रबीन्द्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार

यदि आप अपनी सभी  गलतियों के लिए दरवाजे बंद कर देंगे, तो सच्चाई भी आप तक आनी बंद हो जाएगी।

मित्रता की गहराई परिचय की लंबाई पर निर्भर नहीं करती।

जिस तरह घोंसला सोती हुई चिड़िया को आश्रय देता है, उसी तरह मौन तुम्हारी वाणी को आश्रय देता है।

प्रसन्न रहना बहुत सरल है, लेकिन सरल होना  बहुत कठिन है।

आस्था वो पक्षी है जो भोर के अँधेरे में भी उजाले को महसूस करता है।

अगर आप खड़े होकर सिर्फ पानी को देखोगे तो आप समुद्र पार नहीं कर सकते।

जो मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में कह नहीं सकता, उसी को क्रोध अधिक आता है।

सच्चा प्रेम व्यक्ति को  स्वतंत्रता देता है। अधिकार का दावा  नहीं करता है।

हमारे अन्तर मन में यदि प्रेम न जाग्रत हो, तो विश्व हमारे लिए  कारागार ही है।

Swami  Vivekananda  Quotes