुआ है ?

14वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव राजस्थान के बीकानेर में शुरू हुआ। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन शोभा यात्रा के साथ किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिल्प मेले और विभिन्न प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया।

#27. हाल ही में (फरवरी 2023 में) क्वाड साइबर चैलेंज की शुरुआत साइबर सुरक्षा की दृष्टि से की गई क्वाड सदस्य देशों में कितने देश शामिल हैं ?

संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने क्वाड पार्टनर्स ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के साथ मिलकर जिम्मेदार साइबर आदतों को बढ़ावा देने के लिए क्वाड साइबर चैलेंज लॉन्च किया।

#28. किस देश देश ने करेंसी से ब्रिटिश राजशाही की तस्वीरें हटाने की घोषणा की है ?

सेंट्रल बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में घोषणा की कि वह अपने पांच डॉलर के बिल से ब्रिटिश सम्राट का चेहरा हटा रहा है।

#29. हाल ही में (फरवरी 2023 में) किस संगठन ने यात्रियों के लिए व्हाट्सएप फूड डिलीवरी सुविधा शुरू की है ?

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए व्हाट्सएप फूड डिलीवरी (WhatsApp food delivery) सुविधा शुरू की है।

#30. महाराष्ट्र के किन शहरों को अब छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव नामों से जाना जाएगा ?

महाराष्ट्र का औरंगाबाद शहर अब छत्रपति संभाजीनगर के नाम से और उस्‍मानाबाद शहर धाराशिव के नाम से जाना जाएगा।

#31. हाल ही में (फरवरी 2023 में) एयर इंडिया ने अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग के साथ कितने विमान खरीदने के लिए एक समझौता किया है ?

एयर इंडिया ने अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग के साथ विमान खरीद की एक लैंडमार्क डील की है। यह डील $34 बिलियन की है. इस डील के तहत 20 बोइंग 787s और 10 बोइंग 777-9s वाइडबॉडी एयरक्राफ्ट और 190 बोइंग 737 मैक्स सिंगल-आइज़ल एयरक्राफ्ट (Single-aisle aircraft) की खरीद को मंजूरी दी गयी है। बोइंग कंपनी एक अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी है। इस डील से पहले एयर इंडिया ने फ्रांस की एयरबस से 250 विमान के खरीद की डील की थी।

#32. हाल ही में (फरवरी 2023 में) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किस शहर में ‘शिव सृष्टि’ थीम पार्क के पहले चरण का उद्घाटन किया ?

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित थीम पार्क ‘शिव सृष्टि’ के पहले चरण का उद्घाटन किया।

#33. वर्ष 2023 के मार्कोनी अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है ?

हाल ही में कंप्यूटर वैज्ञानिक हरि बालकृष्णन को मार्कोनी प्राइज़ 2023 से सम्मानित किया गया। डॉ. बालाकृष्णन को वायर्ड और वायरलेस नेटवर्किंग, मोबाइल सेंसिंग एवं डिस्ट्रीब्यूटेड सिस्टम में बुनियादी योगदान हेतु प्रदान किया गया है।

#34. हाल ही में (फरवरी 2023 में) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीसरे खेलो इंडिया विंटर्स गेम के लिए थीम सॉन्ग ऑफ जर्सी लांच की इसका आयोजन कहां किया जा रहा है ?

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्‍मू-कश्‍मीर के उप -राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्तियों के साथ जम्‍मू के राजभवन में तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के शुभंकर (the snow leopard), गीत और जर्सी का लोकार्पण किया।

#35. हाल ही में (फरवरी 2023 में) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में शिवमोगा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया ?

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में 3,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने शिवमोग्गा हवाई अड्डे का भी उद्घाटन किया और उसमें उपलब्‍ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।

#36. हाल ही में (फरवरी 2023 में) केन्द्रीय प्रायोजित “वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम” के लिए कितने करोड़ रूपये आवंटित किये गए है ?

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चार हजार 800 करोड़ रुपये के वित्तीय आवंटन के साथ चालू वित्‍त वर्ष से 2025-26 के लिए केंद्र सरकार द्वारा वित्‍त पोषित योजना- वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को मंजूरी दे दी है।

#37. हाल ही में (फरवरी 2023 में) बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है ?

मोहम्मद शहाबुद्दीन बांग्लादेश के अगले राष्ट्रपति होंगे। सत्तारूढ़ अवामी लीग ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के आयुक्त और मुक्ति संग्राम सेनानी मोहम्मद शहाबुद्दीन को नामित किया था।

#38. उत्तर प्रदेश की किस शहर में हाल ही में (फरवरी 2023 में) वी.एफ.एस. ग्‍लोबल वीज़ा एप्‍लीकेशन केंद्र की शुरूआत की गयी ?

उत्‍तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ में दस देशों के लिए वीज़ा सुविधा प्रदान करने वाले वी.एफ.एस. ग्‍लोबल वीज़ा एप्‍लीकेशन केंद्र का उद्घाटन किया।

#39. ‘State of the Union (SOTU) Address’ किस देश से संबंधित है ?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने हाल ही में वाशिंगटन डीसी में यूएस कैपिटल में संसद के संयुक्त सत्र में स्टेट ऑफ द यूनियन (SOTU) भाषण दिया। यह बाइडेन का दूसरा State of the Union (SOTU) Address संबोधन है।

#40. हाल ही में (फरवरी 2023 में) पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ ने डेटा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए किसके साथ एक आशय पत्र हस्ताक्षर किए है ?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी), भारत सरकार के अंतर्गत पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने डेटा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और संवहनीयता को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के साथ पेरिस स्थित मुख्यालय में एक आशय पत्र (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए।

#41. िश्व बैंक के प्रमुख कौन है, जिन्होंने हाल ही में (फरवरी 2023 में) पांच वर्ष के कार्यकाल के पूरा होने से पहले ही पद से हटने की घोषणा की है ?

विश्व बैंक के प्रमुख डेविड मालपास ने, अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के पूरा होने से पहले ही पद से हटने की घोषणा की है।

#42. हाल ही में (फरवरी 2023 में) ओडिशा के राज्यपाल ने कौनसा चैटबॉट लॉन्च किया है जो कृषि क्षेत्र के लिए भारत का पहला एआई चैटबॉट है ?

ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने ‘कृषि ओडिशा 2023’ के समापन सत्र में कृषि क्षेत्र के लिए भारत का पहला एआई चैटबॉट ‘अमा क्रुशाई’ लॉन्च किया।

#43. भारतीय सेना ने “अभ्यास त्रिशात्री प्रहार” कहां आयोजित किया ?

21 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक उत्तर बंगाल में एक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “अभ्यास त्रिशात्री प्रहार” आयोजित किया गया था।

#44. हाल ही में (फरवरी 2023 में) खबरों में रहा भरतपुर पक्षी अभयारण्य किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है ?

राजस्थान राज्य वन विभाग ने भरतपुर पक्षी अभयारण्य के रूप में लोकप्रिय विश्व विरासत स्थल केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के अंदर एक चिड़ियाघर बनाने का प्रस्ताव दिया है।

#45. हाल ही में (फरवरी 2023 में) किस देश में ICC T20 महिला विश्व कप शुरू हुआ ?

आई सी सी टी-20 महिला विश्‍व कप पहली बार किसी अफ्रीकी देश में हो रहा है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व में भारतीय टीम अपना पहला मैच 12 फरवरी, रविवार को पाकिस्‍तान के साथ खेलेगी।

#46. हाल ही में (फरवरी 2023 में) गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किस राज्य की पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किए गए ?

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा के करनाल में हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान किया।

#47. राजस्‍थान के किस शहर में विज्ञान केंद्र और तारामंडल का निर्माण किया जाएगा ?

राजस्‍थान के कोटा में विज्ञान केंद्र और तारामण्‍डल का निर्माण किया जाएगा। यह विश्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ विज्ञान केंद्रों और तारामण्‍डलों में से एक होगा। इसके निर्माण पर 35 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सिलसिले में केंद्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और राजस्‍थान सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने एक सहमति-पत्र पर हस्‍ताक्षर किए।

#48. हाल ही में (फरवरी 2023 में) भारत ने किस देश के साथ राजनयिक तथा आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ?

भारत और फिजी ने राजनयिक तथा आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अंतर्गत राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारक 90 दिनों की अवधि के लिए बिना वीजा के एक-दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश, निकास तथा ठहरने में सक्षम होंगे।

#49. राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए प्रति माह ₹1000 प्रदान करने के लिए लाडली बहना योजना शुरू की ?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी में बड़ा ऐलान करते हुए ‘लाडली बहना’ योजना शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा की लाडली बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाएंगे।

#50. प्यूमा इंडिया के ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा इंडिया ने महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना नवीनतम ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की।

#51. हाल ही में (फरवरी 2023 में) गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है ?

गुजरात हाई कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया गिरिधर गोकानी को गुजरात हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप मेहता को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। ओडिशा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। गुवाहाटी हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह को जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

#52. उस भारतीय नौसेना जहाज (INS) का नाम बताइए जिसे हाल ही में (फरवरी 2023 में) नेवल स्टाफ के प्रमुख (CNS) एडमिरल आर. हरिकुमार द्वारा ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ ?

नेवल स्टाफ के प्रमुख (CNS) एडमिरल आर. हरिकुमार द्वारा कोच्चि, केरल में भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) निरीक्षक को ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया, जो भारतीय नौसेना में पहली बार हुआ है ।

#53. हाल ही में (फरवरी 2023 में) राजस्थान उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है ?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने दिनांक 04.02.2023 की अधिसूचना द्वारा, राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

#54. हाल ह ही में (फरवरी 2023 में) किस शहर में फॉर्मूला ई चैंपियनशिप का आयोजन किया गया ?

एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई विश्व चैंपियनशिप (ABB FIA Formula E World Championship ) हैदराबाद में शुरू हुई थी।

#55. हाल ही में (फरवरी 2023 में) पीएम मोदी ने किस राज्य में ‘जल जन अभियान’ का वर्चुअली उद्घाटन किया ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्‍थान के सिरोही जिले के आबू रोड में वर्चुअल माध्‍यम से जल जन अभियान का शुभारंभ किया। राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान के अंतर्गत ब्रह्मकुमारीज संस्‍थान से जुड़े लोग और जलशक्ति मंत्रालय देश भर में पांच हजार से अधिक जलाशयों के संरक्षण और नए जलाशय बनाने के लिए आठ महीने का सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाएगा।

#56. हाल ही में (फरवरी में 2023) किस बैंक ने भारत-खाड़ी क्षेत्र के बीच सीमा पार भुगतान बढ़ाने के लिए लुलु एक्सचेंज के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ?

एचडीएफसी बैंक और संयुक्त अरब अमीरात स्थित वित्तीय सेवा कंपनी लुलु एक्सचेंज ने भारत और गल्फ़ सहयोग परिषद (जीसीसी) क्षेत्र के बीच सीमा पार भुगतान को मजबूत करने के लिए साझेदारी की है।

#57. हाल ही में (फरवरी 2023 में) याया त्सो झील को किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश का पहला जैव विविधता स्थल बनाया गया है ?

हाल ही में याया त्सो झील को चुमाथांग गाँव की पंचायत जैवविविधता प्रबंधन समिति ने सिक्योर हिमालय परियोजना (The SECURE Himalaya Project) के साथ मिलकर जैवविविधता अधिनियम के तहत लद्दाख का पहला जैवविविधता विरासत स्थल घोषित किया। यह झील लद्दाख में 4,820 मीटर की ऊँचाई पर स्थित अपनी खूबसूरती के साथ पक्षियों के लिये स्वर्ग के रूप में जानी जाती है।

#58. किस राज्य सरकार ने वंचित लड़कियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान की शुरुआत की ?

समग्र शिक्षा अभियान उत्तर प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लड़कियों की सुरक्षा के लिए आरोहिनी पहल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत काम करेगा।

#59. हाल ही में (फरवरी 2023 में) किस भारतीय पनडुब्बी ने पहली बार इंडोनेशिया में डॉक किया है ?

सुंडा जलडमरूमध्य (Sunda Strait) को पार करने के बाद, भारतीय पनडुब्बी INS सिंधुकेसरी ने इंडोनेशिया में डॉक किया। यह पहली बार है जब कोई भारतीय पनडुब्बी इंडोनेशिया में डॉकिंग कर रही है।

#60. भारतीय वायुसेना के नए उप-प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को वायुसेना के नए उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 1 फरवरी से पदभार संभालेंगे। वह एयर मार्शल संदीप सिंह का स्थान लेंगे।

#61. हाल ही में (फरवरी 2023 में) भारत के किस आईआईटी के छात्रों ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में गोल्ड मेडल जीता है ?

आईआईटी इंदौर के दो छात्रों ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में स्वर्ण पदक और दस लाख यूएई दिरहम का पुरस्कार जीता। नियति तोताला और नील कल्पेशकुमार पारिख को मिस्र के राष्ट्रपति एबेल फत्ताह अल-सिसी ने पदक से सम्मानित किया।

#62. हाल ही में (फरवरी 2023 में) खबरों में रहा विश्व भारती विश्वविद्यालय (Visva-Bharati University) किस राज्य में स्थित है ?

यूनेस्को विश्व भारती विश्वविद्यालय को एक विरासत विश्वविद्यालय घोषित करने जा रहा है और यह दुनिया का पहला जीवित विरासत विश्वविद्यालय (living heritage university) बनेगा। इसकी स्थापना 1921 में रवींद्रनाथ टैगोर ने कला, भाषा, मानविकी, संगीत और संस्कृति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए एक केंद्र के रूप में की थी। विश्वविद्यालय में रवींद्रनाथ टैगोर के ओपन-एयर शिक्षा के दर्शन का पालन किया जाता है।

#63. 2024 से 2027 तक जिनेवा में स्थित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के विदेशी लेखा परीक्षक के रूप में किस व्यक्ति का चयन किया गया है ?

नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू को 2024 से 2027 तक चार साल की अवधि के लिए जिनेवा स्थित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का वैदेशिक लेखा परीक्षक चुना गया है।

#64. किस देश में डेजर्ट फ्लैग - आठ अभ्यास आयोजित किया जायेगा ?

एक सौ दस वायु सैनिक डेजर्ट फ्लैग – आठ अभ्‍यास में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के अल दहफरा वायु सैनिक अड्डे पर पहुंच गए हैं। इस अभ्‍यास में वायु सेना के पांच हल्‍के युद्धक विमान, हल्‍का युद्धक विमान तेजस और दो सी -17 ग्लोबमास्टर विमान भाग ले रहे हैं। यह पहला अवसर है जब तेजस देश के बाहर किसी अभ्यास में भाग लेगा।

#65. किस पूर्व आईएस ऑफिसर को हाल ही में (फरवरी 2023 में) नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया गया है ?

बी.वी.आर. सुब्रमण्यम को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया। नीति आयोग के पिछले सीईओ परमेश्वरन अय्यर को विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

#66. हाल ही में (फरवरी 2023 में) समुद्री सुरक्षा में सहयोग को बढ़ाने के लिये भारतीय नौसेना ने किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है ?

समुद्री सुरक्षा में मौजूदा सहयोग को बढ़ाने के लिए सूचना साझाकरण नेटवर्क का विस्तार करते हुए, भारतीय नौसेना से संबद्ध IFC-IOR (सूचना संलयन केंद्र – हिंद महासागर क्षेत्र) ने सेशेल्स के क्षेत्रीय समन्वय संचालन केंद्र (RCOC) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

#67. हाल ही में (फरवरी 2023 में) गुवाहाटी में असम के 31वें राज्यपाल के रूप में किसने शपथ ली ?

असम के नवनियुक्‍त राज्‍यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित एक समारोह में शपथ ली। श्री गुलाब चंद कटारिया राज्य के 31वें राज्यपाल हैं। उन्होंने प्रोफेसर जगदीश मुखी के स्थान पर यह पदभार संभाला है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राजस्थान में उदयपुर के रहने वाले हैं।

#68. हाल ही में (फरवरी 2023 में) शिव प्रताप शुक्ला को किस राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया ?

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

Finish

Results

-

Congratulations…

Don’t worry. Try Again…

सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें

हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें जहां आपको रोज नए सवाल मिलते हैं – टेलीग्राम चैनल

यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment