आज के प्रश्नोत्तरी में हम MP ke Sahityakar Evam Sangeetkar से सम्बंधित तथ्य एवं प्रशोत्तरी को शामिल किये है प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है.
नोट्स जरूर बना के रखें और अगर आपको इनका PDF फॉर्मेट चाहिए तो कमेंट करके बतायें।
मध्यप्रदेश-साहित्य एवं संगीतकार के महत्त्वपूर्ण तथ्य
- सुभद्रा कुमारी चौहान राष्ट्रीय चेतना से युक्त एक सजग कवयित्री रही हैं। इनके काव्य संग्रह मुकुल के लिये इन्हें ‘सेकसरिया पुरस्कार’ से नवाजा गया।
- पंडित माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म होशंगाबाद जिले के बाबई गाँव में 1889 में हुआ। वह एक लेखक, निबंधकार, कवि, नाटककार और पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं।
- भवानी प्रसाद मिश्र हिंदी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक थे। गांधीवाद की स्वच्छता, पावनता और नैतिकता का प्रभाव इनकी कविताओं में साफ देखी जा सकती है। इनका प्रथम काव्य संग्रह ‘गीत-फरोश’ अपनी नई शैली, नए पाठ-प्रवाह के कारण अत्यंत लोकप्रिय हुआ।
- तानसेन की समाधि ग्वालियर में है तथा इनकी समाधि के पास ही हर साल दिसंबर में ‘तानसेन समारोह’ का आयोजन किया जाता है।
- भर्तृहरि उज्जैन के राजा तथा विक्रमादित्य की उपाधि धारण करने वाले चंद्रगुप्त द्वितीय के बड़े भाई थे। इनकी साधना स्थली उत्तर प्रदेश का चुनार नामक स्थान है तथा समाधि स्थली राजस्थान के सारिस्का में है।
- ईसुरी द्वारा रचित फागों ने बुंदेली लोक साहित्य को समृद्धि प्रदान की।
- तानसेन का जन्म 1506 में ग्वालियर में हुआ। इनका मूलनाम ‘रामतनु पांडेय’ था। इन्होंने कई रागों की रचना की जिनमें ‘मियाँ की मल्हार’ सर्वाधिक प्रसिद्ध है।
- हरिशंकर परसाई हिंदी साहित्य के पहले रचनाकार हैं, जिन्होंने व्यंग्य को साहित्यिक विधा का दर्जा दिलाया। इन्होंने ‘वसुधा’ नामक मासिक साहित्यिक पत्रिका निकाली तथा ‘प्रहरी’ के संपादक रहे।
- ग्वालियर में जन्मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी हिंदी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता थे। ‘मेरी इक्यावन कविताएँ’ इनका प्रसिद्ध काव्य संग्रह है।
- संत सिंगाजी मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल के संत कवि थे। यह कबीर के समकालीन माने जाते हैं तथा इन्होंने भी कबीर की तरह ‘साखियाँ’ लिखीं।
- कुमार गंधर्व ने शास्त्रीय संगीत में प्रयोग कर ‘गांधी राग’ की रचना की जिसे शांतिपूर्ण स्वरों में गाया-बजाया जाता है।
- अमजद अली खाँ ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की कुछ महान हस्तियों के जीवन और काल पर ‘मास्टर ऑन मास्टर्स’ पुस्तक लिखी।
- उस्ताद अमीर खाँ को इंदौर घराने की शैली का प्रवर्तक माना जाता है। इंदौर घराने की शैली में आध्यात्मिकता, ध्रुपद और ख़्याल के मिश्रण मिलते हैं।
- उस्ताद अलाउद्दीन खाँ का जन्म 1881 में बांग्लादेश के त्रिपुरा नामक स्थान पर हुआ। यह एक प्रसिद्ध सरोद वादक थे। उस्ताद अलाउद्दीन खाँ ने मैहर घराने की नींव रखी।
- कृष्णराव शंकर ने 1914 में ग्वालियर में ‘शंकर गंधर्व विद्यालय’ के नाम से एक संगीत संस्था की स्थापना की।
- विक्रमादित्य के नवरत्नों में से एक महाकवि कालिदास संस्कृत साहित्य के सिरमौर नाटककार एवं कवि हैं। इन्हें भारत का शेक्सपियर कहा जाता है।
- कालिदास ने पौराणिक कथाओं और दर्शन को आधार बनाकर अपनी रचनाएँ कीं। इन्होंने तीन नाटक- अभिज्ञान शाकुंतलम्, विक्रमोर्वशीयम्, मालविकाग्निमित्रम्, तथा दो महाकाव्य- रघुवंशम्, कुमारसंभवम् और दो खंडकाव्य- मेघदूत और ऋतुसंहार लिखे।
- भर्तृहरि संस्कृत साहित्य के एक प्रसिद्ध नीतिकार है। इनकी शतकत्रय (नीतिशतक, श्रृंगारशतक, वैराग्यशतक) रचनाओं की उपदेशात्मक कहानियाँ भारतीय जनमानस को विशेष रूप से प्रभावित करती हैं।
- बाणभट्ट सातवीं शताब्दी के गद्य लेखक और कवि थे तथा कन्नौज के शासक हर्षवर्धन के राजदरबारी कवि थे। इन्होंने ने दो प्रमुख ग्रंथ- हर्षचरितम् तथा कादंबरी लिखे हैं। हर्षचरितम् राजा हर्ष के जीवन पर आधारित है। कुछ विद्वानों ने कादंबरी को विश्व का पहला उपन्यास माना है।
- कवि पद्माकर ग्वालियर के महाराजा दौलतराव सिंधिया के दरबार में रहते हुए उनकी प्रशंसा में ‘अलीजाह प्रकाश’ की रचना की।
- भवभूति संस्कृत के महान कवि तथा नाटककार थे। यह कन्नौज के शासक यशोवर्मन के दरबारी कवि थे।
- भूषण रीतिकाल के एकमात्र कवि हैं, जिन्होंने श्रृंगार रस से हटकर वीरता और देशप्रेम से युक्त कविताएँ लिखीं। इन्होंने शिवाजी को अपना आदर्श बनाकर अनेक कविताओं की रचना की।
- कवि पद्माकर भट्ट ने वाल्मीकि रामायण का भाषानुवाद कर ‘राम रसायन’ की रचना की।
- माखनलाल चतुर्वेदी ने ‘प्रभा’ नाम पत्रिका का प्रकाशन, संचालन एवं संपादन किया। यह ‘कर्मवीर’ समाचार पत्र के संपादक भी थे।
- भोपाल निवासी मुल्ला रमूजी उर्दू भाषा के साहित्यकार थे। इन्होंने उर्दू भाषा की अलग शैली ईजाद की थी जो गुलाबी उर्दू कहलाती है।
- सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) में हुआ तथा इनका विवाह खंडवा निवासी ठाकुर लक्ष्मण सिंह के साथ हुआ। इनकी कविता ‘झाँसी की रानी’ बहुत लोकप्रिय हुई।
- आचार्य केशवदास का जन्म 1555 में ओरछा में हुआ। यह हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध रीतिकालीन कवि हैं।
अगर अपने ये सभी जानकारी पढ़ ली है तो अब इस प्रशोत्तरी को सॉल्व करें
#1. कविराय की कुंडलियाँ मृत्यु अथवा हत्या और अमर बलिदान किसको प्रमुख कृतियाँ हैं? State Engg. Services, 2016
#2. तानसेन संगीत समारोह में आयोजित किया जाता है ? PEB Exam, 2017, 2016, 2015
#3. कौन-सा साहित्यकार मध्य प्रदेश से संबंधित नहीं है? MPPSC (Pre.), 2014
#4. निम्नलिखित में से किस संगीतकार ने ‘मियाँ की मल्हार’ राग की रचना की है?
#5. केवल 2 संगीतकारों को अब तक भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक तमिलनाडु से एमएस सुब्बुलक्ष्मी हैं। अन्य मध्य प्रदेश से थे। वह हैं… ?
#6. मध्य प्रदेश के उस्ताद अमीर खान किस कला-विधा के विद्वान थे? PEB Exam, 2016
#7. कौन सा शास्त्रीय संगीत का घराना मध्य प्रदेश से संबंधित नहीं है? PEB Exam, 2017, 2016
#8. ‘कठिन काव्य का प्रेत’ से किस व्यक्ति को जाना जाता है? State Engg. Service, 2016
#9. ‘हँसते हैं रोते हैं” किसकी कृति है? PEB Exam, 2016
#10. मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सितार वादक का नाम बताइये? PEB Exam, 2016
#11. ‘रानी नागफनी की कहानी’ के लेखक हैं? PEB Exam, 2016
#12. प्रसिद्ध व्यंग्यकार व साहित्यकार हरिशंकर परसाई मध्य प्रदेश के किस नगर में रहते थे? PEB Exam, 2010
#13. ध्रुपद गायक कुमार गंधर्व का जन्म कहाँ हुआ था? State Engg. Services, 2016
#14. ‘बिखरे मोती’ के रचयिता हैं? MPPSC (Pre.), 2015
#15. निम्नलिखित संस्कृत कवियों में से कौन-से मध्य प्रदेश से संबंधित नहीं हैं? PEB Exam, 2017
#16. पंडित कुमार गंधर्व समारोह______में आयोजित किया जाता है? PEB Exam, 2017, 2016
#17. भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म स्थान था? MPPSC (Pre.), 2017
#18. उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी किस जिले में स्थित है? State Engg. Services, 2016
#19. मध्य प्रदेश के किस कवि को ‘भारत का शेक्सपीयर’ कहा जाता है? State Forest Services, 2014; PEB Exam, 2016
#20. आचार्य केशव का जन्म मध्य प्रदेश के……. शहर में हुआ था? PEB Exam, 2010
#21. पंडित माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म स्थल है? PEB Exam, 2017, 2012
#22. मध्य प्रदेश शासन द्वारा संगीत क्षेत्र में दी जाने वाली फ़ेलोशिप कौन-सी है? MPPSC (Pre.), 2015
#23. कालिदास द्वारा रचित नाटक है?
#24. भर्तृहरि की साधना स्थली कहाँ पर स्थित है?
#25. ‘रहा किनारे बैठ’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? State Engg. Services, 2016
#26. भारतीय शास्त्रीय संगीत का …… घराना अमीर खान द्वारा स्थापित किया गया था? PEB Exam, 2017
#27. मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी भोपाल की स्थापना कब की गई? State Engg. Services, 2016
#28. ‘एक भारतीय आत्मा’ के नाम से प्रसिद्ध हिंदी साहित्य के लेखक थे? State Engg. Services, 2014
#29. हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के इंदौर घराने का संस्थापक कौन था? PEB Exam, 2016
#30. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक कालिदास द्वारा लिखित नहीं है? MPPSC (Pre.), 2017
#31. संत सिंगाजी मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र के निवासी थे? MPPSC (Pre.), 2015
#32. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना बाणभट्ट की नहीं है?
#33. कवि कालिदास द्वारा अपने महाकाव्य मेघदूत में इस जगह को मान दिया गया था ? PEB Exam, 2016
#34. आल्हा खंड की रचना की है? PEB Exam, 2016
#35. उस्ताद अमीर खान किस नगर से संबंधित हैं? PEB Exam, 2016
#36. ईसुरी मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र के लोक साहित्य के कवि थे? PEB Exam, 2016, 2012
#37. ‘चाँद का मुँह टेढ़ा है’ किसकी रचना है? PEB Exam, 2016
#38. निम्नलिखित में से रीतिकाल के किस कवि ने श्रृंगार रस की बजाय वीरता और देशप्रेम को केंद्र में रखकर कविता लिखी?
#39. केशव जयंती समारोह में आयोजित किया जाता है? PEB Exam, 2016
#40. मध्य प्रदेश के उस्ताद अलाउद्दीन खान ने निम्नलिखित में से कौन-से भारतीय शास्त्रीय संगीत घराने का आरंभ किया था? PEB Exam, 2016
#41. प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन व बैजू बावरा का जन्म किस नगर के समीप हुआ था? PEB Exam, 2016
#42. मालविकाग्निमित्रम्’ नाटक निम्न में से किसने लिखा? PEB Exam, 2010
#43. प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक तानसेन का संबंध किस घराने से था? PEB Exam, 2016, 2013
#44. निम्नलिखित में से किस कवि को ‘भारतीय मिल्टन’ कहा जाता है?
#45. रश्मिरेखा नामक पुस्तक का लेखक कौन था? MPPSC (Pre.), 2017
#46. ‘समय के पाँव’ किसकी कृति है? PEB Exam, 2012
#47. निम्नलिखित में से कौन मध्यकाल के साहित्यकार नहीं है? State Engg. Services, 2016
#48. शतकत्रय नाम से किसकी रचनाएँ प्रसिद्ध हैं?
Results
Congratulations…
Don’t Worry… Try again.
इसे भी अवश्य पढ़े – मध्य प्रदेश के 52 जिलों की जानकारी
सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें
हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें जहां आपको रोज नए सवाल मिलते हैं – टेलीग्राम चैनल



