आज का विषय है Madhya Pradesh Ke Pramukh Vyaktitva, महान व्यक्तित्व से सम्बंधित सवालों में जन्म, निवास एवं क्षेत्र से सम्बंधित सवाल पूछे जाते है, आज का विषय इसी पे आधारित है. चलिए शुरू करते है आज का विषय।
मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व
तानसेन

- मुगल शासक अकबर के नौरत्नों में से एक थे।
- संगीत सम्राट तानसेन का जन्म 1506 ई. में ग्वालियर के बेहात नामक ग्राम में हुआ था।
- इनके बचपन का नाम रामतनु पांडे था और इन्होंने अपने गुरु मुहम्मद गौस से संगीत में निपुणता प्राप्त की थी।
- तानसेन ने संगीतसार, संगीत रामामाल, ध्रुपद गायन शैली, दीपकुराग, रागदरबारी, मेघ मल्हार, मियाँ की मल्हार आदि का सृजन किया था। 1569 ई. में आगरा के समीप इनका निधन हो गया।
- इनकी स्मृति में ग्वालियर में तानसेन का मकबरा निर्मित किया गया है।
प्रभास जोशी

- मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पत्रकार एवं लेखक प्रभास जोशी का जन्म 15, जुलाई, 1936 को सीहोर जिले के आष्टा में हुआ था।
- इन्होंने इंदौर से प्रकाशित नई दुनिया और जनसत्ता समाचार पत्र के संपादन का कार्य किया।
- 5 नवम्बर, 2009 को इनका निधन हो गया।
- वर्ष 2013 से इनकी स्मृति में मध्य प्रदेश राजकीय खेल पुरस्कार प्रारम्भ किया गया है।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर

- भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को इन्दौर (महू) में हुआ था।
- वर्ष 1936 में स्वतंत्र मजदूर पार्टी की स्थापना की थी था 29 अगस्त, 1947 को संविधान की मसौदा समिति का अध्यक्ष चुना गया।
- कास्ट इन इंडिया, एनहिलेशन ऑफ कास्ट, द बुद्धा और कार्ल मार्क्स उनकी प्रसिद्ध पुस्तकें हैं।
- 6 दिसम्बर 1956 को इनका निधन हो गया।
- वर्ष 1990 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया तथा उन्हें आधुनिक मनु की संज्ञा प्रदान की गई।
विष्णु श्रीधर वाकणकर

- प्रदेश के प्रमुख पुरातत्वविद् एवं इतिहासकार विष्णु श्रीधर वाकणकर (हरिभाऊ) का जन्म 4 मई, 1919 को नीमच जिले में हुआ था।
- इन्होंने वर्ष 1957-58 में भीमबेटका की खोज की थी।
- इनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्मश्री पुरस्कार वर्ष 1975 में प्रदान किया गया।
शंकर दयाल शर्मा

- भारत के 9वें राष्ट्रपति का जन्म भोपाल में 19 अगस्त, 1918 को हुआ था।
- इन्होंने वर्ष 1942 में महात्मा गाँधी के साथ भारत छोड़ो आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- इसके अतिरिक्त वर्ष 1952-1956 तक भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री तथा वर्ष 1992-1997 तक राष्ट्रपति रहे।
- 26 दिसम्बर, 1999 को इनका निधन हो गया।
कैलाश सत्यार्थी
- बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं बाल श्रम के विरुद्ध संघर्ष करने वाले कैलाश सत्यार्थी का जन्म 11 जनवरी, 1954 को विदिशा में हुआ था।
- बचपन बचाओ आन्दोलन की शुरुआत वर्ष 1980 में की।
- इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यौन शोषण और बाल तस्करी के उन्मूलन के लिए कार्य कर रहे हैं।
- वर्ष 2014 में इन्हें नोबेल शान्ति पुरस्कार प्रदान किया गया है।
इसे भी अवश्य पढ़ें – मध्य प्रदेश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी
रमेश चन्द्र लहोटी
- सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश चन्द्र लहोटी का जन्म 1 नम्बर, 1940 को गुना में हुआ था।
- इन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के 35वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में वर्ष 2004 से वर्ष 2005 तक सेवा प्रदान की।
जे.एस. वर्मा
- सर्वोच्च न्यायालय के 27वें मुख्य न्यायाधीश एवं भूतपूर्व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष थे।
- इनका जन्म 18 जनवरी, 1933 को सतना जिले में हुआ था।
- वर्ष 1986 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा 25 मार्च, 1997 से 17 जनवरी, 1998 तक सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे।
- 22 अप्रैल 2013 को इनका निधन हो गया।
वराहमिहिर
- महान ज्योतिषाचार्य एवं खगोल शास्त्री वराह मिहिर का जन्म पाँचवीं शताब्दी में उज्जैन के निकट कपित्थ (कायथा) नामक स्थान पर हुआ था।
- इन्होंने पंचसिद्धान्तिका, बृहज्जातकम, लघुजातक, वृहत्संहिता आदि पुस्तकों का सृजन किया था।
- वराहमिहिर ने सर्वप्रथम सूर्य सिद्धान्त प्रतिपादित किया था।
रघुराम राजन

- रघुराम राजन जी भारतीय अर्थशास्त्री एवं भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रहे ।
- रघुराम राजन का जन्म 3 फरवरी, 1963 को भोपाल में हुआ था।
- वर्ष 2003-06 तक अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के निदेशक तथा वर्ष 2013-16 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे ।
- सेविंग कैपिटलिज्म फ्रॉम कैपिटललिस्ट तथा फाल्ट लाइन्स हाउ हिडेन फैक्टर्स स्टिल थ्रेटेन्स व वर्ल्ड इकोनॉमी इनकी प्रसिद्ध पुस्तकें हैं।
चन्द्रशेखर आजाद
- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को अलीराजपुर जिले के भावरा नामक गाँव में हुआ था।
- वर्ष 1921 में 14 वर्ष की आयु महात्मा गाँधी के असहयोग आन्दोलन में से जुड़े।
- वर्ष 1922 में हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य बने और 1 अगस्त, 1925 को काकोरी कांड का षड्यन्त्र रचा।
- 27 फरवरी, 1931 को अल्फ्रेड पार्क, इलाहाबाद में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष में स्वयं के पास बची अंतिम गोली मारकर शहीद हो गए।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उनके सम्मान में उनकी जन्म स्थली भावरा का नाम वर्ष 2011 में चन्द्रशेखर आजाद नगर किया गया।
अनिल काकोदकर
- भारतीय परमाणु भौतिक वैज्ञानिक एवं यांत्रिक अभियन्ता अनिल काकोदर का जन्म 11 नवम्बर, 1943 को बड़वानी जिले में हुआ था।
- वर्ष 1996 से वर्ष 2000 तक भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र के निदेशक तथा वर्ष 2009 तक भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहे।
- उन्हें वर्ष 1998 में पद्मश्री, वर्ष 1999 में पद्म विभूषण तथा वर्ष 2009 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
नरेन्द्र कृष्ण कर्मकार
- महान भारतीय गणितज्ञ नरेन्द्र कृष्ण कर्मकार का जन्म वर्ष 1957 को ग्वालियर में हुआ था।
- इन्होंने करमरमर कुलन विधि तथा गणित के इल्गोरेथिम सूत्र का प्रतिपादन किया था।
डॉ. हरिसिंह गौर
- प्रदेश के ख्याति प्राप्त शिक्षा शास्त्री एवं समाज सुधारक डॉ. हरिसिंह गौर का जन्म 26 नवम्बर, 1870 को सागर जिले में हुआ था।
- वे भारतीय संविधान सभा के सदस्य, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा नागपुर विश्वविद्यालय के उपकुलपति भी रहे।
- इन्होंने 18 जुलाई, 1946 को मध्य प्रदेश के प्रथम विश्वविद्यालय की स्थापना सागर जिले में की थी।
- इन्होंने द स्टेपिंग वेस्टवर्ड’ एण्ड अदर पोएम्स, रेमंड टाइम, सेवेनलाईव्ज (उपन्यास), व लॉ आफ ट्रांसफर इन ब्रिटिश इंडिया तथा बौद्ध धर्म पर आधारित द स्पिरिट ऑफ बुद्धिज्म की रचना की थी।
Madhya Pradesh Ke Pramukh Vyaktitva
सैय्यद हैदर रजा
- प्रसिद्ध चित्रकार सैय्यद हैदर रजा का जन्म 22 फरवरी, 1922 को मंडला में हुआ था। ला टेरे, सौराष्ट्र और तपोवन इनकी प्रसिद्ध चित्रकृतियाँ हैं।
- इन्हें वर्ष 1981 में पद्मश्री एवं कालीदास सम्मान तथा वर्ष 2007 में पद्मभूषण प्रदान किया गया।
- 5 अप्रैल, 2002 को पेरिस (फ्रांस) में इनका निधन हो गया।
मकबूल फिदा हुसैन
- अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का जन्म 17 सितम्बर, 1915 को पंढरपुर, महाराष्ट्र में हुआ था, किन्तु इन्होंने इंदौर में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और इसे अपनी कर्मस्थली बनाया।
- इन्होंने वर्ष 1947 में द प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप ऑफ बॉम्बे की स्थापना की थी।
- इन्हें वर्ष 1955 में पद्मश्री तथा वर्ष 1973 में पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया गया था।
- 9 जून 2011 को इनका निधन लंदन के रॉयल ब्राम्पटन अस्पताल में हुआ।

- प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निदेशक एवं अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म 1 सितम्बर, 1923 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुआ था।
- वर्ष 1943-44 में इप्टा संस्था का गठन, वर्ष 1959 में हिन्दुस्तान थियेटर की स्थापना तथा आगरा बाजार (1954), चरणदास चोर (1975) और माटी की गाड़ी आदि कृतियों का सृजन किया।
- हबीब तनवीर को वर्ष 1969 में नाट्य अकादमी पुरस्कार, वर्ष 1983 में पद्मश्री और वर्ष 2002 में पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया गया।
- भोपाल में 8 जून, 2009 को इनका निधन हो गया।
बाबा डिके
- प्रसिद्ध रंगकर्मी बाबा डिके का जन्म 7 जून, 1919 को नीमच में हुआ था।
- वर्ष 1942 में इन्होंने भारत छोड़ो आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने नाटकों, लेखन एवं रंगकर्म के माध्यम से जनजागृति का कार्य किया।
- वर्ष 1955 में इन्होंने नाट्य आरती की स्थापना की और सर्वप्रथम अखण्ड ताण्डव के नाट्य लेखन से अपने कैरियर की शुरुआत की थी।
बंशी कोल
- प्रसिद्ध रंगकर्मी बंशी कोल का जन्म 23 अगस्त, 1949 को (श्रीनगर जम्मू-कश्मीर) में हुआ था, किन्तु इन्होंने मध्य प्रदेश को अपनी कर्मस्थली बनाया और भारतीय नाट्य मंच के माध्यम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर में विशेषज्ञता प्राप्त की।
- वर्ष 1984 में इन्होंने रंग विदूषक की स्थापना की।
- इन्हें वर्ष 2014 में पद्मश्री तथा वर्ष 2016-17 में मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा कालीदास सम्मान प्रदान किया गया।
आशा भोंसले

- प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले का जन्म 8 सितम्बर 1933 को इंदौर में हुआ था।
- वर्ष 1948 में इन्होंने सावन आया (फिल्म-चुनरिया) से अपने कैरियर की शुरुआत की और 15 भारतीय भाषाओं में लगभग 16,000 से अधिक गीत गाने का रिकार्ड बनाया।
- वर्ष 2000 में इन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
जावेद अख्तर

- प्रतिष्ठित गजलकार एवं कथा लेखक जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी, 1945 को ग्वालियर में हुआ था।
- सर्वप्रथम इन्होंने फिल्म जंजीर में पटकथा लेखक के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की थी।
- इन्हें वर्ष 1999 में पद्मश्री, वर्ष 2007 में पद्मभूषण तथा वर्ष 2004-05 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया।
जया बच्चन

- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर में हुआ था।
- अपने कैरियर की शुरुआत 1971 में इन्होंने गुड्डी फिल्म से की थी।
- इन्हें 7 बार फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एवं सहायक अभिनेत्री के रूप में तथा 4 बार अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया गया है।
- इसके अतिरिक्त वर्ष 1992 में पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया।
ओमप्रकाश चौरसिया
- प्रसिद्ध संतूर वादक ओम प्रकाश चौरसिया का जन्म 15 दिसम्बर, 1946 को भोपाल में हुआ था।
- इन्होंने मधु कालीन नामक संस्था की स्थापना तथा संगीत रस-परंपरा और विचार पुस्तक का सृजन किया था।
- 5 मार्च, 2017 को भोपाल में इनका निधन हो गया।
अशोक कुमार (दादा मुनि)

- फिल्म अभिनेता अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर, 1911 को खण्डवा जिले में हुआ था।
- दादा मुनि ने फिल्म नैया से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत की थी।
- इन्हें वर्ष 1962 और वर्ष 1968 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म फेयर पुरस्कार, वर्ष 1988 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार तथा वर्ष 1999 में पद्मभूषण पुरस्कार प्रदान किया गया था।
- 10 दिसम्बर 2001 को इनका निधन हो गया।
किशोर कुमार

- प्रसिद्ध पार्श्व गायक किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 को खण्डवा में हुआ था।
- इनका वास्तविक नाम आभास कुमार गांगुली था।
- वर्ष 1946 में इन्होंने फिल्म शिकारी से अपने कैरियर की शुरुआत की थी।
- किशोर कुमार को 8 बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए फिल्म फेयर से सम्मानित पुरस्कार किया गया।
- 13 अक्टूबर, 1987 को मुम्बई में इनका आकस्मिक निधन हो गया।
लता मंगेशकर

- स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इन्दौर में हुआ था।
- वर्ष 1942 में इन्होंने कोरस फिल्म में गीत गाकर अपने कैरियर की शुरुआत की थी।
- वर्ष 1974 में इनका नाम विश्व में सर्वाधिक गीत गाने वाली गायिका के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया।
- इन्हें वर्ष 1969 में पद्मभूषण, वर्ष 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, वर्ष 1999 में पद्म विभूषण तथा वर्ष 2011 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
- 6 फरवरी, 2022 को मुम्बई में इनका निधन हो गया।
उस्ताद अमीर खाँ
- इंदौर घराने के ख्याल एवं तराना शैली के प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद अमीर खाँ का जन्म वर्ष 1912 को इंदौर में हुआ था।
- इनकी स्मृति में प्रतिवर्ष उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत अकादमी के सहयोग से इंदौर में अमीर खाँ संगीत समारोह आयोजित किया जाता है।
कुमार गंधर्व
- कुमार गंधर्व का जन्म 8 अप्रैल, 1924 को धारवाड़ (कर्नाटक) में हुआ था, किन्तु इन्होंने देवास जिले को अपनी कर्मस्थली बनाया।
- कुमार गंधर्व का वास्तविक नाम शिवपुत्र सिद्धरमैय्या कोमकली था।
- इन्होंने मालवी लोक गीतों के रूप में कबीर की रचनाओं को आधार बनाया और महात्मा गाँधी के जीवन दर्शन पर आधारित गाँधी मल्हार प्रस्तुत किया था।
बेगम असगरी बाई
- प्रसिद्ध ध्रुपद गायिका असगरी बाई का जन्म वर्ष 1918 में छतरपुर जिले के अन्तर्गत बिजावर रियासत में हुआ था।
- इन्हें वर्ष 1990 में पद्मश्री, वर्ष 1985 में तानसेन सम्मान और वर्ष 1986 में शिखर सम्मान प्रदान किया गया।
- 29 अगस्त, 2006 को टीकमगढ़ में इनका निधन हो गया।
गुलाम हुसैन खान
- वर्ष 1927 में इंदौर में प्रसिद्ध सितारवादक गुलाम हुसैन खान का जन्म हुआ था।
- इन्हें सितार पर ख्याल, ठुमरी, दादरा एवं ध्रुपद गायन शैली में निपुणता प्राप्त थी।
- इनके सितार वादन की कला को बीनकार बाजल की संज्ञा प्रदान की गई।
पंडित कृष्णराव

- ग्वालियर संगीत घराने के श्रेष्ठ संगीतकार पंडित कृष्णराव का जन्म 26 जुलाई, 1893 को ग्वालियर में हुआ था।
- इन्होंने संगीत सार, सरगम, संगीत प्रवेश, जलतरंगवादन, संगीत अपाप संचारी आदि की रचना की थी।
- वर्ष 1973 में इन्हें पद्मभूषण पुरस्कार प्रदान किया गया था ।
- वर्ष 1983 में इनका निधन हो गया।
उस्ताद अलाउद्दीन खाँ

- प्रसिद्ध सरोद वादक अलाउद्दीन खाँ ने मैहर (सतना) को अपनी कर्मस्थली बनाया और मैहर वाद्य (बैंड) की स्थापना की थी।
- इनके निवास स्थल मदीना भवन को संगीत की तीर्थ स्थली के रूप मे जाना जाता है।
- मध्य प्रदेश सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रतिवर्ष इनके सम्मान में अलाउद्दीन खाँ संगीत समारोह मैहर में आयोजित किया जाता है।
उस्ताद हाफिज अली खाँ

- ग्वालियर घराने से सम्बंधित प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद हाफिज खाँ का जन्म 1892 ई. को ग्वालियर में हुआ था।
- इनके संगीत गायन में ध्रुपद, ख्याल और ठुमरी का सम्मिश्रण होता था।
- वर्ष 1960 में इन्हें संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार पद्मभूषण पुस्कार प्रदान किया गया।
FAQ
प्रसिद्ध संगीत सम्राट तानसेन के बचपन का नाम क्या था ?
रामतनु पांडे
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म मध्य प्रदेश के किस जिले में हुआ था ?
इंदौर
प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद अमीर खा किस संगीत घराने से सम्बंधित थे ?
इंदौर घराना
प्रसिद्ध पार्श्व गायक किशोर कुमार का जन्म किस जिले में हुआ था ?
खण्डवा
भारतीय परमाणु भौतिक वैज्ञानिक अनिल काकोदकर मध्य प्रदेश के किस जिले से सम्बंधित है ?
बड़वानी
CGBIGUL का ONELINK जिसमें आपको सभी जानकारी एक ही पेज में मिल जायेगा।
इसके अलावा सभी विषयो को ध्यान में रखकर प्रश्नोत्तरी की सीरीज तैयार की गई है इसे भी जरूर देखें।
आज के पोस्ट से सम्बंधित कोई जानकारी आप देना चाहते है तो आप नीचे कमेंट करके हमें जरूर बतायें।
जय हिन्द !