2013-2020 CGPSC Prashno Ka Sankalan

वर्ष 2013 से 20 तक के छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नों का संकलन व्याख्या के साथ दिया जा रहा है। प्रैक्टिस जरूर करें।

जितना ज्यादा आप पुराने वर्ष के प्रश्नो को सोल्वे करेंगे आपको परीक्षा का पैटर्न समझने में हेल्प मिलेगी और 2013-2020 CGPSC Prashno Ka Sankalan –इस क्विज में हमने उत्तर के साथ व्याख्या भी दिया है।

व्याख्या को ध्यान से पढ़े क्युकी नए सवाल वहीं से बन जाते है।

CGPSC का Full Form क्या है ?

इसका फुलफॉर्म है Chhattisgarh Public Service Commission. 

हिंदी में इसे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कहते है। यह छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की संस्था है। यह संस्था विभिन्न सिविल सेवाओं और विभागीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा एवं सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करवाता है।

इसकी स्थापना 03 मई 2001 को की किया गया था। इसका हेडक्वाटर – नार्थ ब्लॉक, सेक्टर – 19, नवा रायपुर, अटल नगर, छत्तीसगढ़ है। CGPSC का मूल विभाग Union Public Service Commission ( UPSC ) है।

इसकी विभागीय वेबसाइट – https://psc.cg.gov.in/ है।

प्रवेश पत्र एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट – online.ecgpsconline.in/ है।

निचे NEXT बटन को click करें और Quiz start करें

Next

#1. दामाखेड़ा निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

उत्तर – कबीर पंथ छत्तीसगढ़ के कबीर पंथियों का तीर्थ स्थल दामाखेड़ा, जिला रायपुर बिलासपुर सड़क मार्ग पर सिमगा से 10 किमी. की दूरी पर एक छोटा सा गाँव है। यह कबीर पंथियों की आस्था का छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा केन्द्र माना जाता है। कबीर साहब के सत्य, ज्ञान और मानवतावादी सिद्धांतों पर आधारित कबीर पंथ का दामाखेड़ा में कबीर पंथ की स्थापना 1903 में कबीर पंथ के 12वें गुरु उग्रनाम साहब ने दशहरा के शुभ अवसर पर की थी।
Next

#2. हिन्दी काव्य में छायावाद के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के कौन से कवि थे?

उत्तर – लोचन प्रसाद पाण्डेय 

मुकुटधर पाण्डेय एक अखिल भारतीय ख्याति के रचनाकार हुए। अपनी रचना कुररी के प्रति से वे हिन्दी साहित्य में छायावाद के जनक माने जाते हैं। जबकि पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय आधुनिक छत्तीसगढ़ के प्रथम कवि है। इन्होंने ही छत्तीसगढ़ी में गद्य लेखन की परम्परा का शुभारम्भ किया है। प्रथम छत्तीसगढ़ी नाटक की शुरुआत पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय के कलिकाल से मानी जाती है। जबकि गजानन माधव मुक्तिबोध (1913-1964:जन्म स्थान- श्योपुर; मध्य प्रदेश) मध्य प्रदेश के एक क्रांतिकारी कवि थे।

Next

#3. लाखड़ी क्या है?

उत्तर -दाल

छत्तीसगढ़ में लाखड़ी दाल की एक किस्म है जो बहुत पौष्टिक होती है, इस कारण इसकी कीमत ज्यादा होती है।

Next

#4. अप्रैल 2013 में छत्तीसगढ़ के किस सीमेण्ट संयन्त्र में आगजनी हुई?

उत्तर – जे के लक्ष्मी 

4 अप्रैल, 2013 को जे के लक्ष्मी सीमेंट फैक्टरी (दुर्ग जिला) के सामने कुछ ग्रामीण शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। प्रकरण के मुताबिक उसी दिन वीरेंद्र कुमार कुर्रे वहाँ पहुँचा और (प्रदर्शन को उग्ररूप दे दिया। इसके नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने फैक्ट्री में अंदर प्रवेश किया और आग लगा दी तथा मौके पर पहुँची पुलिस वाहन को भी जला दिया। विरोध करने पर ASI राजपूत की पिटाई करने लगे तथा बीच बचाव करने पहुँचे पुलिस अफसर विशाल सोम को जलाने का प्रयास करते हुए उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। छत्तीसगढ़ जनसुरक्षा की धारा 8 के तहत प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार साहू वीरेन्द्र कुमार कुर्रे (40 साल) को 4 साल के कारावास तथा 500 रु. के जुर्माने की सजा सुनाई।

Next

#5. छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक जनसंख्या किस आदिवासी समूह की है ?

उत्तर – गोंड 

छत्तीसगढ़ में जनजाति समूह की घोषित संख्या 42 है। प्रदेश में 2011 की जनगणना के अनुसार जनजातियों की जनसंख्या, कुल छत्तीसगढ़ की जनसंख्या का 30.62% (78.22 लाख) है। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक जनसंख्या गोंड आदिवासियों की है, जो कि भारत की भी सबसे बड़ी जनजाति है। गोंड छत्तीसगढ़ के मुख्यतः दक्षिण सहित अधिकांश भागों में निवास करती है। तथा यह द्रविड़ियन कुल की जनजाति है। इनकी मुख्य संपर्की बोली गोंडी है तथा इनमें दूध-लौटावा प्रथा (ममेर-फुफेरे भाई-बहनों की शादी) बहुत प्रचलित है। छत्तीसगढ़ में सबसे कम जनसंख्या बैगा जनजाति की है।

Next

#6. भड़ौनी गीत किस अवसर पर गाया जाता है?

उत्तर – विवाह

छत्तीसगढ़ में लोकगायन की अविछिन्न परम्परा विद्यमान है। लोक गायक परम्परागत गाथाओं, फुटकर गीतों, संस्कारिक गीतों, गीतों एवं पर्वों से जुड़े गीतों का गायन करते हैं। छत्तीसगढ़ के संस्कार गीतों में भड़ौनी/- भड़ैनी गीत विवाह के अवसर पर बारातियों को भोजन के समय हास-परिहास के लिए गाया जाता है तथा सोहर गीत का गायन बच्चों के जन्म के साथ या जन्म से पहले गाया जाने वाला जन्म गीत है।

Next

#7. रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द आश्रम नारायणपुर के संस्थापक हैं ?

उत्तर – स्वामी आत्मानंद

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम, नारायणपुर की स्थापना 1985 में स्वामी आत्मानंद जी ने की। जिसके 5 सेवा केन्द्र अबूझमाड़ के जंगलों में आदिवासी लोगों की सहायता के लिए खोले गये हैं। इस आश्रम का मुख्य उद्देश्य सिर्फ समाज सेवा और हाशिये पर जीवन व्यतीत करने वाले आदिवासियों की निःस्वार्थ सेवा करना है।

Next

#8. छत्तीसगढ़ में निम्नलिखित में से कितने प्रतिशत वन क्षेत्र में सागौन वन हैं ?

उत्तर – 9 प्रतिशत 

सागौन (टेक्टोना ग्रांडिस)– छत्तीसगढ़ में सागौन वन बिखरे हुए छोटे भागों में मिलते हैं। राज्य में सागौन वनों का विस्तार कुल वन क्षेत्र के लगभग 9.42% भाग पर है। प्रदेश के बीजापुर, नारायणपुर के समीप कुरसेल घाटी को सागौन प्रदेश का श्रेष्ठ स्थान माना जाता है। यहाँ का सागौन बर्मा सागौन के श्रेणी का है।

Next

#9. छत्तीसगढ़ के किस जिले में बोरई औद्योगिक क्षेत्र है?

उत्तर  – दुर्ग 

औद्योगिक विकास केन्द्र, बोरई-दुर्ग जिले में स्थित है यहाँ फूड पार्क (खाद्य प्रसंस्करण उद्योग) खोला गया है। दुर्ग जिले के भिलाई में इंजीनियरिंग पार्क भी एवं सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क भी अवस्थित है। औद्योगिक विकास केन्द्र की जिम्मेदारी अब सरकार ने निजी क्षेत्र को सौंपने का निर्णय लिया है। वर्तमान में सबसे ज्यादा औद्योगिक विकास केन्द्र या औद्योगिक क्षेत्र रायपुर जिले में स्थित है।

Next

#10. बलौदाबाजार के पास किस स्थान में अम्बुजा सीमेण्ट प्लांट में 31 जनवरी, 2013 को गम्भीर हादसा हुआ?

उत्तर  – रवान 

31 जनवरी, 2013 को बलौदाबाजार जिले के रवान में अंबुजा सीमेण्ट के प्लांट में जो कंटेनर कुड़ा और राख ले जा रहा था उसके कोलेप्स होने (टकराने) के कारण 5 वर्कर्स उसमें फस गए और उनकी मृत्यु हो गई।

Next

#11. छत्तीसगढ़ में निम्नलिखित में से कौन सा विभाग का जिला स्तर का कोई अधिकारी नहीं है?

उत्तर – संस्कृति 

छत्तीसगढ़ में संस्कृति विभाग का जिला स्तर  पर कोई अधिकारी नहीं होता है , बल्कि मंत्रिपरिषद में संस्कृति मंत्रालय का मंत्री होता है।

Next

#12. छत्तीसगढ़ का राज्य पशु क्या है?

उत्तर  – जंगली भैंसा 

छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु जंगली भैंसा या वन भैंसा (Scientific Name-Bubalus Bubalis) है। वन भैंसा छत्तीसगढ़ के दुर्लभ एवं संकट ग्रस्त वन्य जीवों
में से एक है। जिसके संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने उदन्ती अभ्यारण्य, पामेड़ अभ्यारण्य तथा इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया हुआ है। इनके वास क्षेत्रों/स्थलों में बढ़ते जैविक दबाव के कारण वन भैंसा संकट बढ़ा है। शेर, मानव शिकारी तथा रिंडरपेस्ट नामक बीमारी इनके बड़े शत्रु है।
बायसन के विपरीत वन भैंसे खेतों में प्रवेश कर जाते हैं। हर्ष के दरबारी कवि बाणभट्ट ने बाधंवगढ़ से बस्तर तक के क्षेत्र का विषद वर्णन संस्कृत में लिखे अपने ग्रंथ कादंबरी में किया है तथा उसमें इस क्षेत्र में वन भैंसों की प्रचुरता का वर्णन करते उसे साक्षात मृत्यु का प्रतीक बताया गया है।

Next

#13. 'परेशान करना' के लिए छत्तीसगढ़ में कौन सा मुहावरा है?

Next

#14. छत्तीसगढ़ में निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र कम वर्षा प्राप्त करता है?

उत्तर  – मैकाल रेन्ज 

छत्तीसगढ़ राज्य को भू-आकृतिक दृष्टि से चार भागों में बांटा जा सकता है:-
1. उत्तर का बघेलखण्ड का पूर्वी पठार तथा छोटा नागपुर के पाट पठार प्रदेश
2. छत्तीसगढ़ का मैदान या महानदी बेसिन
3. दण्डकारण्य का दक्षिणी पठार
4. पश्चिम में मैकाल श्रेणी

अर्थात् छत्तीसगढ़ में वर्षा की प्रकृति मानसूनी है तथा वर्षा ऋतु गर्म एवं आर्द्र है। लगभग 90% वर्षा यहाँ दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाओं द्वारा होती है। प्रदेश में औसत वार्षिक वर्षा लगभग 120-125 सेमी. होती है। छत्तीसगढ़ में शिवनाद मैदान के समीपवर्ती भाग और मैकाल श्रेणी के निकट न्यूनतम वर्षा होती है। क्योंकि मैकाल श्रेणी द्वारा इन हवाओं के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करने के कारण यहाँ मानसून हवाओं की स्थिति कमजोर होती है। जिससे कवर्धा एवं उत्तरी राजनांदगाँव के कुछ क्षेत्रों में वृष्टिछाया का प्रभाव उत्पन्न होता है। अर्थात् सबसे कम वर्षा कवर्धा क्षेत्र में और सबसे अधिक वर्षा नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में होती है।

Next

#15. कलचुरी राजवंश की निम्न में से किस शाखा ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सत्ता स्थापित की ?

उत्तर – लहुरी 

लगभग 6 वीं शताब्दी के आसपास मध्य भारत में कलचुरियों का अभ्युदय हुआ। कलचुरियों ने आरंभ में माहिष्मती (महेश्वर, जिला खरगौन, मध्य प्रदेश) को सत्ता का केन्द्र बनाया एवं कालातंर में कलचुरियों की शाखा जबलपुर के समीप त्रिपुरी नामक क्षेत्र में कोकल्ल द्वारा स्थापित की गई। छत्तीसगढ़ में कलचुरियों का प्रादुर्भाव 9वीं सदी में हुआ, प्रारंभ में इनका केन्द्र रतनपुर था, परन्तु बाद में रायपुर एक नवीन केन्द्र के रूप में विकसित हुआ।
मराठों के आगमन के पूर्व तक लगभग सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में कलचुरियों का प्रभुत्व बना रहा। 14 वीं सदी में रतनपुर के कलचुरी वंश की शाखा (लहुरी शाखा) रायपुर में स्थापित हुई। रायपुर शाखा का संस्थापक संभवतः केशवदेव नामक राजा माना जाता है। इस वंश के राजा रामचन्द्र ने रायपुर शहर की स्थापना की, उनके पुत्र ब्रह्मदेव राय के नाम पर इसका नाम- करण हुआ। इस वंश के अंतिम शासक अमरसिंह ने रायपुर पर 1750 ई. तक (मराठों के आगमन तक) शासन किया।

Next

#16. छत्तीसगढ़ की कौन सी महिला सांसद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी?

उत्तर -सरोज पाण्डेय 

2008 में, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की महिला सांसद भाजपा के राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्री सरोज पाण्डेय बनी। इनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड है, कि ये एक साथ एक समय में मेयर, सांसद एवं विधायक (नई विधान सभा-वैशाली नगर से बनी महिला) है।

Next

#17. निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश अधिकारी ने 1818 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रतनपुर से रायपुर स्थानान्तरित की?

उत्तर – मेजर एगन्यू 

कैप्टन एडमन्ड छत्तीसगढ़ का पहला अंग्रेज अधीक्षक था। एडमन्ड की मृत्यु के बाद इस क्षेत्र का प्रभार कर्नल एगन्यू ने लिया तथा वह 1818 से 1825 ई. तक छत्तीसगढ़ का अधीक्षक रहा। इसी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का मुख्यालय/राजधानी रतनपुर से हटाकर रायपुर लाया गया। 1861 को नए प्रांत के रूप में मध्य प्रांत (बरार) का गठन हुआ, इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ को एक संभाग का दर्जा दिया गया।

 

Next

#18. युवागृह घोटुल के युवती सदस्यों की प्रमुख होती है?

उत्तर – बेलोसा

घोटुल, मुड़िया जनजाति की महत्त्वपूर्ण सामाजिक-सांस्कृति संस्था (युवागृह) है। यह अविवाहित मुड़िया लड़के-लड़कियों का मिलनघर है, जहाँ उन्हें सामाजिक-सांस्कृतिक प्रशिक्षण दिया जाता है। मुड़िया लोकगीतों में इसे कुंवारों का राज्य कहा जाता है। घोटुल के लड़कों को चेलिक तथा लड़कियों को मोटियारिन कहा जाता है। वहीं लड़कों के मुखिया को सिरदार एवं लड़कियों की मुखिया को बेलोसा कहा जाता है तथा यहाँ का पंसदीदा गीत रेला है।

Next

#19. हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किस क्षेत्र में आयोग स्थापित करने की घोषणा की?

उत्तर – शालेय शिक्षा 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रायपुर जिले में शालेय शिक्षा आयोग स्थापित करने की घोषणा (2013 में) की थी। शालेय शिक्षा-यह प्रारंभिक शिक्षा न्यूनतम मूलभूत सेवा के अंतर्गत आती है, इसलिए इसको बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। शिक्षा में जनसमुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जिला प्रशासन को विकेन्द्रीकृत करने की दृष्टि से स्कूल शिक्षा का प्रबंधन ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद- जिला पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिकाओं/ नगर निगमों को सौंपा गया है शालेय शिक्षा में गुणात्मक सुधारों की शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 से की गई है। इस शिक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 2001 में पढ़वो- पढ़ावों, स्कूल जावों कार्य योजना की भी शुरुआत की है।

Next

#20. छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित में से किस जिले में सबसे कम वन क्षेत्र है?

उत्तर – जांजगीर -चाम्पा 

प्रकाशक जनसंपर्क विभाग (छत्तीसगढ़ संदर्भ 2014) के अनुसार ( CGPSC इसी स्रोत के आधार पर उत्तर लेता है)-
राज्य का वन क्षेत्र – 59772 वर्ग किमी.
वन क्षेत्र प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का – 44.2%
देश के कुल वनों में छत्तीसगढ़ का हिस्सा – 12.2%
सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला जिला – सरगुजा
सर्वाधिक वन घनत्व वाला जिला – दंतेवाड़ा
न्यूनतम वन क्षेत्रफल/वन घनत्व वाला जिला – जांजगीर-चांपा

Next

#21. डॉ. रमेश चन्द्र मेहरोत्रा किस विषय के विद्वान थे?

उत्तर – भाषा विज्ञान

डॉ. रमेश चंद्र मेहरोत्रा का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 1934 में हुआ था। वे भारत के भाषा वैज्ञानिक एवं हिन्दी साहित्यकार थे। वे 1966 से ही रायपुर में प्रोफेसर के पद पर बने रहे एवं वहीं रहने लगे। उनका हाल ही में (2015) में निधन हुआ है।

Next

#22. छत्तीसगढ़ में देश का लगभग कितने प्रतिशत तेंदू पत्ता उत्पन्न होता है?

उत्तर – 20 प्रतिशत 

वनों से अनेक प्रकार के संसाधन प्राप्त होते हैं, जिन्हें मोटे तौर पर मुख्य वनोपज और गौंण वनोपज के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। अनेक वनोपज कानूनन राष्ट्रीयकृत घोषित है, जिनके दोहन का अधिकार शासन को है। वनोपज आधारित उद्योगों में तेन्दू पत्ता आधारित बीड़ी उद्योग मुख्यतः बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा, बस्तर, कांकेर जिले में है। उल्लेखनीय है, कि सम्पूर्ण देश के कुल तेन्दू पत्ता उत्पादन का 17% (लगभग 20%) छत्तीसगढ़ राज्य से मिलता है। प्रदेश के वनों में सवई घास प्राकृतिक रूप से मिलती है तथा साल बीज, तेन्दु पत्ता, हर्रा गोंद राष्ट्रीकृत लघु वनोपज है।

 

Next

#23. जनवरी 1858 में रायपुर में हुए सिपाही विद्रोह के नेता थे ?

उत्तर – हनुमान सिंह 

1857 की क्रांति एवं वीर नारायण सिंह के बलिदान से प्रभावित होकर रायपुर सैनिक टुकडों के तीसरी सेना के मेग्जीनलश्कर हनुमान सिंह ने जनवरी 1858 में विद्रोह कर दिया और मेजर सिडबेल की हत्या कर दी। अंग्रेजो ने विद्रोह का दमन कर राजद्रोह के आरोप में अनेक लोगों को मृत्युदण्ड दिया। हनुमान सिंह बचकर फरार हो गए, उन्हें छत्तीसगढ़ का मंगल पाण्डेय कहा जाता है।

Next

#24. देश के कोयले का लगभग कितना प्रतिशत भण्डार छत्तीसगढ़ में है?

उत्तर – 18 प्रतिशत 

प्रदेश में कोयले का अनुमानित भण्डार 52.533 बिलियन टन है। जो देश के कुल भण्डार का 17.42% है। कोयले के भण्डार की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का देश में झारखण्ड और उड़ीसा के बाद तीसरा स्थान है। छत्तीसगढ़ में कोयला गोंडवाना युग के चट्टानों में पाया जाता है, यहाँ प्राप्त ज्यादातर कोयला बिटुमिनस एवं कुछ लिग्नाइट श्रेणी का है। प्रदेश के खनिज राजस्व में सर्वाधिक योगदान (लगभग 58.3%) कोयले का है। राज्य में कोयले की खाने कोरबा (सर्वाधिक), कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर तथा रायगढ़ जिलों में स्थित है।

Next

#25. गोंचा पर्व किस माह में मनाया जाता है?

उत्तर – आषाढ़

बस्तर में प्रसिद्ध रथ यात्रा को गोंचा कहा जाता है, यह बस्तर का महत्त्वपूर्ण पर्व या आयोजन है तथा इसका आयोजन आषाढ़ शुक्ल पक्ष में होता है।

Next

#26. छत्तीसगढ़ में किस स्थान में संगीत विश्वविद्यालय स्थापित है?

उत्तर – खैरागढ़ 

इंदिरा कला एवं संगीत विश्व- विद्यालय– राजनांदगाँव जिले के खैरागढ़ में 1956 में इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह भारत ही नहीं सम्पूर्ण एशिया में संगीत विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना खैरागढ़ के राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपनी संगीत प्रेमी पुत्री इंदिरा के नाम पर की थी। यह विश्वविद्यालय राजा वीरेन्द्र बहादुर एवं रानी पद्मावती के महल में स्थित है, यहाँ संगीत और ललित कलाओं की शिक्षा दी जाती है। इस विश्वविद्यालय में हिंदुस्तानी तथा कर्नाटक शैली के गायन, वादन, नृत्य, चित्रकला, लोक- संगीत आदि विधाओं में उपाधि एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाये जाते हैं। इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय छत्तीसगढ राज्य का पहला विश्वविद्यालय भी है।

Next

#27. कबीरधाम जिले में किस खनिज के उत्पादन की सम्भावना है?

उत्तर – लौह अयस्क 

कवर्धा (कबीरधाम) जिले में लौह अयस्क के उत्पादन की संभावना एकलामा क्षेत्र में है, जबकि कवर्धा जिले से बॉक्साइट का उत्पादन बोदई, दलदली, केशमारदा, मुंडादादर एवं समसेटा से हो रहा है। कबीरधाम से चूना पत्थर का भी उत्पादन होता है।
जबकि हीरा उत्पादन की संभावना गरियाबंद और बस्तर (तोकापाल क्षेत्र) जिलों में है। अभ्रक का उत्पादन बस्तर, सरगुजा, जशपुर एवं रायपुर से हो रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक कोयले का उत्पादन कोरबा से तथा सबसे अधिक लौह अयस्क का उत्पादन दन्तेवाड़ा जिले (बैलाडिला) से हो रहा है।

Next

#28. छत्तीसगढ़ में निम्न में से लगभग कितने प्रतिशत वन क्षेत्र में साल वन है ?

उत्तर – 40 प्रतिशत 

साल वन (शोरिया रोवस्टा)– छत्तीसगढ़ अपने साल वनों के लिए प्रसिद्ध है। सम्पूर्ण प्रदेश मुख्यतः साल वनों का ही क्षेत्र है। साल को प्रदेश का राजकीय वृक्ष घोषित किया गया है। साल की लकड़ी से रेलवे स्लीपर भी बनाये जाते हैं। राज्य के लगभग 40.56% वन साल वृक्ष प्रधान वन है। साल वन बिलासपुर, गरियाबंद, पूर्वी एवं मध्य बस्तर, कोरिया, कोरबा, सरगुजा, जशपुर में है। बस्तर को साल वनों का द्वीप कहा जाता है तथा बस्तर के कोमलनार एवं मंगनार क्षेत्र के ऊँचे साल वृक्ष नेपाल के तराई साल के समान माने जाते हैं।

Next

#29. किस पारम्परिक छत्तीसगढ़ी लोकगीत में गंगा का नाम बार-बार आता है?

उत्तर – भोजली गीत

प्रमुख छत्तीसगढ़ी पर्व गीतों में गाये जाने वाला भोजली गीत– भोजली पर्व पर भोजली को विसर्जित करने के लिए जाते समय गाया जाता है। इसमें गंगा का नाम बार-बार आता है। भोजली का प्रसिद्ध गीत है “ओ देवी गंगा, लहर तुरंगा” सुआ एक विशेष पर्व गीत है, जो नृत्य के साथ गाया जाता है। जबकि पंथी सनातनी जाति का परम्परागत नृत्य गीत है।

Next

#30. जेठऊनी किस माह में मनाते हैं?

Next

#31. छत्तीसगढ़ के किस जिले में रेशम उद्योग नहीं है?

उत्तर – कवर्धा 

रेशमी वस्त्र कोसा के लिए चांपा, रायगढ़ और कोरबा क्षेत्र देशभर में विख्यात है। दण्डकारण्य क्षेत्र (बस्तर आदि) में रैली प्रजाति का टसर कोसा प्रचुर मात्रा में होता है। प्रदेश में रेशम उद्योग के लिए परियोजना आधारित विकास प्रक्रिया अपनाते हुए ‘soil to silk’ नामक परियोजना चलाई जा रही है। रेशम उद्योग के विकास के लिए पूर्व बिलासपुर संभाग के जिलों में जापान बैंक फॉर इण्टरनेशनल को-ऑपरेटिव के सहयोग से छत्तीसगढ़ रेशम परियोजना प्रारंभ की गई है। जांजगीर-चांपा व कोरबा का कोसा उत्पादन विश्व- विख्यात है तथा यहाँ कपड़ो का उत्पादक हथकरघा द्वारा होता है। कवर्धा में रेशम उद्योग नहीं है।

Next

#32. छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित किस जिले में सबसे अधिक वन क्षेत्र है?

उत्तर  – सरगुजा 

छत्तीसगढ़ राज्य वनों की दृष्टि से सम्पन्न राज्य है। राज्य के 44.21% क्षेत्रफल (59,772 वर्ग किमी.) पर वन स्थित है। यहाँ मुख्यतः उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं। देश के कुल वनों में छत्तीसगढ़ का हिस्सा लगभग 12.2% है। सर्वाधिक वन क्षेत्रफल तथा वन घनत्व वाले जिले क्रमश: सरगुजा एवं दंतेवाड़ा है जबकि न्यूनतम वन क्षेत्रफल तथा वन घनत्व वाला जिला जांजगीर-चांपा है। यद्यपि यह जानकारी प्रकाशक जन संपर्क विभाग (छत्तीसगढ़-2014) के अनुसार (CGPSC-इसी स्रोत के आधार पर उत्तर लेता है) है जबकि आयुक्त भू-अभिलेख के अनुसार यह जानकारी बिल्कुल अलग है।

Next

#33. छत्तीसगढ़ में किस जिले में आदिवासी जनसंख्या का प्रतिशत सबसे अधिक है?

Next

#34. बाँस की निम्नलिखित में से कौन सी प्रजाति छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक पाई जाती है?

उत्तर – लाठी बाँस 

आर्थिक दृष्टि से बाँस का विशेष स्थान है। बाँस से लुग्दी, कागज, घर, टोकरी, सूपा, झाडू, टट्ता, चटाई आदि बनाये जाते हैं। प्रदेश के वनोपज से प्राप्त कुल आय में से 20% योगदान बाँस का है।
प्रदेश में मुख्यतः रायगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, बस्तर, कोण्डागाँव, नारायणपुर, जशपुर, रायपुर, सरगुजा, सूरजपुर तथा बलरामपुर बाँस वन पाये जाते हैं यहाँ मुख्यतः नर बाँस (लाठी बाँस) ही प्राप्त होते हैं। बस्तर संभाग में बाँस के लगभग 80 प्रजातियाँ मिलने का अनुमान है। यद्यपि बैनेट एवं गौर के सर्वे के अनुसार 9 प्रजातियों की ही पुष्टि हो सकी है।

Next

#35. देश के लौह अयस्क भंडार का लगभग कितना प्रतिशत छत्तीसगढ़ में उपलब्ध है ?

उत्तर – 18 .5 प्रतिशत 

छत्तीसगढ़ में मुख्यत: कैम्ब्रियन पूर्व युग की चट्टनों की तहों से लोहा प्राप्त होता है। यहाँ मुख्यतः हेमेटाइट किस्म का लोहा मिलता है। प्रदेश का लगभग 2.73 बिलियन टन लौह अयस्क भण्डार है, जो देश का लगभग 18.67% है। 2013-14 में देश के लौह अयस्क उत्पादन में छत्तीसगढ़ का लगभग 19.78% के
साथ देश में दूसरा स्थान था।

राज्य में लौह अयस्क दन्तेवाड़ा (बैलाडिला), नारायणपुर (छोटे डोंगर), कांकेर (रावघाट, चारगांव , मेटबादेली, हाहालद्दी ), राजनांदगाव (बोरिया टिस्बू ) एवं बालोद (दल्लीराजहरा) में प्राप्त होता है।

Next

#36. निम्नलिखित में से कौन सा आभूषण गला (neck) में पहनते हैं?

उत्तर – सुतिया

शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहने जाने वाले छत्तीसगढ़ के परंपरागत आभूषण-
गले के आभूषण – सूंता, पुतरी, कलदार, सुर्रा संकरी, तिलरी, हमेल, हँसली, दुलरी, एवं सुतिया, आदि।
कलाई एवं बाजू के आभूषण – चूड़ी, कड़ा, हरैया, बनुरिया, ककनी, पटा, पहुंची, ऐठी, बहुंटा, नांगमोरी (बाजू में) आदि।
कान के आभूषण – झुमका, ढार, तरकी, खिनवां, करनफूल, बारी, फूलसंकरी, लुरकी, लवंग फूल, खूंटी एवं तिटरी आदि।
कमर के आभूषण – भारी और बड़े चौड़े कमरबंध-करधन या करधनी, कौड़ी के आभूषण आदि।

Next

#37. छत्तीसगढ़ में जूट उद्योग किस स्थान पर है?

उत्तर  – रायगढ़ 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ मोहन जूट मिल (एकमात्र) स्थित है। यह पहले बंद थी जिसे पुनः शुरू किया गया है।

 

Next

#38. नांगमोरी शरीर के किस अंग का आभूषण है?

उत्तर – भुजा

शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहने जाने वाले आभूषण, छत्तीसगढ़ में परंपरागत तरीके से पहने जाते हैं। जिसमें नांगमोरी बाजू में भुजा में पहना जाने वाला आभूषण है।

Next

#39. बहादुर कलारिन की माची निम्नलिखित में से क्या है?

उत्तर – प्राचीन स्मारक

कलार समाज का पौराणिक इतिहास है। समाज के लोग देवाधिदेव भगवान शंकर को अपना ईष्ट देव मानते हैं। इसी वंश/समाज की एक बहादुर महिला कलावती का स्मारक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिलें में चिरचारी में ‘बहादुर कलारिन की माची’ नाम से स्थापित है। मध्यकाल में कलावती ने हैहैयवंशी राजा के
सामने घुटने नहीं टेके और अपनी अंतिम साँस तक मनचलों और बड़े-बड़े सूबेदारों से अकेली लड़ती रही। लोगों ने उसे चंडी माँ का अवतार माना है।

Next

#40. जनवरी 2013 में छत्तीसगढ़ के किस स्थान पर सड़क चौड़ीकरण के लिए मकान और दुकानें तोड़ी गई?

उत्तर  – बागबहरा 

छत्तीसगढ़ PWD के विभाग द्वारा जनवरी, 2013 में बागबहरा कोटबा रोड के चौड़ीकरण (1 से 14/213.00 KM) के लिए मकान और दुकानें तोड़ी गई। यह रोड रायपुर जिले में है।

Next

#41. छत्तीसगढ़ के निम्न में से किस जिले में टिन की खदानें है ?

उत्तर – दंतेवाड़ा 

टिन की प्राप्ति केसेटेराइट अयस्क द्वारा होती है। रक्षा क्षेत्र में उपयोगी टिन धातु का उपयोग मिश्रित धातु बनाने, लोहे की चादरों पर जंग रोधी परत लगाने, बर्तन उद्योग, अस्त्र-शस्त्र उद्योग, पेंट उद्योग एवं कपड़ों को रंगने में भी होता है। देश का एकमात्र टिन अयस्क उत्पादक राज्य छत्तीसगढ़ है। यहाँ टिन का लगभग 32.62 मि.टन भण्डार है, जो देश के भण्डार का 37.69% है।

इसका उत्खनन छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम द्वारा किया जा रहा है। राज्य में टिन अयस्क सुकमा जिले के गोविंदपाल, चितलनार एवं कोंटा तथा दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा, तोंगपाल, बचेली एवं कटेकल्याण में पाया जाता है। BARC की सहायता से रायपुर में 2 टन वार्षिक क्षमता का संयंत्र लगाया गया है। भारत मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से टिन आयात करता है।

Next

#42. निम्नलिखित में से कौन सा जिला, वर्ष 2012 में गठित जिलों में से नहीं है?

Finish

Results

-

आपकी तैयारी अच्छी चल रही है लगातार अपने ज्ञान को बढ़ाते रहें सफलता आपको निश्चित मिलेगी।

एक बार फिर से कोशिश करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें

Quiz Series

1 . Computer Quiz

2 . छत्तीसगढ़ में मिट्टियाँ, कृषि एवं पशुपालन से सम्बंधित सवाल-Set-2

3 . छत्तीसगढ़ में मिट्टियाँ, कृषि एवं पशुपालन से सम्बंधित सवाल

4 . Chhattisgarh ka इतिहास quiz-Set-4

5 . Chhattisgarh ka इतिहास Quiz-Set-3

6. Chhattisgarh ka इतिहास Quiz-Set-2

7. Chhattisgarh ka इतिहास quiz

Quiz का पैटर्न पसंद आये तो कमेंट्स करें और इस क्विज को शेयर करें,

एवं इससे सम्बंधित कोई सुझाव या कोई त्रुटि दिखे तो निचे कमेंट जरूर करें।

CGPSC, CGvyapam, MPPSC एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment