छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संबंधी प्रमुख घटनाएँ | Major events related to Chhattisgarh state formation | Chhattisgarh Rajya Nirman

Chhattisgarh Rajya Nirman संबंधी प्रमुख घटनाएँ, 1854 ई. में हड़प नीति के अंतर्गत लार्ड डलहौजी ने नागपुर का अधिग्रहण कर लिया और नागपुर तथा छत्तीसगढ़ का क्षेत्र ब्रिटिश राज्य में सम्मिलित कर लिया गया। छत्तीसगढ़ की पृथक राज्य के रूप में कल्पना सर्वप्रथम पं. सुंदरलाल शर्मा ने की थी।

आज हम इस पोस्ट में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संबंधी प्रमुख घटनाएँ वर्ष के अनुसार जानेंगे, तो चलिए शुरू करते है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संबंधी प्रमुख घटनाएँ

वर्ष घटनाएँ
1861 ई2 नवम्बर, 1861 को मध्य प्रान्त का निर्माण हुआ। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश मध्य प्रान्त में सम्मिलित थे। इसकी राजधानी नागपुर थी। छत्तीसगढ़ में कुछ जिलों का निर्माण किया गया; जैसे – सम्बलपुर, रायपुर एवं बिलासपुर।
1862 ई.छत्तीसगढ़ को मध्य प्रान्त राज्य के पाँच सम्भागों में से एक स्वतन्त्र सम्भाग बनाया गया, जिसका मुख्यालय रायपुर था। इसके प्रथम कमिश्नर चार्ल्स सी इलियट थे।
वर्ष 1905भाषायी आधार पर राज्यों को पुनगर्ठित करते हुए, बंगाल विभाजन के समय सम्बलपुर को बंगाल प्रान्त में तथा 5 रियासतों (कोरिया, चांगभखार, उदयपुर, जशपुर एवं सरगुजा) को छत्तीसगढ़ में सम्मिलित किया गया। छत्तीसगढ़ का सर्वप्रथम मानचित्र प्रस्तुत किया गया।
वर्ष 1918पं. सुन्दरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य का रेखाचित्र अपनी पाण्डुलिपि में खींचा। इसलिए इन्हें छत्तीसगढ़ के प्रथम संकल्पनाकार की संज्ञा दी गई है।
वर्ष 1924रायपुर जिला परिषद् में पृथक् छत्तीसगढ़ की माँग की गई।
वर्ष 1939पं. सुन्दरलाल शर्मा ने कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन में पृथक् छत्तीसगढ़ की माँग रखी।
वर्ष 1946ठाकुर प्यारेलाल ने पृथक् छत्तीसगढ़ की माँग हेतु छत्तीसगढ़ शोषण विरोधी मंच की स्थापना की, यह छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए निर्मित प्रथम संगठन थी।
वर्ष 1953राज्य पुनर्गठन आयोग के समक्ष फजल अली की अध्यक्षता में भाषायी आधार पर छत्तीसगढ़ के पुनर्गठन के लिए माँग की गई।
वर्ष 1947स्वतन्त्रता के समय छत्तीसगढ़ मध्य प्रान्त व बरार का भाग था।
वर्ष 1948छत्तीसगढ़ की प्रमुख 14 रियासतों का विलय भारत में कर दिया गया, जिससे छत्तीसगढ़ की सीमाओं का विस्तार हुआ।
वर्ष 1955डॉ. रामकृष्ण सिंह ने (रायपुर के तत्कालीन विधायक) मध्य प्रान्त की विधानसभा में पृथक् छत्तीसगढ़ की माँग रखी। यह पृथक् छत्तीसगढ़ के लिए प्रथम विधायी प्रयास था।
वर्ष 1956छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश राज्य का हिस्सा बन गया। पृथक् छत्तीसगढ़ की माँग के लिए डॉ. खूबचन्द बघेल ने राजनान्दगाँव में छत्तीसगढ़ महासभा का निर्माण किया, इसके महासचिव दशरथ चौबे थे। इसके अन्य सदस्यों में बैरिस्टर छेदीलाल, खूबचन्द बघेल, केयूर भूषण व हरि ठाकुर आदि थे।
वर्ष 1967राजनान्दगाँव में पृथक् छत्तीसगढ़ की माँग के लिए डॉ. खूबचन्द बघेल ने छत्तीसगढ़ भ्रातृत्व संघ निर्मित किया। इसके उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद तिवारी थे। रायपुर में सम्मेलन हुआ, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति से पृथक् राज्य की माँग की गई।
वर्ष 1976पृथक् छत्तीसगढ़ के लिए छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा का गठन शंकर गुहा नियोगी ने किया।
वर्ष 1983छत्तीसगढ़ संग्राम मंच का गठन, शंकर गुहा नियोगी ने किया। एवं पवन दीवान द्वारा पृथक् छत्तीसगढ़ पार्टी का गठन किया गया।
वर्ष 1994गोपाल परमार ने मध्य प्रदेश विधानसभा में पृथक् छत्तीसगढ़ निर्माण सम्बन्धी अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किया। यह सभा की सहमति से पारित हुआ था।
वर्ष 1998मध्य प्रदेश विधानसभा में 1 मई, 1998 को पृथक् छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए शासकीय संकल्प पारित किया गया। इसके पूर्व राष्ट्रपति ने अपने भाषण में छत्तीसगढ़ को पृथक् करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 1 सितम्बर, 1998 को मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक में 40 संशोधन करके राष्ट्रपति को पुनः वापस भेज दिया।

इसे भी अवश्य पढ़ें – छत्तीसगढ़ का इतिहास-प्रागैतिहासिक काल

मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन विधेयक

वर्ष घटनाएँ
25 जुलाई, 2000पृथक् छत्तीसगढ़ की स्थापना के लिए गृहमंत्री लालकृष्ण आडवानी ने लोकसभा में मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक, 2000 प्रस्तुत किया।
31 जुलाई, 2000विधेयक लोकसभा में पारित हुआ।
3 अगस्त, 2000राज्यसभा में विधेयक प्रस्तुत किया गया।
9 अगस्त, 2000राज्यसभा में भी एक संशोधन पारित हुआ।
10 अगस्त, 2000राज्यसभा के इस संशोधन को लोकसभा ने स्वीकार कर लिया।
28 अगस्त, 2000भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री के. आर. नारायणन के हस्ताक्षर के पश्चात् मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 बनाया गया, जो भारत के राजपत्र में अधिनियम संख्या 28 वर्ष 2000 के रूप में अधिसूचित हुआ।

महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से 1 नवम्बर, 2000 को अलग होकर देश का 26वाँ राज्य बन गया।
  • छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर बना तथा उच्च न्यायालय की स्थापना बिलासपुर में हुई।
  • छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना मध्य प्रदेश राज्य के गठन के 44 वर्ष पश्चात् की गई।
  • संविधान के अनुच्छेद 3 के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ की स्थापना की गई।
  • छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए संविधान में कोई संशोधन नहीं किया गया।
  • मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्व भाग को अलग करके छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया।

छत्तीसगढ़ निर्माण हेतु गठित संगठन, वर्ष एवं निर्माणकर्ता

संगठनवर्ष निर्माणकर्ता
छत्तीसगढ़ शोषण विरोधी मंच1946प्यारेलाल सिंह
छत्तीसगढ़ महासभा1956डॉ. खूबचन्द बघेल
छत्तीसगढ़ भातृत्व संघ1967डॉ. खूबचन्द बघेल
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा1976शंकर गुहा नियोगी
छत्तीसगढ़ संग्राम मंच1983शंकर गुहा नियोगी
पृथक् छत्तीसगढ़ पार्टी1983पवन दीवान

महत्वपूर्ण FAQ

पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम संकल्पना किसने दी ?

पं. सुंदरलाल शर्मा

छत्तीसगढ़ भातृत्व संघ किसके द्वारा बनाया गया ?

खूबचंद बघेल द्वारा

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा किसके द्वारा शुरू किया गया ?

शंकरगुहा नियोगी द्वारा

पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को राष्ट्रपति की स्वीकृति कब मिली ?

28 अगस्त, 2000 को

छत्तीसगढ़ राज्य कब अस्तित्व में आया था ?

1 नवम्बर, 2000

छत्तीसगढ़ राज्य का—- राज्य है ?

26 वां

आज आपने Chhattisgarh Rajya Nirman संबंधी प्रमुख घटनाओं को जाना नोट्स बनाने के लिए क्रमानुसार जानकारी दी गई है, इसमें अगर आपको कोई त्रुटि दिखे तो कमेंट करके जरूर बताइये।

जानकारी आपको ज्ञानवर्धक लगे तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें, फिर मिलते है एक नए विषय के साथ, अच्छे से तैयारी करें सफलता जरूर मिलेगी।

जय जोहर

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

1 thought on “छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संबंधी प्रमुख घटनाएँ | Major events related to Chhattisgarh state formation | Chhattisgarh Rajya Nirman”

Leave a Comment