Chhattisgarh Darshaniya Sthal Quiz Questions | छत्तीसगढ़ दर्शनीय स्थल क्विज उत्तर व्याख्या सहित

आज का प्रश्नोत्तरी का विषय है Chhattisgarh Darshaniya Sthal Quiz Questions इसमें आज हम छत्तीसगढ़ के दर्शनीय स्थलों के बारे सम्बंधित महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए है जिनका जवाब आपको पूर्ण व्याख्या के साथ मिलेगा पर इसके लिए आपको पहले प्रश्नोत्तरी का जवाब देना होगा। यह प्रश्नोत्तरी का भाग – 3 है.

इसके पिछले 2 भाग आपको चाहिए तो पोस्ट के अंत में देखिये वाला लिंक दिया गया है।

तो चलिए शुरू करते है आज के सवाल

#1. देवी चन्द्रहासिनी का प्रसिद्ध मंदिर किस जिले में स्थित है?

देवी चन्द्रहासिनी का प्रसिद्ध मन्दिर जांजगीर-चांपा जिले में स्थित है।

#2. आरंग से प्राप्त स्फटीक की प्रतिमाएँ किसकी है?

आरंग से प्राप्त प्राचीन स्फटिक की प्रतिमाएं जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ की हैं।

#3. महर्षि महेश योगी की जन्म स्थली है?

महेश योगी का जन्म रायपुर जिले के पाण्डुका गांव में हुआ था। इनका जन्म 12 जनवरी, 1917 को हुआ था। इन्होंने अनेक आश्रमों की स्थापना की है, इन्हें छत्तीसगढ़ का बेटा कहा जाता है।

#4. वैष्णव सम्प्रदाय का प्रमुख तीर्थस्थल चम्पारण्य में भगवान श्रीकृष्ण के किस रूप की पूजा की जाती है?

वैष्णव सम्प्रदाय का प्रमुख तीर्थस्थल चम्पारण्य धाम राजिम से मात्र 9 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह महाप्रभु बल्लभाचार्य का जन्मस्थल है। यहाँ पर भगवान कृष्ण की बाल्य रूप में पूजा की जाती है।

#5. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल 'गंडई' किस जिले में स्थित है?

प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल गड़ई दुर्ग सम्भाग के अंतर्गत राजनांदगांव में स्थित है। यहाँ पर कई प्राचीन मन्दिर व ऐतिहासिक स्थल स्थित है।

#6. प्रसिद्ध राजीव लोचन मंदिर के पुजारी किस जाति वर्ग के हैं?

धार्मिक स्थल राजिम के प्रसिद्ध राजीव लोचन मन्दिर का पुजारी ठाकुर वर्ग के होते हैं।

#7. पुरातात्विक स्थल स्वास्तिक विहार संबंधित है?

स्वास्तिक विहार महासमुन्द जिले के सिरपुर नामक ऐतिहासिक स्थान पर स्थित है। स्वास्तिक आकार में निर्मित इस विहार के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की ध्यानावस्था में विशाल मूर्ति विराजमान है।

#8. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध महामाया मंदिर किस जिले में स्थित है?

प्रसिद्ध महामाया मन्दिर बिलासपुर जिले में रतनपुर नामक स्थान पर है। रतनपुर को कल्चुरि राजाओं की प्राचीनतम राजधानी भी कहा जाता है। यहाँ एक प्रसिद्ध किला भी है।

#9. भारत के अभेद्य किलों में गिना जाता है ?

चैतुरगढ़ का किला बिलासपुर में लाफागढ़ में स्थित है। यह किला अत्यंत ऊँची पर्वत श्रेणी पर स्थित है इसे भारत के अभेध किलों में गिना जाता था।

#10. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल 'घाघरा' किस जिले में स्थित है?

प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल घाघरा सरगुजा जिले में स्थित है। यहाँ अनेक पुरातात्विक व ऐतिहासिक इमारतें हैं।

#11. बस्तर के नारायणपाल में किस देव का प्रसिद्ध मंदिर है?

बस्तर के नारायणपुर में भगवान विष्णु का प्रसिद्ध नारायण मन्दिर स्थित है। यह एक भव्य मन्दिर है।

#12. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल 'बेलपान' किस ज़िले में स्थित है?

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेलपान राज्य के बिलासपुर जिले के मस्तुरी तहसील में स्थित है। यह बिलासपुर जिला मुख्यालय से 65 किमी. दूर स्थित है।

#13. बारसूर में स्थित किस प्राचीन मंदिर के समीप गणेश की विख्यातविशाल प्रतिमा है?

बारसूर एक ऐतिहासिक, धार्मिक तथा पुरातात्विक स्थल है। यह इन्द्रावती नदी के तट पर स्थित है। यहाँ प्राचीन मामा-भांजा मन्दिर के पास गणेश जी की विख्यात विशाल प्रतिमा स्थित है।

#14. समुद्र सतह से लगभग 3240 फीट ऊँचाई पर स्थित 'चैतुरगढ़ का किला' किसे कहते हैं?

लाफागढ़ एक पुरातात्विक स्थल है। यहाँ चितौड़गढ़ का किला समुद्र सतह से 3240 फीट ऊँचाई पर मेखला पर्वत पर स्थित है। यहाँ जटाशंकरी नदी का उदगम स्थल भी है। यहाँ कल्चुरि राजाओं की राजधानी भी थी।

#15. मल्हार का पातालेश्वर मंदिर किस स्थापत्य शैली का उदाहरण है?

मल्हार का पातालेश्वर मन्दिर भूमिज शैली का उदाहरण है। बिलासपुर से लगभग 30 किमी. दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

#16. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल 'ओंगना' किस जिले में स्थित है?

छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल ओगना रायगढ़ जिले में स्थित है। यहाँ अनेक प्राचीन मन्दिर स्थित हैं।

#17. निम्नलिखित में कौन-सा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट के समीप का दर्शनीय स्थल नहीं है?

मैनपाट सरगुजा जिला मुख्यालय से 75 किमी. दूर पूर्वोत्तर में स्थित पठार है यह ऊँचाई वाले पहाड़ियों पर स्थित है। इसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है। यहाँ प्रमुख दर्शनीय स्थल टाइगर प्वांइट, मेहता प्वाइंट तथा मछली प्वाइंट है। परन्तु बोश्तुम प्रपात मैनपार में नहीं है।

#18. छत्तीसगढ़ के संगीत श्री विष्णुकृत जोशी की जन्म स्थली है?

छत्तीसगढ़ के संगीतकार श्री विष्णुकृत जोशी की जन्मस्थली रायपुर है।

#19. जैन सम्प्रदाय का महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थल जहाँ पार्श्वनाथ की प्रतिमा है साथ ही मेरु पर्वत बनाया गया है कहाँ स्थित है?

नगपुरा जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहाँ पर जैन धर्म के 23वें तीर्थकर पार्श्वनाथ की प्राचीन प्रतिमा है तथा मेरु पर्वत है। यहाँ पर एक प्राचीन जैन मन्दिर भी है।

#20. ईंटों से बना खरौद का कौन-सा मंदिर प्रसिद्ध है?

ईंट निर्मित शबरी मन्दिर राज्य के जांजगीर-चांपा जिले के ऐतिहासिक खरौद नामक स्थान पर स्थित है।

#21. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध 'दमऊ दहरा' प्राकृतिक जलकुंड किस जिले में स्थित है?

दमऊ दहरा जांजगीर चांपा जिले का एक प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल है। दमऊ दहरा, शक्ति से कोरबा जाने वाले मार्ग पर स्थित है। यहाँ पर एक प्राकृतिक जलकुण्ड स्थित है।

#22. चितावरी देवी मंदिर रायपुर के किस स्थान पर स्थित हैं?

चितावरी देवी का मन्दिर धोबनी नामक स्थान पर स्थित है। यह रायपुर जिले के अंतर्गत आता है।

#23. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल 'छोटे डोंगर' किस जिले में स्थित है?

छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल छोटे डोंगर बस्तर सम्भाग के नारायणपुर जिला में स्थित है।

#24. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध शैलाश्रय स्थल 'भैंसगढ़ी' किस जिले में स्थित है?

छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध शैलाश्रय स्थल भैंसागढ़ रायगढ़ जिले में स्थित है। यह रामगढ़ जिला मुख्यालय से 32 किमी. दूर उत्तर-पूर्व में स्थित है।

#25. दंतेवाड़ा में स्थित ऐतिहासिक नगरी जहाँ प्राचीन मंदिरों का समूह है कहाँ स्थित हैं?

बारसूर दंतेवाड़ा में स्थित एक ऐतिहासिक धार्मिक तथा पुरातात्विक स्थल है। यह स्थल इन्द्रावती नदी के तट पर स्थित है। प्राचीन काल में यह स्थान बस्तर के नागवंशीय राजाओं की राजधानी रह चुका है।

#26. राजमहन्त नैनदास महिलांग कहाँ उत्पन्न हुए थे?

राजमहन्त नैनदास का जन्म स्थान सारंगढ़ में है। यह रायगढ़ जिले में स्थित है। यह स्थान जिला मुख्यालय से 52 किमी. दूर है। सारंगढ़ सतनामियों का गढ़ है।

#27. कपिलेश्वर मंदिर समूह स्थित है?

कपिलेश्वर मन्दिर समूह दुर्ग जिला के बालोद नामक स्थान पर है। बालोद एक पुरातात्विक व ऐतिहासिक स्थल है। यहाँ प्राचीन कला मन्दिर व सती चबूतरा भी स्थित है।

#28. 'मावली माता' का प्रसिद्ध मंदिर कहाँ स्थित है?

माबली माता का प्रसिद्ध मन्दिर सिंगापुर (बलौदा बाजार) में है।

#29. राजीव लोचन मंदिर का जीर्णोद्धार किस नरेश ने करवाया था?

छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध राजीव लोचन मन्दिर रायपुर जिला मुख्यालय से 48 किमी. दक्षिण पूर्व राजिम में स्थित है। यहाँ के प्रसिद्ध राजीव लोचन मन्दिर का जीर्णोद्धार जगतपाल के द्वारा कराया गया था।

Finish

Results

-

Congratulations.

Don’t worry. Try again.

दर्शनीय स्टाल से सम्बंधित अन्य प्रश्नोत्तरी भी अवश्य देखें –

१. छत्तीसगढ़ दर्शनीय स्थल पर आधारित MCQ Set-1

२. छत्तीसगढ़ दर्शनीय स्थल पर आधारित MCQ Set-2

CGBIGUL का ONELINK जिसमें आपको सभी जानकारी एक ही पेज में मिल जायेगा।

यह प्रश्नोत्तरी आपको कैसी लगी और आप किस विषय में प्रश्नोत्तरी चाहते है हमें जरूर कमेंट करके बताये

अच्छी तैयारी करें सफलता जरूर मिलेगी

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment