Current Affairs Quiz 2023 | April

Current Affairs Quiz 2023 की सीरीज़ में आपने पढ़ा March महीने के करंट अफेयर्स आज हम आपके लिए April महीने की जानकारी लाये है पढ़े देखें और सोल्व करें अपनी जानकारी को update रखें।

यह शृंखला इसलिए महत्वपूर्ण है क्युकी यहाँ जवाब के साथ-साथ उसकी सम्पूर्ण व्याख्या भी बताई गई है जिससे आप किसी भी उत्तर को रटने की जरुरत न पढ़े।

चलिए शुरू करते है April महीने के करंट अफेयर्स

#1. भारत के किस शहर में पहली बार 3-D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस का निर्माण किया जा रहा है ?

बेंगलुरु का उल्सूर बाज़ार डाकघर 3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके निर्मित भारत का पहला डाकघर बनने के लिये तैयार है।

#2. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) चर्चा में रहा मां कामाख्या मंदिर किस राज्य में है ?

भारत के प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि माँ कामाख्या कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ धाम (उत्तर प्रदेश के वाराणसी) और श्री महाकाल महालोक कॉरिडोर (उज्जैन, मध्य प्रदेश) की तरह ही एक अत्यधिक महत्त्वपूर्ण स्थान बन जाएगा। माँ कामाख्या कॉरिडोर एक प्रस्तावित बुनियादी ढाँचा परियोजना है जिसका उद्देश्य गुवाहाटी, असम, भारत में कामाख्या मंदिर तीर्थस्थल का नवीनीकरण और विकास करना है।

#3. कौन सा देश ‘यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन’ (2023) का मेजबान है ?

दो दिवसीय यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन (EU-India Aviation Summit) नई दिल्ली में आयोजित किया गया। यह हवाई परिवहन संबंधों और यूरोपीय संघ और भारत की पारस्परिक रूप से साझा चुनौतियों और अवसरों पर केंद्रित है। इस शिखर सम्मेलन के दौरान, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा यूरोकंट्रोल के साथ एक आशय की घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए थे।

#4. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) विदेश व्यापार नीति-2023 की घोषणा की गई। इस नीति का लक्ष्य किस वर्ष तक भारतीय निर्यात को 20 खरब डाॅलर तक ले जाना है ?

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में विदेश व्यापार नीति 2023 की शुरुआत की। भारत का समग्र निर्यात सात सौ पचास अरब डॉलर को पार कर चुका है और इस वर्ष इसके सात सौ 60 अरब डॉलर पार जाने की उम्मीद है। इसमें वाणिज्यिक वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात भी शामिल है। उन्होंने कहा कि विदेश व्यापार नीति का लक्ष्य 2030 तक भारतीय निर्यात को 20 खरब डॉलर तक ले जाना है।

#5. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) राष्ट्रीय स्वास्थ्य दाव एक्सचेंज को किस मिशन के तहत शुरू किया गया है ?

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने हाल ही में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission – ABDM) के तहत National Health Claims Exchange (HCX)-Sandbox में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है।

#6. सपोर्ट फॉर अपग्रेडेशन प्रिवेंटिव रिपेयर एंड मेंटेनेंस ऑफ इक्विपमेंट (SUPREME) पहल किस मंत्रालय की है ?

हाल ही में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सपोर्ट फॉर अपग्रेडेशन प्रिवेंटिव रिपेयर एंड मेंटेनेंस ऑफ इक्विपमेंट (SUPREME) पहल शुरू की है। यह सरकार द्वारा शुरू किया गया अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जो मौजूदा विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधाओं (AIF) की कार्यात्मक क्षमताओं को बढ़ाने हेतु मरम्मत, उन्नयन, रख-रखाव, रेट्रोफिटिंग या अतिरिक्त संलग्नक प्राप्त करने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

#7. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस राज्य सरकार ने महंगाई राहत कैंप लाॅन्च किया है ?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 अप्रैल को सांगानेर के महापुरा ग्राम पंचायत में महंगाई राहत कैंप (Mehngai Rahat Camp) का उद्घाटन किया।। इस साल 30 जून तक चलने वाले इस कैंप का मकसद आम जनता और वंचित वर्ग को बढ़ती कीमतों और महंगाई से राहत दिलाना है।

#8. बिहू नृत्य का संबंध किस राज्य से है जिसके द्वारा हाल ही में दो गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड बनाए गए हैं ?

असम के बिहू नृत्य ने गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में 11,304 नर्तकों और संगीतकारों के प्रदर्शन के साथ दो विश्व रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया। कलाकारों ने दो श्रेणियों में विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया- सबसे बड़ा बिहू नृत्य प्रदर्शन और लोक संगीतकारों द्वारा सबसे बड़ा प्रदर्शन।

#9. भारत की कौन सी कंपनी ने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) गोड्डा संयंत्र से बांग्लादेश को 450 मेगावॉट बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है ?

हाल ही में अदाणी पावर के गोड्डा संयंत्र से बांग्लादेश विद्युत विकास बोर्ड- बीपीडीबी को 450 मेगावॉट बिजली मिली है। बाद में इसे बढ़ाकर 750 मेगावाट कर दिया गया। व्‍यावसायिक आपूर्ति शुरू होने से पहले, झारखंड के गोड्डा में अदाणी पावर प्लांट ने 14 दिनों तक कामकाज की गुणवत्ता का परीक्षण किया था।

#10. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस राज्य में स्वागत पहल के 20 साल पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री ने जनसमुदाय को संबोधित किया ?

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से शिकायतों के निवारण से संबंधित कार्यक्रम स्‍वागत के 20 साल पूर्ण होने के अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित किया। गुजरात सरकार पहल के 20 साल सफलतापूर्वक पूरा करने पर स्वागत सप्ताह का आयोजन कर रही है। स्वागत पहल का मतलब स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवन्सेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी अर्थात प्रौद्योगिकी के उपयोग से शिकायतों का राज्य व्यापी समाधान है। स्वागत पहल की शुरुआत अप्रैल 2003 में उस समय की गई थी, जब श्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

#11. हाल ही में (अप्रैल में 2023) भारत के किस स्पेस स्टार्ट-अप ने 3D-प्रिंटेड क्रायोजेनिक इंजन धवन टू का सफल परीक्षण किया ?

तेलंगाना में निजी अंतरिक्ष वाहन कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने थ्री डी प्रिंटेड धवन टू इंजन का दो सौ सेकेंड की अवधि का परीक्षण किया। कंपनी ने इस इंजन को अपने भारी वाहन विक्रम टू के लिए विकसित किया है। जिस क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण किया गया उसका इस्तेमाल विक्रम टू के उन्नत संस्करण के ऊपरी चरण में किया जाएगा।

#12. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक हाईब्रिड नावों की वाॅटर मैट्रो को लाॅन्च किया है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्‍टेशन पर तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलने वाली केरल की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर कर रवाना किया। श्री मोदी ने कोच्चि वॉटर मेट्रो भी राष्‍ट्र को समर्पित किया। यह परियोजना कोच्चि शहर से निर्बाध संपर्क के लिए बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक हाईब्रिड नावों के जरिए कोच्चि के आसपास के 10 द्वीपों से जुडेगी।

#13. किस सशस्त्र बल ने क्षेत्रीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास ‘RPREX-2023’ लॉन्च किया ?

क्षेत्रीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास, RPREX-2023, हाल ही में भारतीय तट रक्षक द्वारा शुरू किया गया था। यह तेल रिसाव और समुद्री प्रदूषण से निपटने के लिए तेल अन्वेषण कंपनियों की तैयारियों का आकलन करेगा।

#14. अंतरराष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (IBCA) की स्थापना कब और किस देश ने की ?

पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने पर अंतरराष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (IBCA) के विस्तार की बात कही, इस एलायन्स को शुरू करने का श्रेय भारत को ही जाता है। एक वर्ष पहले 9 अप्रैल, 2022 को IBCA का शुभारंभ हुआ था। इसका उद्देश्य बाघ, शेर, तेंदुआ, चीता, जैग्वार, हिम तेंदुआ और क्लाउडेड लेपर्ड जैसे सात प्रकार के बिग कैट्स का संरक्षण के साथ ही दुनिया भर के देशों, संरक्षणकर्ताओं और विशेषज्ञों को सात बड़े बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण पर सहयोग करने के लिए एकत्रित करना है।

#15. राजस्थान में ‘राजीव गांधी जल संचय योजना’ किस वर्ष शुरू की गई थी ?

राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीना ने विश्व जल दिवस के अवसर पर जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘राजीव गांधी जल संचय योजना (आरजीजेएसवाई)’ के द्वितीय चरण का वर्चुअल शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश को सूखे की स्थिति और अकाल से उबारने के लिये 20 अगस्त, 2019 को ‘राजीव गांधी जल संचय योजना’प्रारंभ की गई।

#16. हाल ही में साथी पोर्टल और मोबाइल ऐप किस मंत्रालय द्वारा लांच किया गया है ?

कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीज उत्पादन, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणन की चुनौतियों से निपटने के लिए साथी पोर्टल तथा मोबाइल ऐप की शुरुआत की। इसे उत्तम बीज – समृद्ध किसान की थीम पर विकसित किया गया है।

#17. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) चर्चा में रही देश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना (SLHEP) कहां बन रही है ?

असम-अरुणाचल सीमा पर लोअर सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना (SLHEP) हाल ही में मानसून पूर्व बारिश के दौरान भूस्खलन की चपेट में आ गई। हालाँकि परियोजना को कोई क्षति नहीं हुई है और जून 2023 से इसका संचालन आरंभ हो जाएगा। SLHEP 2000 मेगावाट (8×250 मेगावाट) क्षमता वाला एक निर्माणाधीन ग्रेविटी (गुरुत्त्व) बाँध (लगभग 90% काम पूरा) है। यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना है तथा सुबनसिरी नदी पर एक रन ऑफ रिवर योजना है।

#18. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस संगठन ने दोबारा उपयोग में लाए जा सकते वाले प्रक्षेपण यान की स्वतः लैंडग का मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है ?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने दोबारा उपयोग में लाए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान की स्वतः लैंडिंग का मिशन Reusable Launch Vehicle Autonomous Landing Mission (RLV LEX) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। प्रक्षेपण यान आरएलवी एलईएक्‍स का परीक्षण कर्नाटक में चित्रदुर्ग के परीक्षण रेंज में किया गया।

#19. बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति के तौर पर किसने शपथ ली है ?

बांग्‍लादेश में मोहम्‍मद सहाबुद्दीन ने 22वें राष्‍ट्रपति के रूप शपथ ली।

#20. केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) भारत के संविधान के ______ (भाषा) संस्करण का पहला संस्करण जारी किया?

कानून और न्याय मंत्रालय (MoL&J) के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जम्मू, जम्मू और कश्मीर विश्वविद्यालय (J&K) में भारत के संविधान के डोगरी संस्करण का पहला संस्करण जारी किया।

#21. बहरीन ने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस देश के साथ अपने राजनयिक संबंध फिर से शुरू किये है ?

कतर और बहरीन ने घोषणा की है कि कतर के अरब बहिष्कार को समाप्त किए जाने के दो वर्षों बाद वे अपने राजनयिक संबंधों को फिर से बहाल करेंगे। जनवरी 2021 में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और मिश्र ने कतर के साढ़े तीन वर्षों के प्रतिबंध को समाप्त किया, लेकिन बहरीन को छोड़कर सभी देश 2021 में कतर के साथ व्यापारिक संपर्क और यात्रा को पहले ही बहाल कर चुके हैं।

#22. गृहयुद्ध के बीच सुडान में फंसे भारतीयों की निकासी के लिए भारत सरकार ने कौनसा ऑपरेशन शुरू किया है ?

सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के बीच भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी के जरिए वहां फंसे भारतीयों को बाहर निकालने का जिम्मा उठाया है। वायु सेना के दो सी-130 विमान और नौसेना का आईएनएस सुमेधा जहाज सूडान के गृह युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब और सूडान पहुंच चुके हैं।

#23. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) आयोजित मैड्रिड स्पेन मास्टर बैडमिंटन के फाइनल में पी. वी. सिंधु किससे हार गई ?

ओलिंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन पी वी सिंधु मेड्रिड स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार गई हैं। फाइनल में सिंधु को इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग ने लगातार गेम में 21-8, 21-8 से पराजित किया। वहीँ, जापान के केन्ता निशिमोतो ने पुरुष सिगल्स का ख़िताब जीत लिया है।

#24. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Bhoroxa (ट्रस्ट) ऐप को लांच किया, यह किससे सम्बंधित है ?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम में गुवाहाटी हाईकोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, महिला सुरक्षा के लिए Bhoroxa (ट्रस्ट) ऐप लॉन्च किया है।

#25. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) विश्व बैंक द्वारा जारी लाॅजिस्टिक्स परफोर्मेन्स इन्डेक्स में भारत का स्थान है ?

विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्‍स परफोर्मेन्‍स इन्‍डेक्‍स में भारत 38वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2014 में भारत इस सूची में 54-वें स्थान पर था। लिस्ट के मुताबिक, पहले स्थान पर सिंगापुर है, इसके बाद दूसरे नंबर पर फिनलैंड, तीसरे स्थान पर डेनमार्क, चौथे पर जर्मनी, पांचवें पर नीदरलैंड, छठे पर स्वीटजरलैंड, सातवें पर ऑस्ट्रिया, आठवें पर बेल्जियम, नौवें पर कनाडा और दसवें नंबर पर हांगकांग शामिल है।

#26. फेमिना मिस इंडिया 2023 कौन बनी है ?

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को इम्फाल में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2023 ग्रैंड फिनाले के 59वें संस्करण में फेमिना मिस इंडिया की विजेता के रूप में ताज पहनाया गया। जबकि 19 वर्षीय दिल्ली की श्रेया पूंजा को पहली उपविजेता घोषित किया गया और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी उपविजेता रहीं। विजेता नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 19 साल की नंदिनी कोटा की रहने वाली हैं।

#27. अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा जारी 2022 में भारत में टाइगर रिज़र्व के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन के 5वें चक्र की सारांश रिपोर्ट के अनुसार, किस टाइगर रिज़र्व ने भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधित टाइगर रिज़र्व की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है ?

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के वर्ष 2022 के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (MEE) के पाँचवें चक्र के अनुसार, पेरियार टाइगर रिज़र्व (PTR) प्रथम स्थान पर, सतपुड़ा और बांदीपुर द्वितीय स्थान पर रहे तथा नागरहोल MEE चक्र में तृतीय (92.42%) स्थान पर रहा।

#28. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस देश ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को अपने सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट ईगल से नवाजा है ?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा द्वारा ऑर्डर ऑफ द व्हाइट ईगल प्रदान किया गया । ज़ेलेंस्की को पोलैंड और यूक्रेन के बीच संबंधों को मजबूत करने, सुरक्षा को बढ़ावा देने और मानवाधिकारों की वकालत करने में उनके योगदान के लिए पुरस्कार मिला।

#29. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) कंबाइंड कमांडर्स काॅन्फ्रेंस का आयोजन किस शहर में किया ?

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। सैन्य कमांडरों के तीन दिवसीय सम्मेलन की थीम ‘रेडी, रिसर्जेंट, रिलेवेंट’ है।

#30. हाल ही में (अप्रैल में 2023) नासा ने अपने चंद्र मिशन _____ के लिए 04 अंतरिक्षयात्रियों के नाम की घोषणा की है ?

नासा ने चंद्र मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम की घोषणा की है, जो अगले साल 10 दिन के मिशन के लिए चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरेगी। अगले साल आर्टेमिस II मिशन के तहत अंतरिक्षयात्री चंद्रमा के लिए उड़ान भरेंगे। टीम में तीन अमरीकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री हैं, जिनमें एक महिला और एक अफ्रीकी अमरीकी शामिल हैं, जिन्हें कभी चंद्र मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में नियुक्त किया गया था। रीड वाइसमैन कमांडर होंगे जबकि विक्टर ग्लोवर मिशन को पायलट करेंगे, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम करेंगे।

#31. हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस शहर में सूचना आयोगी की बेंच स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है ?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जोधपुर में सूचना आयोग की बेंच स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है।

#32. किसे हाल ही में त्रिपुरा उच्च न्यायालय के अगले चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया है ?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने से प्रभावी हो जाएगा।

#33. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने किस खिलाड़ी के नाम पर एक गेट का अनावरण किया ?

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने 24 अप्रैल 2023 को महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के नाम पर गेट का अनावरण किया। ये दोनों डॉन ब्रेडमैन, एलेन डेविडसन और आर्थर मॉरिस के क्‍लब में जुड़े।

#34. किस केन्द्रीय मंत्री ने ‘संगठन से समृद्धि’ अभियान की शुरुआत की है ?

ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘संगठन से समृद्धि’ अभियान का शुभारंभ किया। यह सभी पात्र ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के तहत लाकर सीमांत ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाने में मदद करेगा।

#35. वित्त वर्ष 2022-23 में कौन सा देश भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है ?

अमेरिका बीते वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। दोनों देशों के बीच इस दौरान 128.55 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। वाणिज्य मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 7.65 प्रतिशत वृद्धि के साथ 128.55 अरब डॉलर का हो गया।

#36. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मु, इस तरह की उड़ान भरने वाली _____ राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं?

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने भी सुखोई में उड़ान भरी थी। सुखोई में सबसे पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 8 जून 2006 को उड़ान भरी थी। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे।

#37. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) यूईएफए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है ?

लिस्बन में आयोजित यूरोपीय फ़ुटबॉल के शासी निकाय की साधारण कांग्रेस में, अलेक्जेंडर सेफ़रिन को यूरोपीय फुटबॉल संघों के संघ (UEFA) अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। स्लोवेनियाई, जो पहली बार 2016 में यूईएफए के सातवें अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे, 2027 तक एक और चार साल के कार्यकाल की सेवा करेंगे।

#38. किस राज्य ने हाल ही में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया है ?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को सार्वजानिक अवकाश के रूप में घोषित किया है। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है।

#39. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस देश ने ज़ाइलाज़ीन (xylazine) नामक दवा को एक उभरता हुआ खतरा घोषित किया है ?

अमेरिका ने घोषित किया है कि ज़ाइलाज़ीन के साथ संयुक्त शक्तिशाली सिंथेटिक ओपिओइड फ़ेटेनल – एक पशु ट्रैंक्विलाइज़र अमेरिका के सामने एक “उभरता हुआ खतरा” है। Xylazine का अवैध दवाओं में तेजी से उपयोग किया जा रहा है और चल रहे opioid संकट में इसकी भूमिका के कारण इसे एक खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

#40. कौन सी संस्था ‘Corporate Debt Market Development Fund’ स्थापित करेगी ?

सेबी ने एक वैकल्पिक निवेश कोष के रूप में एक कॉर्पोरेट ऋण बाजार विकास कोष (Corporate Debt Market Development Fund) स्थापित करने का निर्णय लिया। 3,000 करोड़ रुपये के प्रारंभिक कोष के साथ कॉर्पोरेट ऋण बाजार विकास कोष की स्थापना की जाएगी। यह तनावपूर्ण समय के दौरान निवेश ग्रेड कॉर्पोरेट ऋण प्रतिभूतियों को खरीदने के लिए बैकस्टॉप सुविधा के रूप में कार्य करेगा।

#41. 12 दिवसीय पुष्करालु महोत्सव हाल ही में किस शहर में आयोजित किया गया ?

वाराणसी में 12 दिवसीय पुष्करालु महोत्सव मनाया जा रहा है। पुष्करालु पर्व को गंगा पुष्करम के नाम से भी जाना जाता है। त्योहार को पुष्करालु (तेलुगू भाषा में), पुष्करा या पुष्कर के नाम से जाना जाता है।

#42. किस केन्द्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में ‘युवा पोर्टल’ लॉन्च किया है ?

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में युवा पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल संभावित युवा स्टार्ट-अप की पहचान करने और उसकी संभावनाएं तलाशने में मदद करेगा। उन्‍होंने इस अवसर पर एक सप्ताह – एक प्रयोगशाला कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

#43. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस देश को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सांख्यिकी आयोग का सदस्य चुना गया है ?

भारत को संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग, मादक पदार्थ रोकथाम आयोग और संयुक्त राष्ट्र एचआईवी एड्स कार्यक्रम समन्वय बोर्ड का सदस्य चुना गया है। ये तीनों संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के महत्वपूर्ण सहायक निकाय हैं।

#44. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) मनादुरई मिट्टी के बर्तन को भौगोलिक संकेत दिया गया। यह किस राज्य से संबंधित है ?

तमिलनाडु के शिवगंगई जिले का एक छोटा सा गांव मनामदुरई मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए जाना जाता है। मनामदुरई मिट्टी के बर्तनों ने हाल ही में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग अर्जित किया है।

#45. एराविकुलम नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है ?

केरल में एराविकुलम नेशनल पार्क (Eravikulam National Park) में एक नया आकर्षण जोड़ा गया है। इस पार्क के अंदर एक फर्नारियम (Fernarium) स्थापित किया गया है। यह पहली बार है जब इस हिल स्टेशन में इस तरह का फर्न संग्रह स्थापित किया गया है।

#46. ‘वीरता पुरस्कार’ पाने वाली पहली महिला वायुसेना अधिकारी कौन बनीं है ?

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पदक प्राप्‍त करने वाली पहली महिला वायुसेना अधिकारी बन गई हैं। राष्‍ट्रपति ने पिछले वर्ष स्‍वतंत्रता दिवस पर उनके लिए वायु सेवा मैडल की घोषणा की थी। नई दिल्ली में आयोजित एक अलंकरण समारोह में भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने वीरता के लिए वायु सेवा पदक से सम्मानित किया था।

#47. हाल ही में (अप्रैल में 2023) किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की बसहोली चित्रकारी को जीआई टैग मिला है ?

जम्‍मू कश्‍मीर में कठुआ जिले की विश्‍व प्रसिद्ध बसहोली चित्रकारी को भौगोलिक संकेत यानी जी- आई टैग मिल गया है। इन उत्‍पादों के लिए जी-आई टैग देने की प्रक्रिया दिसम्‍बर, 2020 में हस्‍तशिल्‍प और हथकरघा विभाग के विचार-विमर्श और सहयोग से नाबार्ड ने शुरू की थी।

#48. हाल ही में ख़बरों में देखा गया उत्तरमेरुर शिलालेख (Uttaramerur inscription) का संबंध किस राज्य से है ?

प्रधानमंत्री ने हाल ही में भारत के लोकतांत्रिक इतिहास पर चर्चा करते हुए तमिलनाडु के कांचीपुरम में उत्तरामेरुर शिलालेख का उल्लेख किया। यह शिलालेख परांतक प्रथम (907-953 ईस्वी) के शासनकाल में गाँव के स्व-शासन के कार्य करने का विस्तृत विवरण प्रदान करता है।

#49. मई 2023 में किस शहर की मेयर नागरिक मुद्दों को अधिक सुव्यवस्थित और कुशल तरीके से संबोधित करने के लिये ‘कक्कलाई थेडी मेयर’ नाम की नई पहल शुरू करेगी ?

चेन्नई की मेयर ने घोषणा की है कि वह ‘मक्कलाई थेडी मेयर’ नामक एक नई पहल शुरू करेगी। यह योजना चेन्नई में 15 क्षेत्रों में नागरिक मुद्दों को अधिक सुव्यवस्थित और कुशल तरीके से संबोधित करने के लिये अभिकल्पित की गई है, जिसमें महापौर प्रति 15 दिनों में निवासियों से याचिकाएँ प्राप्त करने के लिये प्रत्येक क्षेत्र का दौरा करता है।

#50. किस पॉलिटिकल पार्टी को हाल ही में (अप्रैल में 2023) नेशनल पार्टी का दर्जा मिला है ?

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्रदान किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। देश में अब केवल छह राष्ट्रीय राजनीतिक दल बचे हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी और आम आदमी पार्टी शामिल हैं।

#51. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) चर्चा में रही कोंडा रेड्डी जनजाति किस राज्य से संबंधित है ?

पोलावरम सिंचाई परियोजना के कारण होने वाले पुनर्स्थापन और पुनर्वास (R&R) के हिस्से के रूप में पोचावरम गाँव का पुनर्वास किया जाना निर्धारित है जिससे पोलावरम-कोंडा रेड्डी जनजाति अनिश्चितता का सामना कर रही है। आंध्र प्रदेश में कमज़ोर जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में वर्गीकृत कोंडा रेड्डी समुदाय खम्मम (तेलंगाना) और श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश) के पहाड़ी वन क्षेत्र में गोदावरी नदी (पूर्व और पश्चिम गोदावरी ज़िले) के दोनों किनारों पर रहते हैं।

#52. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) नौसेना उप-प्रमुख का पदभार किसने ग्रहण किया है ?

वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह, एवीएसएम, एनएम ने 01 अप्रैल 2023 को नौसेना उप-प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया।

#53. भारत ने महिला एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कुल कितने पदक जीते है ?

भारतीय महिला पहलवानों ने कज़ाख़स्तान के अस्ताना में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कुल सात पदक जीते हैं। इनमें दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही भारत ने महिला टीमों की रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। अंतिम पंघाल ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में और निशा दहिया ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में रजत जीता है। अंशु मलिक, सोनम मलिक, मनीषा और रीतिका ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में, भारत ने 5 पदक जीते थे और वह चौथे स्थान पर रहा था।

#54. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना की अधिसूचना जारी की गई। यह योजना कितने प्रतिशत त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज प्रदान करेगी ?

दो साल की अवधि की योजना लचीले निवेश और आंशिक निकासी के विकल्पों के साथ दो लाख रुपये की अधिकतम सीमा के साथ त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज 7.5 प्रतिशत का आकर्षक और निश्चित ब्याज प्रदान करती है। यह योजना 31 मार्च, 2025 तक दो साल की अवधि के लिए वैध है।

#55. भारत, किस देश के साथ स्लिनेक्स-2023 (SLINEX-2023) मेरीटाइम एक्सरसाइज में भाग ले रहा है ?

वार्षिक भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-2023 का 10वां संस्करण सोमवार को कोलंबो में शुरू हुआ। श्रीलंका में भारत के उप उच्चायुक्त विनोद जैकब ने सोमवार को वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास SLINEX2023 के उद्घाटन में हिस्सा लिया।

#56. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) भारत-चीन सीमा पर बसे माणा गांव में बीआरओ द्वारा ‘भारत का पहला गांव’ का साइन बोर्ड लगाया गया है, यह किस राज्य में स्थित है ?

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर बसे सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने भारत का पहला गांव होने का साइन बोर्ड लगा दिया है।

#57. किस संस्था ने ‘मिशन 50K-EV4ECO’ लॉन्च किया है ?

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने ‘मिशन 50K-EV4ECO’ के एक पायलट चरण के शुभारंभ की घोषणा की है। इस पायलट योजना का उद्देश्य ईवी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है, जिसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष ऋण के माध्यम से दो, तीन और चार पहिया वाहनों को शामिल करना शामिल है।

#58. उस केंद्रीय मंत्री का नाम बताइए, जिसने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) संभावित युवा स्टार्ट-अप्स को जोड़ने और पहचानने में मदद करने के लिए युवा पोर्टल और एक सप्ताह- एक कार्यक्रम शुरू किया है ?

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में युवा पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल संभावित युवा स्टार्ट-अप की पहचान करने और उसकी संभावनाएं तलाशने में मदद करेगा। उन्‍होंने इस अवसर पर एक सप्ताह – एक प्रयोगशाला कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

#59. ‘महिला निधि’ किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा शुरू की गई पहली महिला सहकारी निधि है ?

‘महिला निधि’ राजस्थान द्वारा शुरू की गई पहली महिला सहकारी निधि है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा महिला निधि से प्राप्त ऋण पर 8% ब्याज अनुदान देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। महिला निधि पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित है और औपचारिक बैंकिंग प्रणाली के साथ एक पूरक निकाय के रूप में कार्य करती है।

#60. किस भारतीय तीरंदाज ने तुर्किए के अंतालिया में आयोजित तीरंदाजी विश्वकप 2023 के पहले चरण के महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है ?

तुर्किए के अंतालिया में तीरंदाजी विश्‍वकप के पहले चरण में भारत ने दो स्‍वर्ण, एक रजत और एक कांस्‍य पदक के साथ अपना अभियान समाप्‍त किया। महिला कंपाउंड व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में, ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम ने स्‍वर्ण पदक जीता। ज्‍योति और ओजस प्रवीण देवताले की जोड़ी ने कंपाउंड मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा का स्‍वर्ण भी जीता।

#61. हाल ही में (अप्रैल 2023) टचलेस बायोमेट्रिक प्रणाली के विकास के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने किस संगठन से करार किया है ?

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने IIT-बॉम्बे के साथ टचलेस बायोमेट्रिक कैप्चर सिस्टम विकसित करने का करार किया है। नई टचलेस बायोमेट्रिक सिस्टम लोगों को अपने घर से फिंगर प्रिंट के माध्यम से प्रमाणित करने की सुविधा देगी, जैसे चेहरे की पहचान। इस सिस्टम की क्षमता होगी कि एक साथ कई फिंगरप्रिंट को कैप्चर कर सकेगा। जिससे प्रमाणीकरण की सफलता दर अधिक होगी। यह यूनिवर्सल ऑथेंटिकेटर को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें IIT बॉम्बे के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन टेक्नोलॉजी फॉर इंटरनल सिक्योरिटी (NCETIS) महत्वपूर्ण भूमिका में है।

#62. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किसे भारतीय रिजर्व बैंक के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है ?v

नीरज निगम को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले निगम, भोपाल स्थित आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में निदेशक थे।

#63. हाल ही में (अप्रैल 2023 में) अमेरिका ने किस देश के साथ वाशिंगठन घोषणा पत्र नाम का रक्षा समझौता किया है ?

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यु सुक येवोल ने एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर मोहर लगा दी है। इसके अंतर्गत परमाणु हथियारों से लैस अमरीकी पनडुब्बियों को समय-समय पर दक्षिण कोरियाई क्षेत्रों में तैनात करने की योजना है। इस रक्षा समझौते को वाशिंगटन घोषणा पत्र का नाम दिया गया है।

#64. किस भारतीय कंपनी को वर्ल्ड वैक्सीन कांग्रेस 2023 में सम्मानित किया गया है -

भारत बायोटेक को वैक्सीन इंडस्ट्री एक्सीलेंस (ViE) पुरस्कार से नवाजा गया है। अमेरिका में हाल ही में आयोजित वर्ल्ड वैक्सीन कांग्रेस 2023 में कंपनी को यह सम्मान मिला है।

#65. उस बैंक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) खुदरा सावधि जमा योजना ‘अमृत कलश’ को फिर से शुरू किया है ?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने खुदरा सावधि जमा योजना अमृत कलश को फिर से शुरू करने का फैसला किया। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.6% और अन्य के लिए 7.1% की ब्याज दर के साथ 400 दिनों की विशेष योजना है।

Finish

Results

-

Congratulations…

Don’t Worry…Try Again…

सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें

हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें जहां आपको रोज नए सवाल मिलते हैं – टेलीग्राम चैनल

यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment