आज का विषय है Chhattisgarhi Anek Shabdon Ke Ek Shabd, आइये जाने अनेक शब्दों के लिए एक शब्द छत्तीसगढ़ी में।
छत्तीसगढ़ी अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
खादर | देर तक पानी संचित रखने वाला भू -भाग |
कुटेलहा | बहुत मार खाने पर भी कोई प्रभाव न पड़े |
करछटहा | हल्के काले रंग का |
गदेली | हथेली का उभरा हुआ भाग |
चिकनमुहा | अच्छा भोजन खाने का आदि |
जुतिया | काले रंग का रेशमी डोरा |
छिनमिनहा | हर बात में दोष निकालने वाला |
नुनचरहा | नमक डालकर बनाया गया अचार |
बिजहा | बीज के लिए रखा गया अन्न |
सीथा | पके हुए चावल का दाना |
पुचपुचहा | आवश्यकता से अधिक व्यघ्रता की प्रवृत्ति |
बिहौत | दूसरे पति द्वारा पत्नी के पहले पति को दिया जाने वाला हर्जाना |
बिलहोरना | बातों में उलझाए रखना |
अठगोडिया | आठ पैरों वाला |
अंगाकर | आग में सेंकी गई मोटी रोटी |
अकाल-दुकाल | अकाल का समय |
केंदवा | पानी और कीचड़ में लगातार काम करने के कारण हाथ-पाव में होने वाला घाव |
चिपरहा | जिसके आँख में चिपरा रहता है |
काठा | लकड़ी या धातु बना अनाज मापने का पात्र |
खोइला | सुखाई हुई हरी सब्जी या फल |
घरख़ुसरा | हमेशा घर में रहने वाला |
गौटनीन | गांव के प्रमुख या धनवान व्यक्ति की पत्नी |
गोरसी | आग जलाने या रखने के लिए मिट्टी का बना कटोरानुमा पात्र |
गौना | विवाह के बाद बिदाई की रस्म |
भंदई | चमड़े की रस्सियों को गूथकर बनाया गया जूता विशेष |
भड़ौनी गीत | विवाह में एक रस्म विशेष गया जाने वाला गाली गीत |
भोंभरा | सूर्य की तेज रौशनी के कारण भूमि में होने वाली तपन |
भोरका | जमीन के फटने से निर्मित होने वाला गड्ढा |
लाखा | बटवारा करने के लिए डाली जाने वाली चिट |
पंचहर | दहेज़ में दिया जाने वाला पांच किस्म का बर्तन |
मजकिहा | हँसी मजाक करने वाला |
अगमजानी | बिना बताये बात को जानने वाला |
कजरी | काली आँखों वाली |
कपीला | सम्पूर्ण काली गाय |
अल्होरना | अन्न छांटना |
उपरहा | आवश्यकता से अधिक |
आवॉ | मिटटी के बर्तन पकाने की भट्टी |
उतेरना | खेत में बीज बोना |
कलोर | पहली बार गर्भवती होने वाली गाय |
कनघटोर | सुन कर अनसुना करने वाला |
जपर्रा | अधिक सोने वाला |
मुचमुचहा | सदा मुस्कुराने वाला |
टोनहा | जादू टोना करने वाला |
नेवतहार | नमंत्रण बाटने वाला |
पनिहर | पानी जैसा पतला |
पहाती | सूर्योदय के पूर्व का काल |
सउकेरहा | दिन ढलने से पूर्व का काल |
लाईकोरिन | दूध पीते बच्चे की माँ |
पुचर्रा | एक ही बात को बार-बार बोलने वाला |
तीतरा | तीन पुत्रियों के बाद जन्मा पुत्र |
डिपरा | जमीन का ऊपरी भाग |
कपटहा | बेमतलब की बातें करने वाला |
कदरहा | काम से जी चुराने का आदि |
अबेरहा | देर से आने वाला |
निपोरवा | दांत निकालकर हसने वाला |
CGBIGUL का ONELINK जिसमें आपको सभी जानकारी एक ही पेज में मिल जायेगा।
इसके अलावा सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें।
कैसी लगी आज की छत्तीसगढ़ी अनेक शब्दों के लिए एक शब्द वाली शृंखला , आप इनमें से कितने शब्दों के बारे में जानते थे कमेंट करके जरूर बताइये, और आप इसमें नया शब्द जोड़ना कहते है तो भी कमेंट करें हम इसमें जोड़ देंगे।
अगर यहाँ तक अपने इस लेख को पढ़ा है तो आपका शुक्रिया, दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। फिर मिलते है एक नए टॉपिक के साथ तब तक के लिए खुश रहें, खूब मेहनत करें।
जय हिंदी!
नमस्ते सर 🙏💐, बहुत बढ़िया है,, पर कुछ शब्द गलत प्रिंट हो गया जैसे :- सीधा(सीथा)
धन्यवाद देव जी त्रुटि बताने के लिए, इसे सुधार दिया गया है. cgbigul से जुड़े रहे, अगर आप भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहते है तो हमें मेल करें।