आज की प्रश्नोत्तरी Chhattisgarh Ki Jalvayu Quiz पर आधारित है, इसमें हम छत्तीसगढ़ की जलवायु से सम्बंधित सवालो को हल करेंगे ये सभी सवाल पिछली प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए है ध्यान से पढ़िए और जवाब दीजिये।
किसी स्थान के अनेक वर्षों के मौसम के मध्यमान को वहाँ की जलवायु कहते हैं। छत्तीसगढ़ की जलवायु में भी मानसूनी जलवायु की सभी विशेषताएं प्राप्त होती हैं. इस प्रदेश की जलवायु उष्ण-आर्द्र मानसून प्रकार की है, जिसे सामान्य बोलचाल में ‘उष्ण कटिबंधीय मानसून जलवायु’ या ‘शुष्क उप-आर्द्र’ (Dry sub-humid) कहा जाता है. मानसून की दृष्टि से छत्तीसगढ़ ‘शुष्क आर्द्र मानसूनी जलवायु’ के अन्तर्गत आता है. कर्क रेखा प्रदेश के उत्तरी भाग
(सरगुजा, कोरिया जिले) से होकर गुजरती है जिसका पर्याप्त प्रभाव यहाँ की जलवायु पर पड़ता है.
छत्तीसगढ़ की जलवायु की विशेषताएँ
| छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म स्थान | चांपा |
| छत्तीसगढ़ का चेरापूँजी कहते हैं | अबूझमाड़ को |
| छत्तीसगढ़ में जलवायु फैलाव | उपार्द्र महाद्वीपीय |
| छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा स्थान | मैनपाट |
| छत्तीसगढ़ की शीतकालीन वर्षा | पश्चिमी गर्तों से |
| छत्तीसगढ़ में कम वर्षा | मैकल रेंज (कवर्धा) |
| छत्तीसगढ़ की अधिकांश मानसूनी वर्षा | बंगाल की खाड़ी शाखा से |
| छत्तीसगढ़ की औसत वार्षिक वर्षा | 1300-1325 मिमी. |
छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्य रूप से तीन ऋतुएं होती हैं
शीत ऋतु
- शीत ऋतु का आगमन नवम्बर में होता है एवं मध्य फरवरी तक रहता है.
- इस ऋतु में मौसम सूखा, आकाश स्वच्छ एवं हवा की गति मंद होती है.
- इस काल का औसत तापमान 16-20° सें. के मध्य रहता है. न्यूनतम तापमान दिसम्बर-जनवरी के मध्य रहता है.
- इस काल में न्यूनतम तापमान दिसम्बर में सामरी पाट प्रदेश में 8° सें. से भी नीचे चला जाता है. रात्रि का तापमान गिरने से ऊँचे पठारी व पहाड़ी भागों में स्थानीय रूप ‘पाला व कुहरा पड़ता है.
- इस काल में प्रदेश में सबसे अधिक ठंड पाट प्रदेश में पड़ती है, जबकि मध्यवर्ती मैदानी भाग में अपेक्षाकृत कम ठंड पड़ती है.
- उत्तरी हिस्से में शीत ऋतु की अवधि दक्षिणी हिस्से की तुलना में कुछ अधिक होती है.
ग्रीष्म ऋतु
- ग्रीष्म ऋतु प्रदेश में मार्च से प्रारम्भ होकर जून के दूसरे व तीसरे सप्ताह तक रहती है, तत्पश्चात् मानसून आता है.
- मार्च से तापमान निरन्तर बढ़ता जाता है एवं मई में लगभग सम्पूर्ण प्रदेश का अधिकतम तापमान 39° सें. से अधिक ही होता है.
- मई में प्रदेश का अधिकतम तापमान 44° सें.ग्रे. तक चांपा में प्राप्त होता है.
- इस काल में मैदानी भाग में गर्मी पड़ती है. इसके विपरीत प्रदेश के पठारी व पाट क्षेत्र में गर्मी अपेक्षाकृत कम पड़ती है.
- प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में मई-जून महीनों में गर्म शुष्क आँधियाँ चलती हैं. जिन्हें लू की संज्ञा दी जाती है.
- साधारणतः यह सूखी ऋतु होती है फिर भी प्रदेश में औसत वर्षा 2.5 से 12.5 सेमी तक हो जाती है.
- इस ऋतु में आर्द्रता बहुत कम होती है आकाश स्वच्छ रहता तथा मैदानी व पठारी भागों में तेज धूल भरी हवाएं चलती हैं.
- इस समय मैदानी क्षेत्र में दैनिक तापान्तर अधिक एवं पाट तथा पठारी क्षेत्र में कम होता है.
वर्षा ऋतु
- प्रदेश में वर्षा का आगमन मानसून के साथ होता है, जो यहाँ सामान्यतः 15 20 जून के मध्य पहुँचती है. वायु आर्द्रता बढ़ने लगती है तथा तापमान कम होने लगता है.
- जून और जुलाई के तापमान में पर्याप्त अन्तर पाया जाता है. प्रदेश में मानसून के, बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर दोनों ही धाराओं से वर्षा होती है, किन्तु अधिकतम भाग बंगाल की खाड़ी से आए मानसून द्वारा होती है.
- कुछ वर्षा दिसम्बर व जनवरी में चक्रवातों से होती है. जुलाई के बाद तापमान लगभग ठहर जाता है. सामान्यतः यह स्थिति जून से सितम्बर माह तक रहती है. जुलाई-अगस्त माह में अधिकतम वर्षा होती है. प्रदेश में औसत वार्षिक वर्षा लगभग 138 से 140 सेमी तक होती है.
- सितम्बर के अन्तिम दिनों में मानसून का वेग कम होने लगता है, वर्षा की मात्रा घटती जाती है।
- सबसे अधिक वर्षा अबूझमाड़ की पहाड़ियों में होती है, जबकि कम वर्षा का क्षेत्र उत्तरी दुर्ग है. राजनांदगाँव जिले के पश्चिम में स्थित मैकल श्रेणी का पूर्वी भाग एक वृष्टि छाया वाला प्रदेश है. इसमें कवर्धा एवं उत्तरी राजनांदगाँव जिलों के भू-भाग पड़ते हैं. यहाँ 120 सेमी से कम वर्षा होती है.
चलिए शुरू करते है आज के सवाल 🤷♂️
#1. सर्वाधिक तापमान वाला छत्तीसगढ़ का शहर है?
#2. छत्तीसगढ़ राज्य की जलवायु गर्म और आई होने का क्या कारण है ?
#3. छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्र में कितनी वार्षिक वर्षा होती है?
#4. क्या छत्तीसगढ़ में वर्षा का वितरण पर्वतों की स्थिति द्वारा प्रभावित होता है ?
#5. भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीतकाल में वर्षा होती है?
#6. इस राज्य की जलवायु कैसी है ?
#7. छत्तीसगढ़ क्षेत्र में शीतकालीन वर्षा मुख्यतः निम्नांकित एक से होती है ?
#8. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे ठंडा स्थान है ?
#9. छत्तीसगढ़ राज्य में कौन-सा जिला दृष्टिछाया प्रदेश के अंतर्गत आता है ?
#10. निम्नलिखित में कौन एक प्रकार की जलवायु का छत्तीसगढ़ राज्य में फैलाव पाया जाता है ?
#11. छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है?
#12. छत्तीसगढ़ में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र कम वर्षा प्राप्त करता है ?
#13. छत्तीसगढ़ में औसतन अति निम्न ताप क्षेत्र स्थित है?
#14. छत्तीसगढ़ में औसतन ….. वार्षिक वर्षा होती है ?
#15. छत्तीसगढ़ प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली हवाएँ?
#16. छत्तीसगढ़ की जलवायु सामान्यत?
#17. छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म स्थान है ?
#18. निम्न में से कौन-सा स्थान इस राज्य का चेरापूंजी के नाम से जाना जाता है?
#19. छत्तीसगढ़ की जलवायु के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है ?
#20. निम्नलिखित में से छत्तीसगढ़ की जलवायु किस प्रकार की है ?
#21. छत्तीसगढ़ में होने वाली अधिकांश वर्षा निम्न में से किस कारण से होती है?
#22. निम्नांकित क्षेत्रों में कौन-सा क्षेत्र मानसून की अरब सागर शाखा से अधिक प्रभावित नहीं होता ?
#23. छ.ग. प्रदेश अपनी अधिकांश मानसूनी वर्षा प्राप्त करता है?
#24. छत्तीसगढ़ के किस जिले में औसत वार्षिक वर्षा सबसे अधिक है ?
Results
Best
Try again
आज की प्रश्नोत्तरी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताइये, आपके परीक्षा की तैयारी में हम साथ है मेहनत करते रहिये सफलता ज्यादा दूर नहीं , अपने हौसले को काम न होने दे. किसी ने क्या खूब कहा है ….
हालात बुरे हुए तो क्या हुआ हम भी अपनी जिद पर अड़े है..!!
सपने बड़े हुए तो क्या हुआ हम सपनों के पीछे हांथ धोकर पड़े है..!!
कल फिर मिलेंगे एक नए टॉपिक के साथ, cgbigul के साथ जुड़े रहिये और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
जय हिन्द !
CGBIGUL का ONELINK जिसमें आपको सभी जानकारी एक ही पेज में मिल जायेगा।
इसके अलावा सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें।



