Computer Quiz

Computer Quiz से सम्बंधित सवाल एवं सभी जवाब आपको व्याख्या के साथ मिलेगा सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे सम्बंधित सवाल पूछे जाते हैं।

 

#1. 1260 कम्प्यूटर वायरस …… का एक उदाहरण है ?

उत्तर – पॉलिमार्फिक

व्याख्या : पॉलिमार्फिक
1260 वायरस पॉलीमॉर्फिक वायरस का उदाहरण है।
पॉलीमॉर्फिक वायरस जब भी किसी सिस्टम को संक्रमित करता है तो अपने आपको प्रत्येक बार इनकोड या इनक्रिप्ट करता है।
पॉलीमॉर्फिक वायरस ज्यादा से ज्यादा कॉपी तैयार करने में सक्षम होते हैं।
उदाहरण Elkem, Tuareg

#2. एम.एस. वर्ड में नया फाइल खोलने के लिए शार्टकट की (कुंजी ) है?

उत्तर – Ctrl N

Ms Word के कुछ अन्य महत्वपूर्ण शॉर्टकट की :-
1. Ctrl V = Copy या Cut की गई वस्तु को पेस्ट करना।
2. Ctrl A = खुले डॉक्युमेण्ट में सबको सलेक्ट करना।
4. Ctrl C = चयनित वस्तु को कॉपी करना।
5. Ctrl B = चयनित वस्तु को बोल्ड करना।
6. Ctrl D = Font Window खोलना।
7. Ctrl E = पैराग्राफ को Centre Align करना।
8. Ctrl X = चयनित वस्तु को Cut करना।

#3. डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर है ?

उत्तर – सीक्वेंशियल

व्याख्याः
. डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर एक इम्पैक्ट प्रिंटर है।
. डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर कि गति 30 से 600 कैरेक्टर प्रति सेकण्ड होती है।

#4. कम्प्यूटर का टास्क मैनेजर की (Key) को किस काम्बिनेशन से खोला जा सकता है ?

#5. एक आपरेटिंग सिस्टम का मुख्य फंक्शन है ?

उत्तर – उपरोक्त सभी

व्याख्या : ऑपरेटिंग सिस्टम के मुख्य कार्य :-

  • हार्डवेयर और उपयोगकर्ता के बीच संबंध स्थापित करना।
  • हार्डवेयर संसाधनों का नियंत्रण तथा बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना।
  • एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर के क्रियान्वयन के लिये पृष्ठभूमि तैयार करना।
  • हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर से संबंधित कंप्यूटर के विभिन्न दोषों को इंगित करना।

#6. एक स्प्रेडशीट में डाटा किस तरह व्यवस्थित होता है ?

उत्तर – रो तथा कॉलम में

व्याख्याः

  • स्प्रेडशीट मुख्यतः सांख्यिकी डाटा को टेबल अर्थात रो और कॉलम के रूप में वर्गीकृत और विश्लेषित करता है।
  • इसमें ग्राफ और चार्ट बनाने की भी सुविधा होती है।
  • इसका प्रयोग मुख्यतः बैंकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लेजर बनाने में किया जाता है।
  • पहला स्प्रेडशीट प्रोग्राम 1979 में एप्पल 2 कंप्यूटर के लिए Visicale नाम से बनाया गया था।

#7. विंडोज और डॉस आपरेटिंग सिस्टम के बीच मुख्य अंतर………की योग्यता है।

उत्तर – मल्टीटास्क

व्याख्या:

  • विंडोज एक मल्टीटास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम है जो एक साथ कई टास्क को पूरा करता है जबकि डॉस एक बार में एक टास्क को पूरा करता है।
  • डॉस एक मध्यस्थ का काम करता है जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में संबंध स्थापित करता है।
  • विंडोज- Microsoft Windows Graphical interface ऑपरेटिंग सिस्टम है इसका मतलब यह सूचना को दर्शाने के लिए ग्राफिक्स या icons आदि इस्तेमाल करता है।
  • Microsoft Windows सबसे लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम है।

#8. गूगल की डिजिटल पेमेन्ट सिस्टम को कहते है ?

उत्तर – गूगल वॉलेट

व्याख्याः 8 जनवरी 2018, पुराने एंड्राइड पे और गूगल वॉलेट ने गूगल पे नामक एकल भुगतान प्रणाली में एकीकृत कर दिया है।

#9. वेबसाइट जो कि कंटेन्ट को edit/modify/create/delete करने अनुमति देती है……. कहलाती है।

उत्तर – ब्लॉग्स

व्याख्या: ब्लॉग्गिंग में टॉपिक वाइज कंटेंट तैयार किया जाता है, जैसे न्यूज़ पेपर , ट्रेवल , बायोग्राफी, फ़ूड जैसे ढेरों टॉपिक पर ब्लॉगर अपने विचार या जो भी जानकारी है वो तैयार करते है जिसे वे कभी भी edit/modify/create/delete कर सकते हैं।
मतलब जो भी ब्लॉग बनता है उसके पास edit/modify/create/delete का कंट्रोल होता है।

#10. निम्नलिखित में से कौन सा वैध आई.पी. एड्रेस है ?

उत्तर – 192.168.56.115

IP Address जब कोई कंप्यूटर किसी नेटवर्क से जोड़ा जाता है तो सर्वर के द्वारा उसकी पहचान के लिए उसे IP Address दिया जाता है।

IP Address का फुल फॉर्म – Internet Protocol है।

IP Address के type

  • Private IP Address
  • Public IP Address
  • Static IP Address
  • Dynemic IP Address

#11. हाइ डेन्सिटी डबल साइडेड फ्लॉपी डिस्क निम्नलिखित डाटा स्टोर कर सकती है?

उत्तर – 1.44 एम.बी.

व्याख्या:

  • हाई डेनसिटी डबल साइडेड फ्लॉपी डिस्क की भंडारण क्षमता 1.44 एम.बी. होती है।
  • अति उच्च क्षमता वाले फ्लॉपी की भण्डारण क्षमता 2.88 एम.बी. होती है।

#12. प्रिंटर की गति को नापने के लिए किस यूनिट का उपयोग किया जाता है?

उत्तर- उपरोक्त सभी 

व्याख्या:

CPS (Character per second) Cps से कैरेक्टर प्रिंटर की स्पीड क्वालिटी को मापा जाता है।
उदा. – डेजी व्हील, डॉट मैट्रिक्स, थर्मल प्रिंटर के अंतर्गत आते हैं।

LPM(Line Per Minute ) – LPM से लाइन प्रिंटर की स्पीड क्वालिटी को मापा जाता है।
उदा. चेन प्रिंटर, बैण्ड प्रिंटर, ड्रम प्रिंटर, लाइन प्रिंटर के अंतर्गत आते हैं।

PPM(Page Per Minute)- PPM से पेज प्रिंटर की स्पीड क्वालिटी को मापा जाता है।
लेजर प्रिंटर पेज प्रिंटर का उदाहरण है।

#13. एक CD की भण्डारण क्षमता को मापा जाता है।

उत्तर – मेगाबाइट
व्याख्याः

  • (CD (Compact Disc) की भंडारण क्षमता को मेगाबाइट (MB) में मापा जाता है।
  • CD एक ऑप्टिकल डिस्क होता है जिसे लेजर की सहायता से डाटा स्टोर किया जाता है और उसे पढ़ा जाता है।
  • CD की भंडारण क्षमता 100MB तक हो सकती है।
  • CD के लिए Mpeg-1 डिजाईन किया गया था।

#14. स्ट्रीम के प्लेबैक में जो विलम्ब होता है वह कहलाता है ?

उत्तर – जिटर

व्याख्या:

  • Intermittent delays या Latency होती है।
  • जिटर डाटा ट्रांसफर के दौरान उत्पन्न होती है।
  • जब एक Signal को Transmit किया जाता है और जब उसे Receive किया जाता है, तो इस प्रक्रिया के दौरान लगता है उसे ही जिटर कहते है।

#15. इसमें से मल्टीमीडिया एप्लीकेशन / साफ्टवेयर नहीं है।

उत्तर – पेजमेकर

व्याख्याः
पेजमेकर एक एप्लिकेशन साफ्टवेयर है जो व्यक्तियों और समूहों को प्रकाशन बनाने और संपादित करने में सक्षम बनाता है।

#16. निम्नलिखित में से कौन सा सर्च इंजिन विशेषकर वैज्ञानिक सूचना के लिए है?

उत्तर – साइरस

व्याख्या:

  • साइरस विज्ञान या वैज्ञानिक सूचना संबंधित सर्च इंजन है।
  • साइरस का विकास वर्ष 2013-14 में किया गया था।
  • अल्टाविस्टा – यह भी सर्च इंजन है, इसकी सेवा याहू के द्वारा दी जाती है।
  • याहू (Yahoo) का फूल फॉर्म – Yet Another Hierarchically Officious Oracle.
  • गूगल भी एक सर्च इंजन है इसके संस्थापक का नाम लैरी पेज एवं सर्गी बिन है।

#17. यह एक मालेवयर कम्प्यूटर प्रोग्राम है जो स्वयं की प्रतियां बनाता है ?

उत्तर – वर्म (Worm)

व्याख्याः

  • वर्म एक प्रकार का कंप्यूटर वायरस है जो अपनी कॉपी खुद ही बना लेता है तथा कंप्यूटर की मेमोरी या हार्ड डिस्क में खाली स्थान को भरने लगता है।
  • वर्म से प्रभावित कंप्यूटर की गति धीमी हो जाती है तथा मेमोरी भी क्रैश भी हो सकती है।
  • वर्म वाइरस किसी प्रोग्राम से जुड़े बिना नेटवर्क की सुरक्षा खामियों का उपयोग कर फैलता है।

#18. कम्प्यूटर माउस किस प्रकार का डिवाइस है ?

उत्तर – इनपुट

व्याख्याः

  • माउस इनपुट डिवाइस है, जिसे प्वाइंटिंग डिवाइस भी कहा जाता है।
  • अन्य इनपुट डिवाइस की बोर्ड, माउस, जॉयस्टिक प्रकाशीय पेन व स्कैनर, बारकोड रीडर, माइकर, पंच कार्ड रोडर, ऑप्टिकल कॅरेक्टर रीडर, टच स्क्रीन, माइक, स्पीच रिकॉग्निशन सिस्टम, इलेक्ट्रानिक कार्ड रीडर।

#19. माइक्रोसॉफ्ट का सर्च इंजन कोन सा है ?

उत्तर – बिंग( Bing)

व्याख्या: Bing बिंग एक सर्च इंजन है इसका विकास 1 जून 2009 में हुआ।

#20. निम्नलिखित में से कौन सा लॉजिक फेमिली हाई स्पीड आपरेशन के लिए उपयुक्त है ?

उत्तर – E.C.L.

व्याख्या:

  • ECL Full Form – Emitter Coupled Logic.
  • ECL ट्रांजिस्टर से बने सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले लॉजिक गेट्स में से एक को एमिटर कपल्ड लॉजिक या E.C.L. कहते हैं।
  • यह डिजिटल संकेतों को बढ़ाने और संयोजित करने के लिए एक ट्रांजिस्टर आधारित अंतर एंप्लीफायर का उपयोग करता है।
Previous
Finish

Results

अच्छी तैयारी कर रहे हैं आप, शुभकामनाये

फिर से कोशिश करें , कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

Computer से सम्बंधित सभी प्रकार के सवाल इसी पोस्ट में जोड़े जायेंगे इसके लिए वेबसाइट का bell icon को क्लिक करके allow करें ताकि latest update आपको पहले मिलती रहे।

इसके अलावा सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें

Quiz Series

1 . 2013 – 2020 CGPSC Prashno Ka Sankalan

2 . छत्तीसगढ़ में मिट्टियाँ, कृषि एवं पशुपालन से सम्बंधित सवाल-Set-2

3 . छत्तीसगढ़ में मिट्टियाँ, कृषि एवं पशुपालन से सम्बंधित सवाल

4 . Chhattisgarh ka इतिहास quiz-Set-4

5 . Chhattisgarh ka इतिहास Quiz-Set-3

6. Chhattisgarh ka इतिहास Quiz-Set-2

7. Chhattisgarh ka इतिहास quiz

8. छत्तीसगढ़ी काव्य एवं गद्य पर आधारित MCQ

9. छत्तीसगढ़ दर्शनीय स्थल पर आधारित MCQ Set-2

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment